Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

स्मार्ट मीटर ने बदली बिजली की तस्वीर, मोबाइल पर हर दिन हिसाब; ओरमा की सरपंच का बिल ₹1,200 से घटकर ₹600

August 7, 2026

रायगढ़ में विकास की रफ्तार तेज, वार्ड स्तर से मेगा प्रोजेक्ट तक बदल रही शहर की तस्वीर

August 7, 2026

महतारी वंदन की 30वीं किस्त से 69 लाख महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंचे ₹630 करोड़

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, August 8
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » भारतीय बल्लेबाजों को एक दिवसीय क्रिकेट मैच में करना होगा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 
खेल

भारतीय बल्लेबाजों को एक दिवसीय क्रिकेट मैच में करना होगा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 

adminBy adminMarch 21, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 

  K.W.N.S.-चेन्नई। मिचेल स्टार्क की अगुवाई में आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों की चुनौती का सामना करने के लिये भारतीय बल्लेबाजों को बुधवार को तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा और नजरें सूर्यकुमार यादव पर लगी होंगी। स्टार्क यदि बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बना हुआ है तो मिशेल मार्श ने भारतीय गेंदबाजों की नींदें उड़ा रखी हैं। दो मैचों में वह करीब एक दर्जन छक्के लगा चुके हैं।
भारतीय टीम का सबसे पहला एजेंडा ‘मिचेल द्वय चुनौती’ से पार पाना होगा। श्रृंखला इस समय 1 . 1 से बराबर है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव की सितारा चौकड़ी को स्टार्क का सामना करने के लिये अपने पूरे अनुभव का उपयोग करना होगा। तकनीक में बदलाव के साथ मानसिक मजबूती के साथ भारतीय बल्लेबाजों को खेलना होगा।
भारत में सीमित ओवरों का क्रिकेट सपाट पिचों पर खेला जाता है जिन पर बहुत अधिक फुटवर्क की जरूरत नहीं होती। फ्रंटफुट पर खेलकर बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। लेकिन स्टार्क ने सारे समीकरण बदल दिये। उनकी गेंद या तो मिडिल स्टम्प पर पड़ रही है या लेग मिडिल की तरफ। भारतीय बल्लेबाज पिछले दोनों मैचों में उसकी गेंदों की थाह पाने में नाकाम रहे । मुंबई में स्टार्क को पिच से मदद मिली तो विशाखापत्तनम समुद्र के किनारे होने से हवा में नमी थी। चेपॉक पर काफी समय बाद अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहा है और नयी पिच पर सभी का ध्यान है। आम तौर पर चेपॉक पर धीमे गेंदबाजों की मददगार पिच होती है और बीच के ओवरों में रन बनाना मुश्किल होता है।
इस बार हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स की ताकत को ध्यान में रखकर पिच बनाई गई है और शुरूआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। पिछले दोनों मैचों में सूर्यकुमार यादव खाता भी नहीं खोल सके जबकि टी20 क्रिकेट में वह जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे थे। टीम में श्रेयस अय्यर नहीं है और सूर्य के पास वनडे विश्व कप के लिये टीम में जगह पक्की करने का यह सुनहरा मौका है लेकिन वह इसके साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं।
कप्तान रोहित ने पिछले मैच के बाद कहा था, हमने देखा है कि वह वनडे में भी अच्छा खेल सकता है । उसे भी यह पता है । मेरा मानना है कि क्षमतावान खिलाड़ियों को कभी यह नहीं लगना चाहिये कि उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिले। उन्होंने कहा, सूर्य पिछले दोनों मैचों में नहीं चल सका लेकिन उसे लगातार मौके देने की जरूरत है ताकि वह सहज महसूस कर सके। भारतीय गेंदबाजों को पिछले दो मैचों में 47 ओवर (36 और 11) ही डालने पड़े । मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज चाहेंगे कि टॉस जीतने पर रोहित गेंदबाजी करें। देखना यह है कि शाार्दुल ठाकुर या जयदेव उनादकट को मौका मिलता है या रविंद्र जडेजा के साथ कुलदीप यादव और अक्षर पटेल दोनों खेलते हैं।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन, 100 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों के विशिष्ट क्लब में होंगे शामिल 

June 24, 2023

आईपीएल में चैम्पियन गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स से होगा 

May 6, 2023

 यूनान में श्रीशंकर 32 दिनों तक करेंगे अभ्यास 

April 21, 2023
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • स्मार्ट मीटर ने बदली बिजली की तस्वीर, मोबाइल पर हर दिन हिसाब; ओरमा की सरपंच का बिल ₹1,200 से घटकर ₹600
  • रायगढ़ में विकास की रफ्तार तेज, वार्ड स्तर से मेगा प्रोजेक्ट तक बदल रही शहर की तस्वीर
  • महतारी वंदन की 30वीं किस्त से 69 लाख महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंचे ₹630 करोड़
  • महतारी वंदन की राशि से बदली अनीता की जिंदगी, छोटी बचत से खड़ी की मनिहारी और सिलाई की दुकान
  • राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर चांपा में बिखरी कोसा की चमक, बुनकरों के हुनर को मिला सम्मान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.