Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सेवा की कहानी: लौकी की खेती से वासुदेव प्रधान की बढ़ी आमदनी, एक हेक्टेयर में कमाए 2.07 लाख रुपये

September 23, 2026

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 23, 2026

धान की खेती के क्षेत्रफल के सटीक आकलन एवं सत्यापन के लिए खाद्य संचालनालय और CGCOST के बीच एमओयू

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 23
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home »  शिवम मावी 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से फेंकते हैं गेंद 
खेल

 शिवम मावी 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से फेंकते हैं गेंद 

adminBy adminJanuary 4, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

K.W.N.S.-एक ज़माना वह था जब भारतीय क्रिकेट जगत में मुंबईया लॉबी का वर्चस्व था। उस वक्त सुनील गावस्कर ,अशोक मांकड़,संजय मांजरेकर और फिर रविशंकर शास्त्री जैसे खिलाड़ी भारतीय टीम में अपनी हैसियत मनवाया करते थे। कहते हैं कि समय का पहिया घूमता रहता है। बाद में ऐसा भी हुआ कि भारतीय क्रिकेट टीम में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों से भी खिलाड़ी आने लगे। झारखंड के महेंद्र सिंह धोनी इसकी ताजातरीन मिसाल हैं जो ना केवल सफल कप्तान,सफल विकेट कीपर और एक कामयाब ऑलराउंडर के तौर पर जाने जाते हैं। अब धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और अपना बिजनेस भी कर रहे हैं।
यहां हम इस बात का जिक्र इसलिए कर रहे हैं कि अब भारतीय क्रिकेट में किसी एक प्रांत का वर्चस्व नहीं है बल्कि टेलेंट इतना ज्यादा उभर रहा है कि चयन समिति के सामने भी चुनौतियां पैदा हो चुकी हैं कि वह किसको टीम में खिलाए और किसको नहीं।असल में जिस प्रकार टेस्ट मैच,वन डे मैच,टी20 और आईपीएल के वजूद में आने से क्रिकेट में ना सिर्फ प्रतिस्पर्धा बढ़ी है बल्कि खिलाड़ियों को मौके भी हासिल हो रहे हैं।
ताजा मिसाल शिवम मावी की है जो उत्तर प्रदेश के नोएडा के ही निवासी हैं।आज उनका परिवार प्रफुल्लित है।वह अपने बेटे को टी20 क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ खेलते देख रहे हैं। शिवम 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकते हैं। अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने श्रीलंका के 4 विकेट उखाड़कर फेंक दिए और भारत ने मैच जीत लिया।शिवम की आईपीएल में तगड़ी बोली लगी और हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटन्स ने उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 करोड़ में खरीदा। वह पांड्या की उम्मीदों पर भी खरे उतर रहे हैं।
एक ज़माना था जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जगत में केवल वन डे या टेस्ट मैचों का ही बोलबाला था।घरेलू क्रिकेट में केवल रणजी ट्रॉफी ,दिलीप ट्रॉफी या ईरानी ट्रॉफी पर खिलाड़ियों की उम्मीदें टिकी होती थीं।खिलाड़ी स्टेट के लिए खेलते-खेलते रिटायर हो जाते थे।ना इतना पैसा मिलता था ,ना मौके और ना शोहरत मगर आज तीनों ही मिलते हैं।
ये बीसीसीआई की दूरअंदेशी का ही परिणाम है कि क्रिकेट का इतना विस्तार हुआ है।बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है।आईपीएल में स्वदेशी ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी खेलने को बेताब रहते हैं क्योंकि यहां क्रिकेटरों पर पैसे की बारिश होती है।
ये अच्छी बात है कि जिन क्रिकेटरों को कल तक टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलती थी आज वह करोड़ों कमा रहे हैं।खिलाड़ी किसी भी देश में जाएं वह हमारे मुल्क की नुमाइंदगी करते हैं।जब वह आर्थिक रूप से मज़बूत रहेंगे तभी अपना 100 फीसदी प्रदर्शन कर सकते हैं।शिवम मावी ने अपने डेब्यू मैच में जिस प्रकार धाक जमाई है,उनसे आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज शिवम मावी के लिए पिछले 12 दिन काफी शानदार रहे। 23 दिसंबर 2023 को आईपीएल 2023 के ऑक्शन में वह 6 करोड़ रुपये में बिके थे। इसके बाद टीम इंडिया (Team India) के लिए उनका बुलावा आ गया। श्रीलंका के खिलाफ पहले ही टी20 में खेलने का मौका मिला और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट। इंटरनेशनल क्रिकेट में इससे बेहतर डेब्यू नहीं हो सकता।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शिवम मावी को इस दिन का इंतजार था। यहां तक पहुंचने का सफर भी आसान नहीं रहा। कुल 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद करने वाला 24 साल यह गेंदबाज अपने करियर में चोट से काफी अपसेट भी रहा, लेकिन जब मौका मिला तो उसे दोनों हाथों से लपका।जनभावना टाइम्स की ओर से शिवम मावी को हार्दिक शुभकामनाएं।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन, 100 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों के विशिष्ट क्लब में होंगे शामिल 

June 24, 2023

आईपीएल में चैम्पियन गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स से होगा 

May 6, 2023

 यूनान में श्रीशंकर 32 दिनों तक करेंगे अभ्यास 

April 21, 2023
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: लौकी की खेती से वासुदेव प्रधान की बढ़ी आमदनी, एक हेक्टेयर में कमाए 2.07 लाख रुपये
  • आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • धान की खेती के क्षेत्रफल के सटीक आकलन एवं सत्यापन के लिए खाद्य संचालनालय और CGCOST के बीच एमओयू
  • दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.