Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ग्राम अमोरा निवासी रवि कुमार साहू को सेवा सेतु पोर्टल से 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

November 20, 2026

खाद्य विभाग और मंडी के संयुक्त जांच दल ने अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ में की जांच

November 20, 2026

प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत

November 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, November 21
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » अंबेडकर अस्पताल में कैंसर के मरीज परेशान, भगवान भरोसे चल रहा अस्पताल
रायपुर

अंबेडकर अस्पताल में कैंसर के मरीज परेशान, भगवान भरोसे चल रहा अस्पताल

adminBy adminJune 13, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई । अंबेडकर अस्पताल का बेहाल अन्य हॉस्पिटलों में डीकेएस में 13 ओटी मॉडलर है जबकि अंबेडकर में एक भी नहीं, फिर भी डॉक्टरों ने अभी तक कोई मांग नहीं किया, हालांकि हाल के दिनों में 6 ओटी मॉडूलर का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है ऐसी जानकारी मिली है। आलम तो यह है कि किसी भी विभाग के जिम्मेदार पदाधिकारी या नियुक्त अधिकारी अपने विभाग को ही देखने तक ही सीमित रह जाते है। नतीजन अब व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और सभी प्रकार के मरीज के लिए कष्टदायक और दं झेलने लायक हो गया है । अंबेडकर अस्पताल लगातार छत्तीसगढ़ के अखबारों की सुर्खियों बन रहता है । अंबेडकर अस्पताल कैंसर के मरीज परेशान है । बच्चों का विभाग बदहाली में है। मरीजों के खानपान की सुविधा भी ठेकेदारों के भरोसे चल रही है । गंदा और सड़ा हुआ खाना हर अनाप-शनाप कुछ भी परोसा जा रहा है । हार्ट- बीपी-शुगर कैंसर के मरीजों को एक ही प्रकार का खाना परोसा जा रहा है। अंबेडकर हॉस्पिटल की जर्जर व्यवस्था पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने किसी प्रकार का संज्ञान लेकर अभी तक कड़ाई से कार्रवाई नहीं करने पर आम जनता आश्चर्य चकित है। अंबेडकर अस्पताल प्रदेश का सबसे बड़ा सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल है जहां बड़े से बड़े रोग को इलाज हो सकता है। लेकिन अफसरशाही के चलते सिर्फ कमीशन और अपने चहेतों को उपकृत करने का खेल चल रहा है।
डीकेएस में 13 ओटी मॉड्यूलर, अंबेडकर में एक भी नहीं
अंबेडकर अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में दीवार छेदने वाली ड्रिल मशीन के उपयोग और बेहोशी का हाईटेक सिस्टम ठप होने के खुलासे से स्वास्थ्य विभाग में खासी खलबली मची है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के सचिव पी. दयानंद ने इस बारे में रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने सवाल पूछा है कि ओटी में और कौन-कौन से उपकरण व मशीनें बंद हैं? इस पूरे घटनाक्रम के बीच अंबेडकर अस्पताल के 6 ऑपरेशन थियेटर को मॉड्यूलर बनाने की फाइल फिर खुल गई है। ओटी मॉड्यूलर होंगे, तभी सुधरेगा सिस्टम।
नई मशीनें और उपकरण लगेंगे लेकिन डॉक्टर प्रस्ताव ही बनाकर नहीं दे रहे। जबकि विशेषज्ञों का कहना है ओटी मॉड्यूलर होंगे तो बेहोश करने का वर्क स्टेशन हाईटेक हो जाएगा। हड्डी में छेद करने के लिए ड्रिल मशीन भी ऑटोमेटिक होगी।
वर्क स्टेशन नया लगेगा
मॉड्लूर ओटी में हवा पूरी तरह से प्योर होकर आती है। एयर कंडीशन सिस्टम ऐसा लगा रहता है कि हवा क्लीन करने के बाद ही ओटी में दाखिल होती है। इससे हवा के जरिये किसी भी तरह का इंफेक्शन ओटी में नहीं पहुंचता। इसके फ्लोर में ऐसा मटेरियल उपयोग होगा जिससे करंट नहीं फैलता। दीवारों के ऊपर स्टील की एक परत च?ई जाती है। उसके ऊपर ऐसा कलर लगाया जाता है जिसमें बैक्टीरियल इंफेक्शन और फंगल का खतरा नहीं रहता। मॉड्यूलर ओटी में सारी मशीनें और उपकरण आधुनिक होते हैं। दीवार में कहीं भी छेद नहीं किया जाता। उपकरणों को रखने वाली प्लेट्स हैंगिंग सिस्टम में छत पर लगे एंगल में अटैच रहती है।पूरा सिस्टम इतना हाईटेक रहता है कि सर्जन को ऑपरेशन के दौरान किसी तरह की तकनीकी दिक्कत नहीं आती।
करीब डेढ़ माह पहले चिकित्सा शिक्षा संचालक की जिम्मेदारी मिलने पर आईएएस नम्रता गांधी ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने ओटी कांप्लेक्स के निरीक्षण के दौरान हैरानी जाहिर की थी कि यहां एक भी ऑपरेशन थियेटर को मॉड्यूलर नहीं किया गया है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से कहा था कि सभी विभागों से प्रस्ताव मंगवाया जाए कि उन्हें मॉड्यूलर ओटी के लिए क्या-क्या जरूरी चीजें चाहिए, लेकिन एक भी विभाग से प्रस्ताव नहीं बनाकर दिया गया। करीब एक साल पहले भी ओटी को मॉड्यूलर बनाने का प्रस्ताव शासन स्तर से भेजा गया था। उस समय भी नेत्र विभाग को छोडक़र किसी भी विभाग के डाक्टरों ने प्रस्ताव नहीं दिया। इस वजह से शासन से भेजा गया प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया। अस्पताल अधीक्षक डा. एसबीएस नेता का कहना है कि मॉड्यूलर ओटी का प्रस्ताव दोबारा तैयार किया जा रहा है। प्रारंभिक चरण में छह ओटी को मॉड्यूलर करेंगे।
एक ओटी को मॉड्यूलर बनाने में 60 लाख से ज्यादा खर्च आएगा। नई मशीनें और उपकरण लगाने के साथ ही ओटी के भीतरी हिस्से का पूरा सिस्टम ही बदल जाएगा। अस्पताल प्रशासन के अफसरों ने अनुमानित खर्च का आंकलन कर लिया है। उसी के बाद प्रारंभिक चरण में ओटी कॉप्लेक्स में जहां 6 ऑपरेशन थियेटर एक साथ है वहां पहले मॉड्यूलर ओटी बनाया जाएगा।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

ग्राम अमोरा निवासी रवि कुमार साहू को सेवा सेतु पोर्टल से 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

November 20, 2026

खाद्य विभाग और मंडी के संयुक्त जांच दल ने अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ में की जांच

November 20, 2026

प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत

November 20, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ग्राम अमोरा निवासी रवि कुमार साहू को सेवा सेतु पोर्टल से 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
  • खाद्य विभाग और मंडी के संयुक्त जांच दल ने अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ में की जांच
  • प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत
  • छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए हर अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
  • राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई को मिला आत्मनिर्भरता का आधार, बकरी पालन बना आय का मजबूत जरिया

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.