Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर भाजपा का हमला, अरुण साव बोले- आपस में लड़कर खत्म हो जाएगी पार्टी; सांसद संतोष पांडेय ने कसा तंज

November 21, 2026

बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी

November 21, 2026

21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने पर भी पात्र किसानों को मिलेगी प्रति एकड़ पूरी आदान सहायता राशि

November 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, November 21
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » गिरीश देवांगन के मामा गांव में अब रमन की राह नहीं आसान
रायपुर

गिरीश देवांगन के मामा गांव में अब रमन की राह नहीं आसान

adminBy adminOctober 19, 2023No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े हाट सीट में बाहरी और भीतरी को लेकर चुनावी भट्ठी गरम हो रही है। इसे गरमाने वाले भी मौके पर चौका लगाने वाले है, जो चुनाव के एक-एक क्षण फायदे के नजरिए से देखरहे है। गिरीश देवांगन और डा. रमनसिंह में टक्कर कांटेदार होने की भविष्यवाणी राजनीतिक पंडित भी कर रहे है। अब रमन की राह उतनी आसान नहीं जितना वो सोचा करते थे, अब सारे समीकरण बदल गए है। पहले सीएम चेहरा हुआ करते थे, अब मोदी का मुखौटा लगाकर चुनाव लड़ना पड़ रहा है। फर्क तो पड़ता है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो राजनांदगांव में जो हवा बह रही है उसे भी बाहरी और भीतरी कहा जा रहा है। दस साल तक राजनांदगांव का प्रतिनिधित्व करने वाले डा. रमनसिंह को गैर छत्तीसगढ़िया और गिरीश देवांगन को विशुद्ध छत्तीसगढ़िया कहा जाने लगा है। क्योंकि सीएम भूपेश ने पूरे पांच साल तक सरकार  की तमाम योजनाओं को छत्तीसगढ़ियावाद का या स्वरूप देकर लोगों के मन में जो कुंठा भरा था कि लोग छत्तीसगढ़िया बैला कहते है को, छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया बनाकर पूरे विश्व में छत्तीसगढ़ का डंका बजवाया जिससे छत्तीसगढ़वासियों का आत्म सम्मान जगाने में कारगर साबित हुआ । अब लोग न जय जोहार में शरमाते है न छत्तीसगढ़ी बोलने में घबराते है, अब तो दिल्ली भी हवाई जहाज से जाते है और दिल्ली से लेकर विदेशों में छत्तीसगढ़ी खान-पान बटकी में बासी अऊ चुटकी में नून खाकर छत्तीसगढ़ी धड़ल्ले से-बोलने लगे है।
तीन बार के मुख्यमंत्री रहे डा. रमन सिंह के सामने कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के सलाहकार और सहपाठी को उतार कर तगड़ी घेराबंदी करने की कोशिश की जा रही है। बाल सखा गिरीश देवांगन को 2018 के चुनाव में सीएम भूपेश ने वादा किया था, कि 2018 में फंडिंग का ध्यान रखो, तब गिरीश देवांगन कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालते थे, और भूपेश बघेल अध्यक्ष थे, भूपेश के समक्ष गिरीश चुनाव लड़ने की इच्छा जताई तो भूपेश ने सलाह दे दी कि सत्ता में काबिज होते ही सबसे पहले बड़ी जिम्मेदारी आपको मिलेगी। फिर अगले विधानसभा में जहां से चुनाव लड़ना है वहां जमीन तलाशते रहना । भूपेश बघेल ने पूरी ईमानदारी से जो वादा किया उसे बखूबी निभाया।  गिरीश देवांगन को खनिज विकास निगम का चेयरमैन बनाकर  गिरीश देवांगन को गिरीश बना दिया। जैसे ही चुनाव का ऐलान भाजपा ने अपने 21 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुनाव में बढ़त बना ली। उसके बाद डेढ़ माह तक भाजपा सीएम चेहरा को लेकर भ्रमित रही, तो हाई कमान के आदेश पर पीएस मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने की बात पर सहमति बनी।
जब दूसरी सूची में विलंब होने लेगी तो पार्टी के नेताओं सहित सत्तादारी दल के नेता कयास लगा रहे थे कि डा. रमनसिंह को टिकट नहीं दिया जाएगा। लेकिन कयासों के विपरीत भाजपा ने फेर दिया। भाजपा ने सीएम चेहरा की जगह संयुक्त रूप से मिलकर चुनाव लड़ने का मंत्र दिया। अब पहले चरण के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी होने के बाद कांग्रेस की पहली सूची में देरी को लेकर तरह -तरह के राजनीतिक अफवाहों के साथ समीकरण बैठने की खबरे सोशल मीडिया में वायरल होती रही। कहा तो यहां तक जा रहा था कि राजनांदगांव सीट से भाजपा ने पूर्व सीएम को उतारा है तो वर्तमान सीएम को भी वहीं से उतारा जा सकता है। भाजपा के पास तो पांच-पांच सीएम चेहरा है, अरूणसाव, डा. रमनसिंह, बृजमोहन अग्रवाल, नारायण चंदेल, धरमलाल कौशिक । वहीं कांग्रेस के पास पूर्व के पांच चेहरों सीएम भूपेश,टीएस सिंहदेव, डा. चरणदास महंत, सत्यनारायण शर्मा और नए में दीपक बैज का नाम शामिल हो गया है। भाजपा ने भी विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरा ओपन न करके पांच-पांच मुख्यमंत्री के दावेदारों को चुनावी कुरूक्षेत्र में उतारा है। 15 साल तक सीएम रहे डा. रमन को सीएम चेहरा नहीं बनाकर भीड़ में जोड़ दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री को टक्कर देने के लिए सत्तादारी दल के कनिज विकास निगम के अध्यक्ष और सीएम भूपेश के बालसखा को पूर्व सीएम के सामने उतार कर कांग्रेस यह संदेश दे रही है कि वर्तमान सीएम का निर्वाचन क्षेत्र नहीं बदला जाएगा। लेकिन डा. रमनसिंह को टक्कर दोने सीएम जैसे ही कद्दावर नेता को मैदान में उतारा जाएगा और वहीं हुआ भी। सीएम भूपेश ने डा. रमन के सामने गिरीश देवांगन को उतार कर यह संदेश देने की कोशिश की है कि मैं नहीं मेरे जैसे पार्टी में और नेता है जो डा, रमनसिंह को टक्कर दे सकते है, और वह है गिरीश देवांगन जो मांग रहे थे, भाटापारा से लेकिन मिल गया राजनांदगांव से। खैर किस्मत की बात है कि राजनांदगांव गिरीश देवागंन का ननीहाल है, लोग गिरीश देवांगन को राजनांदगांव के भांजे के रूप में जानते है। लेकिन गिरीश ने कभी जंचाने की कोशिश नहीं की। वो धीरे-धीरे भूपेश बघेल के साथ रहकर राजनीतिक के सारे हथकंडे में पारंगत होते गए है। अब तक का गिरीश देवांगन के सार्वजनिक जीवन का यह पहला चुनाव होने के बाद  उनके चेहरे पर किसी तरह दबाव नहीं है, कारण यही है कि यह माना जा रहा है कि यहां से गिरीश देवांगन नहीं सीएम भूपेश बघेल ही चुनाव लड़ रहे है।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर भाजपा का हमला, अरुण साव बोले- आपस में लड़कर खत्म हो जाएगी पार्टी; सांसद संतोष पांडेय ने कसा तंज

November 21, 2026

बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी

November 21, 2026

21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने पर भी पात्र किसानों को मिलेगी प्रति एकड़ पूरी आदान सहायता राशि

November 21, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर भाजपा का हमला, अरुण साव बोले- आपस में लड़कर खत्म हो जाएगी पार्टी; सांसद संतोष पांडेय ने कसा तंज
  • बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने पर भी पात्र किसानों को मिलेगी प्रति एकड़ पूरी आदान सहायता राशि
  • वित्त मंत्री ने विद्यार्थियों से किया संवाद, अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा कर दी सफलता की प्रेरणा
  • गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए किसान, सुविधाओं की सराहना

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.