
K.W.N.S.-रायपुर। धरसीवा के मुर्रा एनीकट में डूबे शिक्षक सहित तीन लोगों में से एसडीआरएफ की टीम ने शेखर बंजारे का शव खोजने में सफलता हासिल की है. SDRF की टीम कल दोपहर से ही खोजबीन में लगी थी, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली. वहीं आज सुबह दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया. सुबह 9 बजे एनीकट से काफी आगे शेखर का शव मिला. ज्ञात रहे कि शेखर बंजारे के भांजे के डूबने की खबर के बाद शेखर ओर उनके शिक्षक चाचा लखन सहित 4 लोग भांजे को बचाने के चक्कर में एनीकट से नदी में बहे थे. इनमें से दो तो किसी तरह जान बचाकर किनारे आ गए थे, लेकिन शिक्षक लखन उनके भतीजे और नाती तेज बहाव में बह गए थे. एसडीआरएफ की टीम का अभियान जारी है. पुलिस अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक अनिता शर्मा जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव भी घटना के बाद से ही घटना स्थल की हर स्थिति पर नजर बनाए हैं।
