Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

देशभर में छाया कांकेर का नाम: एकलव्य विद्यालय की छात्रा कृतिका टेकाम ने रचा इतिहास

May 1, 2026

लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई 2026: 1 मई से आवेदन शुरू, 4 माह के प्रशिक्षण में निखरेंगे वित्तीय कौशल

May 1, 2026

बस्तर में बदली तस्वीर: छोटे किलेपाल के दिव्यांगों को मिला आत्मसम्मान, योजनाओं से बढ़ा स्वावलंबन

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, May 1
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home »  व्यापार घाटे पर काबू जरूरी 
संपादकीय

 व्यापार घाटे पर काबू जरूरी 

adminBy adminSeptember 2, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 K.W.N.S.-व्यापार घाटे पर काबू जरूरी (30 अगस्त) चेतावनियों से भरपूर लेख था। सबसे पहले हमें यह जान लेना चाहिए कि व्यापार घाटा क्या होता है? व्यापार में अगर आयात और निर्यात का मूल्य एक समान हो तो इसे संतुलित व्यापार कहते हैं, इसका किसी देश को नुकसान नहीं होता, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता। अगर निर्यात का मूल्य ज्यादा हो और आयात का मूल्य कम हो तब व्यापार शेष अनुकूल माना जाता है। इसे अच्छा समझा जाता है, क्योंकि इससे हमें विदेश से आमदनी प्राप्त होती है। लेकिन अगर निर्यात का मूल्य कम हो और आयात का मूल्य ज्यादा हो तो व्यापार में घाटा होता है, इसे प्रतिकूल व्यापार शेष भी कहते हैं। इसमें देश को नुकसान होता है क्योंकि हमें अपने साधन दूसरे देश को देने पड़ते हैं। अगर विपरीत व्यापार शेष लंबे समय तक चले तो वह देश के लिए खतरे की घंटी है ,क्योंकि ऐसा होने से देश के साधन विदेशों में चले जाते हैं और देश के विकास के लिए कम पूंजी देश में रह जाती है। हमारे देश को इसी लंबे समय के व्यापार घाटे या विपरीत व्यापार संतुलन का सामना करना पड़ रहा है, जो कि देश के लिए खतरे की घंटी है।
एक महीना पहले हमारा व्यापार घाटा 31.02 अरब डालर था, जो अब तक का उच्चतम व्यापार घाटा था। एक साल पहले हमारा व्यापार घाटा 10.63 अरब डालर था। यानी अब हमारा व्यापार घाटा पहले के मुकाबले तीन गुना बढ़ गया। हम विदेश से तेल, पेट्रोल, दवाइयों का कच्चा माल, कोयला, रसायनिक खाद आदि मंगवाते हैं। रूस यूक्रेन युद्ध के कारण हमें कोयला पहले से तीन गुना महंगा मिलने लगा है। इसके अलावा आजकल भारत का रुपया डालर के मुकाबले बहुत कमजोर है। इससे आयात की जाने वाली वस्तुएं हमें महंगी मिलती हैं। आखिर इसका समाधान तो ढूंढ़ना ही पड़ेगा। इसका समाधान यह है कि हमें अपना निर्यात बढ़ाना चाहिए। हमारा व्यापार शेष चीन के साथ बहुत विपरीत है। चीन भारत से बहुत कम चीजें मंगवाता है, लेकिन हम चीन से उससे कई गुना ज्यादा मंगवाते हैं। इसका समाधान यह है कि हमें चीन से मंगाई जाने वाली वस्तुओं का आयात प्रतिस्थापन ढूंढ़ना पड़ेगा और आत्मनिर्भरता बढ़ाना पड़ेगा। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी की रिपोर्ट में बताया गया है कि हमारे देश में वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटनाओं में डेढ़ लाख से ऊपर लोगों की मौत हुई। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा, इक्कीस हजार से ऊपर, तमिलनाडु में पंद्रह हजार से ऊपर और ऐसे ही आंकड़े देश के विभिन्न राज्यों के हैं। इन सड़क दुर्घटनाओं में दुपहिया वाहनों से दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों का आंकड़ा भी भारी है।

हमारे देश में दिन-प्रतिदिन वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही, वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ सड़क हादसों में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। देश में सड़क हादसों में एक दिन में जितने लोग जान गंवाते हैं, उतने तो आतंकवाद का शिकार नहीं होते। सड़क हादसों के वैसे तो बहुत से कारण है, लेकिन वाहन चलाते समय अधिक भार लादना और तेज रफ्तार भी हादसों का कारण है। इन पर सभी को नियंत्रण करना चाहिए। ऐसे हादसों के लिए मात्र सरकारों को दोष नहीं दिया जा सकता, बल्कि इसके लिए वे लोग भी कम जिम्मेदार नहीं हैं, जो यातायात के नियमों का पालन मात्र चालान कटने के डर से कभी-कभार करते हैं। अगर लोग सभी यातायात नियमों का पालन गंभीरता से करें तो देश में सड़क हादसे न के बराबर हों। जिस गाड़ी कि जितनी क्षमता हो उसमें उतनी सवारियां बिठाई जानी चाहिए। अगर कोई वाहन चालक ठूंस-ठूंस कर सवारियां बिठाने की कोशिश करे, तो उसके वाहन में बैठेन की भूल कदापि नहीं करनी चाहिए। अगर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो सफर सुहाना बन सकता है।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

BJP ने कर्नाटक–तेलंगाना निकाय चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किए, चंडीगढ़ मेयर चुनाव हेतु ऑब्ज़र्वर तय

January 21, 2026

पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार का पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक रुख

May 2, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय न्याय प्रणाली में बड़े सुधारों की शुरुआत की: तीन नए आपराधिक कानून लागू

December 7, 2024
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • देशभर में छाया कांकेर का नाम: एकलव्य विद्यालय की छात्रा कृतिका टेकाम ने रचा इतिहास
  • लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई 2026: 1 मई से आवेदन शुरू, 4 माह के प्रशिक्षण में निखरेंगे वित्तीय कौशल
  • बस्तर में बदली तस्वीर: छोटे किलेपाल के दिव्यांगों को मिला आत्मसम्मान, योजनाओं से बढ़ा स्वावलंबन
  • श्रमिक ही विकास की धुरी, कल्याण योजनाओं का दायरा बढ़ा: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन
  • राजनांदगांव में खेल क्रांति की तैयारी: 5 एकड़ में बनेगी अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी, युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.