Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मंत्री टंक राम वर्मा की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,सारंगढ़ में गूंजे देशभक्ति के नारे

August 11, 2026

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया सादर नमन

August 11, 2026

81.52 लाख की जल परियोजना ने बदली सेवैयाकला की तस्वीर, अब 185 घरों में हर सुबह नल से पहुंच रहा साफ पानी

August 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, August 11
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » कलयुग खत्म होने में अभी इतने वर्ष बाकी, महर्षि वेदव्यास पहले ही कर चुके हैं भविष्यवाणी
धर्म आध्यात्म

कलयुग खत्म होने में अभी इतने वर्ष बाकी, महर्षि वेदव्यास पहले ही कर चुके हैं भविष्यवाणी

adminBy adminNovember 4, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
K.W.N.S.-सनातन धर्म में 4 युगों के बारे में बारे में वर्णन किया गया है. इसमें पहला सत्य युग, दूसरा द्वापर युग, तीसरा त्रेता युग और चौथा कलयुग  है. फिलहाल चौथा और अंतिम कलयुग चल रहा है. कलयुग को चारों युगों में सबसे निकृष्ट माना गया है. इस युग में सत्य और धर्म की काफी हानि होगी और अनाचार चरम पर पहुंच जाएगा. इस दौर में मानवता की रक्षा के लिए भगवान विष्णु  कल्कि अवतार  के रूप में सामने आएंगे. आज आपको बताते हैं कि कलयुग के कितने साल बीत चुके हैं और इस युग का अंत कब होगा. कलयुग खत्म होने में अभी इतने वर्ष बाकी पुराणों के मुताबिक पृथ्वी पर कलयुग  का इतिहास 4 लाख 32 हजार वर्षों का होगा. कलयुग का आरंभ तब हुआ था, जब मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह मेष राशि पर जीरो डिग्री पर हो गए थे. आधुनिक काल गणना के अनुसार, यह समय वर्ष 3102 ईसा पूर्व का था. ईसा मसीह के जन्म के बाद 2022 साल और बीत चुके हैं. यानी कि कलयुग शुरू हुए अब तक 5124 वर्ष गुजर चुके हैं. 
ऐसे में अगर 4 लाख 32 हजार वर्षों में से 5124 वर्ष घटाएं तो 4,26,876 वर्ष शेष बच जाते हैं. दूसरे शब्दों में आप कह सकते हैं कि कलयुग खत्म होने में अभी काफी लंबा समय बाकी है और तब तक दुनिया वालों को काफी कुछ देना पड़ सकता है. महर्षि वेदव्यास पहले ही कर चुके हैं भविष्यवाणी दुनिया का सबसे बड़ा महाकाव्य महाभारत लिखने वाले महर्षि वेदव्‍यास ने हजारों साल पहले ही कलयुग (Kalyug) के बारे में अहम भविष्‍यवाणी कर दी थी. महर्षि वेदव्यास के मुताबिक, जैसे-जैसे कलयुग (Kalyug) आगे बढ़ेगा, पृथ्वी पर अनाचार और अत्याचारों में बढ़ोतरी होती चली जाएगी. राजा लोग शूद्र तुल्य होते चले जाएंगे और ब्राह्मणों में संस्कारों का नाश हो जाएगा. राष्ट्र में अधीरता बढ़ेगी और वीरता-संपन्नता खत्म हो जाएगी. शिष्य अपने गुरुओं का पालन नहीं करेंगे. विवाह को संस्कार नहीं माना जाएगा. लोग वेदों का पालन नहीं करेंगे. हत्या-लूट की घटनाएं बढ़ेंगी. वर्ण और आश्रम की पद्धतियां खत्म हो जाएंगी. 
भगवान विष्णु लेंगे कल्कि अवतार जब दुनिया में अत्याचार-अनाचार चरम पर पहुंच जाएंगे और जनता त्राहि-त्राहि कर रही होगी, तब मानवता की रक्षा के लिए भगवान विष्णु (Lord Vishnu) एक बार फिर पृथ्वी पर अवतार लेंगे. वे कलयुग (Kalyug) में कल्कि अवतार के रूप में सामने आएंगे और सफेद घोड़े पर सवार होकर असुर रूप धारी बुरे लोगों का संहार करके दुनिया से भय-आतंक को खत्म करेंगे. जिससे दुनिया में फिर से सत्य युग की स्थापना होगी. हालांकि भगवान विष्णु के इस अवतार में अभी कई हजार वर्षों का समय बाकी है. इसके बावजूद आमजन में अभी से कल्कि अवतार (Kalki Avatar) की चर्चा, उनकी पूजा और आरती होती रहती है.
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

माघ गुप्त नवरात्रि 2026 में….. घटस्थापना मुहूर्त.

January 6, 2026

जनवरी में एकादशी कब-कब ? नोट करें षटतिला और जया एकादशी की डेट

January 4, 2026

अधूरी मनोकामना पूरी करने के लिए आज है खास दिन, जानें सफला एकादशी का मुहूर्त

December 14, 2025
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मंत्री टंक राम वर्मा की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,सारंगढ़ में गूंजे देशभक्ति के नारे
  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया सादर नमन
  • 81.52 लाख की जल परियोजना ने बदली सेवैयाकला की तस्वीर, अब 185 घरों में हर सुबह नल से पहुंच रहा साफ पानी
  • हरेली तिहार पर्व की श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी बधाई
  • आंगनबाड़ी से स्कूल तक आसान होगा बच्चों का सफर, सुकमा में 1,044 केंद्रों पर मजबूत हो रही नौनिहालों की नींव

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.