Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सेवा की कहानी: लौकी की खेती से वासुदेव प्रधान की बढ़ी आमदनी, एक हेक्टेयर में कमाए 2.07 लाख रुपये

September 23, 2026

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 23, 2026

धान की खेती के क्षेत्रफल के सटीक आकलन एवं सत्यापन के लिए खाद्य संचालनालय और CGCOST के बीच एमओयू

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 23
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » भारतीय पुरूष हॉकी टीम के काम नहीं आई आकाशदीप की हैट्रिक, आस्ट्रेलिया से पहले मैच में 4-5 से हारा 
खेल

भारतीय पुरूष हॉकी टीम के काम नहीं आई आकाशदीप की हैट्रिक, आस्ट्रेलिया से पहले मैच में 4-5 से हारा 

adminBy adminNovember 26, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

  K.W.N.S.-एडीलेड। आकाशदीप सिंह की हैट्रिक भी भारतीय पुरूष हॉकी टीम के काम नहीं आ सकी जिसे शनिवार को यहां अंतिम मिनट में दो गोल गंवाने के कारण पांच मैचों की श्रृंखला के पहले बड़े स्कोर वाले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया से 4-5 से हार का सामना करना पड़ा. आकाशदीप सिंह (10वें, 27वें और 59वें मिनट) ने तीन गोल दागे जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह (31वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया. आस्ट्रेलिया के लिये लाचलान शार्प (पांचवें), नाथन इफरॉम्स (21वें), टॉम क्रेग (41वें) और ब्लेक गोवर्स (57वें और 60वें) ने गोल दागे. गोवर्स ने मैच के अंत में पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल किये. श्रृंखला का दूसरा मैच रविवार को खेला जायेगा।
 आस्ट्रेलिया ने तेज शुरूआत की और पांचवें ही मिनट में बढ़त बना ली जब शार्प ने पहले ही प्रयास में भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश को छकाकर गोल दागा. भारतीय टीम ने भी तुरंत इसका जवाब दिया जिसमें अमित रोहिदास ने बायीं ओर से शानदार मूव बनाया लेकिन आस्ट्रेलियाई रक्षण द्वारा गेंद को सर्कल के अंदर ही रोक दिया गया. आकाशदीप ने फिर 11वें मिनट में भारत को बराबरी पर ला दिया जब हार्दिक सिंह ने उनके लिये शानदार मौका बनाया।
दूसरे क्वार्टर के छह मिनट बाद आस्ट्रेलिया ने फिर अपनी बढ़त कायम कर ली जिसमें भारतीयों के खराब रक्षण का हाथ रहा. भारतीय डिफेंडर एक क्रास को रोकने में असफल रहे और इफरॉम्स ने इसे चतुराई से डिफ्लेक्ट किया और गेंद नेट में पहुंच गयी. आकाशदीप फिर भारत के बचाव में आये और उन्होंने 27वें मिनट में तेज रिवर्स हिट से स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया. हाफ टाइम से तुंरत पहले आस्ट्रेलिया को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारत के दूसरे गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक काफी सतर्क थे और उन्होंने खतरे को टाल दिया. छोर बदलने के एक मिनट बाद ही हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर भारत को मैच में पहली बार आगे कर दिया. भारतीयों ने लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये लेकिन टीम दोनों मौके गंवा बैठी। 
 मैच के 41वें मिनट में आस्ट्रेलिया ने एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जिस पर क्रेग ने ‘रिबाउंड’ पर गोल दागा जबकि श्रीजेश ने पहली ड्रैग फ्लिक का बचाव किया था. घरेलू टीम ने लगातार दबदबा बनाये रखा और कुछ पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किये लेकिन इनमें गोल नहीं कर पायी. भारत मैच के अंतिम पांच मिनट में लापरवाह दिखा जिसमें जर्मनप्रीत सिंह को गैरजरूरी ग्रीन कार्ड मिला जिससे टीम का एक खिलाड़ी कम हो गया. आस्ट्रेलिया ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और एक और पेनल्टी कॉर्नर प्राप्त किया जिस पर गोवर्स ने ताकतवर फ्लिक से गोल दागा. लेकिन आकाशदीप ने सीटी बजने से एक मिनट पहले गोल कर स्कोर 4-4 से बराबर कराया. पर अपने ही सर्कल के अंदर खराब रक्षण का भारतीयों को खामियाजा भुगतना पड़ा जिससे आस्ट्रेलिया ने दो और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये. इसमें से दूसरे प्रयास में गोवर्स ने गोल कर अपनी टीम को श्रृंखला में 1-0 की बढ़त दिला दी।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन, 100 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों के विशिष्ट क्लब में होंगे शामिल 

June 24, 2023

आईपीएल में चैम्पियन गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स से होगा 

May 6, 2023

 यूनान में श्रीशंकर 32 दिनों तक करेंगे अभ्यास 

April 21, 2023
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: लौकी की खेती से वासुदेव प्रधान की बढ़ी आमदनी, एक हेक्टेयर में कमाए 2.07 लाख रुपये
  • आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • धान की खेती के क्षेत्रफल के सटीक आकलन एवं सत्यापन के लिए खाद्य संचालनालय और CGCOST के बीच एमओयू
  • दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.