Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

November 10, 2026

राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

November 10, 2026

हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’

November 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 11
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home »  केरल में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का सातवां दिन 
राष्ट्रीय

 केरल में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का सातवां दिन 

adminBy adminSeptember 13, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

K.W.N.S.-तिरुवनंतपुरम। केरल में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का सातवां दिन है और आज केरल में तीसरे दिन मंगलवार को भी यात्रा के लिए उत्साहजनक भीड़ उमड़ पड़ी और रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच कांग्रेस नेता तथा सैकड़ों समर्थक बिना छतरी के सड़कों पर पदयात्रा करते दिखे. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर दूरी की पदयात्रा शुरू की है. उन्होंने कहा कि यात्रा में शामिल लोगों के पैरों में छाले पड़ गए हैं, लेकिन अभियान जारी रहेगा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पदयात्रियों का अभिवादन करने के लिए सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम खड़ा दिखा. बारिश के दौरान गांधी सहित कांग्रेस के नेता बिना छतरी के सड़कों पर पदयात्रा कर रहे थे. फेसबुक पर एक पोस्ट में गांधी ने हिंदी की एक कविता की पंक्तियों का जिक्र करते हुए लिखा, ‘भले ही पैरों में छाले हैं, लेकिन हम देश जोड़ने निकले हैं. हम नहीं रुकने वाले हैं.’ उन्होंने इससे संबंधित एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया. केरल में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का तीसरा दिन है. यात्रा यहां कझाकूटम के निकट कन्यापुरम से सुबह करीब सवा सात बजे शुरू हुई. इस दौरान केरल चरण के पिछले दो दिनों की तरह ही लोगों की उत्साहजनक भीड़ देखी गई. ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के तहत 150 दिनों में पदयात्रा करते हुए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. सोमवार तक 100 किलोमीटर की यात्रा पूरी जब यात्रा यहां अत्तिंगल में दिन के अपने पहले पड़ाव बिंदु पर पहुंची, तो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘पदयात्रा अभी अत्तिंगल के पास ममोम में सुबह के पड़ाव बिंदु पर पहुंची है, जहां विभिन्न समूहों के साथ कई दौर बातचीत होगी.’ यात्रा शाम पांच बजे फिर से शुरू होगी और शाम को यहां कल्लम्बलम जंक्शन पर खत्म होगी. सोमवार शाम को यात्रा समाप्त होने तक 100 किलोमीटर की दूरी तय की जा चुकी थी. कझाकूटम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा था कि चुनाव नफरत, हिंसा और गुस्से से जीते जा सकते हैं, लेकिन इससे देश के सामने आने वाली सामाजिक-आर्थिक समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता. सोमवार को पदयात्रा के आगे बढ़ने के साथ ही लोगों की भीड़ भी बढ़ती जा रही थी. इससे उत्साहित गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने साबित कर दिया है कि नफरत का इस्तेमाल राजनीतिक रूप से और चुनाव जीतने के लिए किया जा सकता है, लेकिन इससे रोजगार पैदा नहीं हो सकते. राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद भी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में संवाद और लोगों की आवाज को खामोश कर दिया गया है क्योंकि मीडिया भी वही कह रहा है, जो देश की सरकार उससे कहलवाना चाहती है और यह सत्तारूढ़ सरकार द्वारा मीडिया संगठनों के मालिकों पर बनाए गए दबाव के कारण है. ‘भारत का सपना टूटा है, बिखरा नहीं’ गांधी ने ट्वीट किया, ‘भारत का सपना टूटा है, बिखरा नहीं है. उस सपने को साकार करने के लिए, हम भारत को एक साथ ला रहे हैं. 100 किलोमीटर की यात्रा हो गई है. हमने अभी शुरुआत की है.’ रमेश ने भी ट्वीट किया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने ठीक 100 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है और इसने बीजेपी को निराश, बेचैन और परेशान कर दिया है. जबकि कांग्रेस पार्टी पहले ही 100 गुणा अधिक जोश से भर चुकी है. हर कदम के साथ हम अपने संकल्प को और मजबूत करते जा रहे हैं. 150-दिवसीय पैदल यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और यह 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी. यह यात्रा केरल में 10 सितंबर की शाम पहुंची थी. इस यात्रा के तहत राज्य में 19 दिनों की अवधि में सात जिलों से होते हुए 450 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. इसके बाद यह यात्रा एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचेगी।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

जस्टिस संजय के. अग्रवाल ने राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

September 7, 2026

नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली प्रस्तुति, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई प्रदेश की पहचान

July 18, 2026

छत्तीसगढ़ बना निवेशकों की पहली पसंद, हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव; 7,800 से अधिक रोजगार सृजन की संभावना

June 12, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
  • राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
  • रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
  • सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.