Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट

September 21, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट

September 21, 2026

जिस पानी के लिए मीलों चलती थीं महिलाएं, अब साय सरकार में वही जल पहुंच रहा घर की चौखट तक

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 22
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » पूर्व विधायक पर ग्रामीणों ने मुक्तिधाम और शासकीय निस्तार भूमि पर कब्जा करने का लगाया आरोप, धान खरीदी केंद्र ककेड़ी में जमीन पंजीकृत कराकर धान बेच दिया
Uncategorized

पूर्व विधायक पर ग्रामीणों ने मुक्तिधाम और शासकीय निस्तार भूमि पर कब्जा करने का लगाया आरोप, धान खरीदी केंद्र ककेड़ी में जमीन पंजीकृत कराकर धान बेच दिया

adminBy adminMarch 18, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
panchayattantra24.com, पथरिया। पूर्व विधायक खेमसिंह बारमते पर ग्रामीणों ने मुक्तिधाम और शासकीय निस्तार भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है. पूर्व विधायक ने रुतबा दिखाते हुए शासकीय भूमि को निजी भूमि बताकर अपनी पत्नी अनार बाई के नाम पर कर दिया. इसके बाद धान खरीदी केंद्र ककेड़ी में जमीन पंजीकृत कराकर धान बेच दिया। 
पूरा मामला ग्राम पंचायत उमरिया का है, जहां पटवारी ने शासकीय निस्तारी भूमि, मुक्तिधाम एवं पड़ती जमीन का गिरदावरी कर गलत जानकारी दिया, जिसे खेमसिंह बारमते ने गौचर पड़ती भूमि को अपना निजी खेतिहर जमीन बताकर 56 क्विंटल धान बेच दिया। 
पड़ती भूमि निस्तार पत्रक पर खसरा नम्बर 383/6 एवं 383/7 पर शासकीय जमीन मुक्तिधाम बता रहा है, जिसमें ग्रामीण कफ़न दफन का कार्य करते हैं. उसी भूमि पर ग्राम पंचायत के द्वारा शासकीय मद से कच्ची सड़क का निर्माण कराया गया है। 
सरकारी मद से हुआ बोर खनन
इसके अलावा भू नलजल सरकारी योजना से बोर खनन का कार्य किया गया है और पानी निकासी की व्यवस्था सरकारी मद से किया गया है. उसी जमीन पर दो परिवारों द्वारा बेजा कब्जा कर मकान बनाकर निवास कर रहे है. इससे पहले भी इसी पड़ती जमीन को खेती बताकर 120 कट्टी धान को बेचा गया था, जिसे तत्कालीन कलेक्टर ने कार्यवाही करते हुए धान की जब्ती कर स्थल निरीक्षण के लिए टीम गठित की थी, जिस पर जांच समिति के द्वारा मौका जांच पर उक्त जमीन को पड़ती गौचर भूमि पाया गया था। 
पहले हो चुकी है शिकायत
ग्राम पंचायत उमरिया के सरपंच संतोष बंजारे ने कहा कि ग्राम निस्तारी की जमीन जिस पर गांवों के सभी दफन कफ़न का कार्य करते हैं, उसी जमीन पर दो अन्य लोगों का कब्जा भी है, जिस पर पूर्व विधायक खेमसिंह बारमते ने पटवारी रिपोर्ट में अपना धान उपजाऊ जमीन बता रिपोर्ट तैयार कराया गया है, जो गलत है. पूर्व में भी इनके द्वारा धान बेचने की शिकायत की थी, जिस पर जब्ती की कार्रवाई की गई थी. उक्त जमीन को पड़ती भूमि बताया गया था। 
सात दिन में होगी मामले की जांच
एसडीएम प्रिया गोयल ने बताया कि शिकायत मिली है. जांच टीम गठित कर 7 दिन के भीतर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। 
शिकायत वापस लेने का बनाया दबाब
शिकायतकर्ता राजीव मनहर बोले कि पूर्व विधायक खेमसिंह बारमते ने 3.80 एकड़ जमीन को निजी जमीन बता धान बेच दिया, जो गलत है. मुक्तिधाम के लिए निस्तार पत्रक में दर्ज जमीन को अपना निजी जमीन बताया जा रहा है. पूर्व विधायक के द्वारा मेरे से शिकायत वापस लेने दबाव बना धमकी दी जा रही है। 

 
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

झीरम घाटी हत्याकांड के दोषियों को मृत्युदंड न्याय की जीत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 16, 2026

मेहनत से विकास की नई इबारत लिख रहे श्रमिक, विश्वकर्मा जयंती पर होगा भव्य श्रमिक महासम्मेलन

September 16, 2026

नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ

September 14, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट
  • जिस पानी के लिए मीलों चलती थीं महिलाएं, अब साय सरकार में वही जल पहुंच रहा घर की चौखट तक
  • मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
  • नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में होगा आयोजन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.