
panchayattantra24.com,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी आज अपना 41वां स्थापना दिवस मना रही है. कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए बीजेपी द्वारा कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया है. रायपुर कार्यालय एकात्म परिसर में पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधन के जरिए भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है. उन्होंने पार्टी से जुड़े सभी सदस्यों को नमन किया. साथ ही पार्टी के सदस्यों को इस मौके पर बधाई भी दी।
भाजपा के लिए गौरव का दिन- डॉ रमन सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि भाजपा के लिए आज बहुत ही गौरव का दिन है. आज ही के दिन सन-1980 में लिए गए हर एक संकल्प को याद किया जाएगा. बीजेपी ने दुनिया को सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व दिया, हम दो प्रमुख चुनौतियों पर काम करेंगे. कोरोना और नक्सल जैसी बड़ी समस्या का धैर्य से निराकरण किया जाएगा।
बीजेपी चुनाव जीतने की मशीन नहीं- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कोरोना वायरस से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की. पीएम ने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने की मशीन नहीं है. लोगों का दिल जीतने वाली पार्टी है. पीएम मोदी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी ने बीजेपी को एक अच्छी राह दिखाई है. लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे कई बड़े नेताओं ने भाजपा को आगे बढ़ाया है. एक वक्त था जब अटल जी ने एक वोट के लिए सरकार गिरने दी, लेकिन नियमों से कोई समझौता नहीं किया. पीएम मोदी बोले कि बीजेपी के 41वां वर्ष इस बात के साक्षी हैं, कि सेवा कैसे की जा सकती है. कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है।
