
panchayattantra24.com,रायपुर। बीजापुर जिले में नक्सलियों ने 3 अप्रैल से बंधक बनाकर रखे जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को छोड़ दिया है. पति की रिहाई के बाद पत्नी मीनू के खुशी जाहिर की है. मीडिया और सरकार को धन्यवाद कहा है. पत्नी और बेटी ने जवान राकेश्वर से फोन पर बातचीत की है. बेटी ने अपने पिता को जल्दी घर आने को कहा है. घर और परिवार में खुशी का माहौल है।
बेटे की रिहाई पर राकेश्वर सिंह मन्हास की मां कुंती देवी ने कहा कि हम बहुत ज्यादा खुश हैं. जो हमारे बेटे को छोड़ रहे हैं, उनका भी धन्यवाद करती हूं. भगवान का भी धन्यवाद करती हूं. जब सरकार की बात हो रही थी तो मुझे थोड़ा भरोसा तो था, लेकिन विश्वास नहीं हो रहा था।
5 दिन बाद लौटा जवान राकेश्वर
आज गुरुवार को 5 दिन बाद नक्सलियों ने जम्मू-कश्मीर निवासी कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मनहास को सुरक्षित छोड़ दिया है. नक्सलियों ने पहले जवान को ग्रामीणों के बीच छोड़ा, फिर वहां से ग्रामीणों ने तर्रेम थाना में जवान को सौंप दिया है।
