
panchayattantra24.com, रायपुर। बीरगांव के हर श्मशानघाट में हो सकेगी कोरोना शवों की अंत्येष्टि: कोरोना से हो रही मौतों के बीच रायपुर और बिरगांव नगर निगम के किसी भी श्मशानघाट में अब कोरोना मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार किया जा सकेगा। कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने आदेश जारी किया कि सभी तहसीलदार संबंधित निगमों के श्मशानघाट में कोरोना पॉजिटिव वाले मरीजों के शवों के अंतिम संस्कार के लिए पृथक क्षेत्र का चिन्हांकन करें। कोरोना मरीजों वाले शवों का अंतिम संस्कार सामान्य मरीजों से अलग किया जाएगा। इन श्मशानगृहों में शवों का अंतिम संस्कार राजस्व अधिकारी, जिला प्रशासन और निगम के कर्मचारियों की निगरानी में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया जाएगा।
