
panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी रायपुर के राजधानी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में आग लग गई है. आग लगते ही अस्पताल में अफरा तफरी मच गई. अस्पताल के दूसरे माले में आग लगी है. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है. एक कोरोना मरीज की आग से जलकर मरने की खबर है. फिलहाल अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आईसीयू में लगभग 50 मरीज थे भर्ती
जानकारी के मुताबिक आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी. आईसीयू में लगभग 50 मरीज हैं. मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है. राजधानी अस्पताल में आग लगने की वजह से एक मरीज की मौत की खबर है. अस्पताल में कोरोना के 50 मरीज भर्ती थे।
मरीजों को बाहर निकाला जा रहा है. दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे हैं. आग पर काबू पा लिया गया है।
