
panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी रायपुर के महापौर एज़ाज ढ़ेबर के भतीजे का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वे पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड कराने की बात कह रहा है। जबकि पुलिस ने उन्हें जयस्तंभ चौक में बिना मास्क पहने रोका था. इसके बाद महापौर के भतीजे ने पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड कराने की धमकी दे डाली।
इतना ही नहीं अपनी चाचा के पद का रौब दिखाते हुए उन्होंने अपना फोन भी निकाला और किसी को फोन लगाने का प्रयास भी किया।
लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है. आरोपी युवक का नाम शोएब ढ़ेबर बताया जा रहा है. हालांकि युवक की हेकड़ी तब निकली जब पुलिस ने उससे 500 रुपए का चालान वसूला. लेकिन सोशल मीडिया में इस वीडियो के वायरल होने के बाद महापौर की आलोचना हो रही है. हालांकि इस मामले में दो-दो चालान सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है. इसमें एक चालान 500 रुपए का काटा गया है वहीं दूसरा चालान 5 रुपए का,


