Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सेवा मेरा योगदान के तहत 23 से 25 सितंबर तक सभी जिलों के नगरीय निकाय क्षेत्रों में तथा 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदेशभर में विभिन्न गतिविधियां

September 23, 2026

करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश

September 23, 2026

सेवा की कहानी: लौकी की खेती से वासुदेव प्रधान की बढ़ी आमदनी, एक हेक्टेयर में कमाए 2.07 लाख रुपये

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, September 24
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » विधायक के गले में फंसा मछली का कांटा, डॉक्टरों की  टीम ने विधायक के गले में फंसा कांटा निकाल 
सरगुजा

विधायक के गले में फंसा मछली का कांटा, डॉक्टरों की  टीम ने विधायक के गले में फंसा कांटा निकाल 

adminBy adminApril 26, 2021No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.com,कोरिया। मनेन्द्रगढ़ विधानसभा सीट से विधायक विनय जायसवाल के गले में मछली का कांटा फंस गया. बताया जा रहा है कि विधायक दोपहर के वक्त जब खाना खा रहे थे, तभी उनके गले में कांटा फंसा था. इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां कड़ी मशक्कत के बाद कांटा को निकाला गया।
डॉक्टरों ने निकाला गले से कांटा
विधायक के गले में मछली का कांटा फंसने के बाद उन्हें तत्काल मनेन्द्रगढ़ के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां काफी देर के बाद डॉक्टरों ने विधायक के गले में फंसा मछली का कांटा निकाला. जिसके बाद विधायक के समर्थकों ने राहत की सांस ली. इस दौरान मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर जिला स्तर के अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर का हाल-चाल जाना।
खाना खाते वक्त गले में फंसा काटा 
दरअसल, पूरा मामला दोपहर के वक्त का है. विधायक जब भोजन में मछली खा रहे थे, तभी उनके गले में कांटा फंस गया. जिसके बाद विधायक के गले में दर्द होने लगा. घर में मौजूद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों की एक टीम ने विधायक के गले में फंसा कांटा निकाल दिया।
विधायक को सावधानी बरतने की सलाह
अस्पताल के डॉक्टर चिंरजीवी शर्मा ने बताया कि मछली का कांटा ज्यादा बढ़ा नहीं था. कांटा टांसिल के बीच में फस गया था. जिसे आराम से निकाल दिया गया.  इसलिए निकालने में कोई दिक्कत नहीं हुई. हालांकि डॉक्टर ने कहा कि फिलहाल विधायक को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
डॉक्टर्स ने कांटे को निकाला
वहीं विधायक विनय जायसवाल ने कहा कि अभी सब कुछ ठीक है. सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर्स ने कांटे को निकाल दिया. अब पहले से अच्छा लग रहा है।
कभी मछली का कांटा गले में फंसे तो कैसे निकालें….?
जोर से खांसे: जैसे ही आपको महसूस हो कि आपके गले में मछली का कांटा अटक गया है तो सबसे पहले जोर-जोर से खांसना शुरु करें. खांसने से आप मछली के कांटे को गले से नीचे जाने से रोक सकते हैं. अक्‍सर ही ऐसा होता है कुछ मिनट तक अगर आप जोर से दम लगाकर खांसे तो इससे शरीर की हवा गले में फंसी हड्डी या कांटे के विपरित जोर लगाने पर बाहर निकल सकती है।
ऑलिव ऑयल: अगर आप खांसी के जरिए हड्डी को निकालने में नाकामयाब रहें हैं तो ऑलिव ऑयल गले में फंसी हड्डी निकालने में मदद कर सकता है. क्‍योंकि इसमें लुब्रिकेंट होता है. जिसके जारिए हड्डी बाहर निकल सकती है. तेल कांटे को चपटा और फिसलन भरा बना देगा, और इसे नरम करने में भी मदद करेगा और इसे तरल वजन से हड्डी का वजन नीचे गिरने लगेगा।
विनेगर: आप चाहे तो विनेगर की भी मदद ले सकते है. जी हां, विनेगर और पानी को मिलाकर पानी पीने से भी मछली का कांटा हलक से नीचे आ जाता है. विनेगर पीने से पेट का एसिड तेज तरीके से काम करने लगता है और इस वजह से गले में फंसा कांटा नीचे की ओर खिसकने लगता है।
चावल खाएं: अगर चावल उपलब्ध नहीं हैं तो सुखी रोटी को ही थोड़ा सा चबाकर निगल लें. ऐसे में गले में फंसा हुआ मछली का कांटा पेट के अंदर चला जाएगा।
केला खाएं: मछली का कांटा गले में फंस जाने पर केले का टुकड़ा बिना चबाएं निगलने की कोशिश करें.
पानी में ब्रेड को डुबाकर: ये तरीका कहते हैं बहुत ही कारगर साबित होता है. ब्रेड के एक टुकड़े को गर्म पानी में डुबाकर निगल लें. ये पानी से फूलकर बॉल बन जाएगा और इसके चिकनेपन की वजह से मछली का कांटा गले से नीचे उतारने में मदद मिलेगी।
डॉक्‍टर से मिलें: अगर अधिक परेशानी हो रही हो और मछली का कांटा हलक से निकल न रहा हो तो डॉक्टर से मिलें।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम

September 18, 2026

प्रकृति का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी : मंत्री राजेश अग्रवाल

September 12, 2026

बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल

September 12, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सेवा मेरा योगदान के तहत 23 से 25 सितंबर तक सभी जिलों के नगरीय निकाय क्षेत्रों में तथा 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदेशभर में विभिन्न गतिविधियां
  • करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश
  • सेवा की कहानी: लौकी की खेती से वासुदेव प्रधान की बढ़ी आमदनी, एक हेक्टेयर में कमाए 2.07 लाख रुपये
  • आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • धान की खेती के क्षेत्रफल के सटीक आकलन एवं सत्यापन के लिए खाद्य संचालनालय और CGCOST के बीच एमओयू

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.