Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि: फाइलेरिया और मलेरिया उन्मूलन मॉडल को मिली देशभर में पहचान

May 1, 2026

स्वर्गीय विवेक अंधारे को मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि

May 1, 2026

लोक भवन में ‘गूगल बॉय’ रुद्र का सम्मान, 6 साल की उम्र में दिखाया असाधारण ज्ञान

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, May 1
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » अवैध वसूली करने वाले पत्रकार और एक फर्जी पुलिस अधिकारी को किया गिरफ्तार 
बस्तर

अवैध वसूली करने वाले पत्रकार और एक फर्जी पुलिस अधिकारी को किया गिरफ्तार 

adminBy adminMay 3, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.com,जगदलपुर। बोधघाट पुलिस ने शहर के वाहन चालक से अवैध वसूली करने वाले एक फर्जी पत्रकार और एक फर्जी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध वसूली की रकम समेत अन्य सामान भी जब्त किया है ।
सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि 1 मई को ग्राम करकापाल निवासी ट्रैक्टर चालक सुखराम कश्यप ईटा लेकर जा रहा था. इसी दौरान उसे दो अज्ञात लोगों ने रोक लिया. जिसमें से एक ने अपने आप को पत्रकार औऱ दूसरे ने अपने आप को पुलिस अधिकारी बताया. दोनों ने ट्रैक्टर चालक से वाहन का कागजात मांगा. वाहन चालक ने कागजात नहीं होने की बात कही. दस्तावेज नहीं होने के एवज में वाहन चालक से 5 हजार रुपए की मांग की. जब चालक ने रुपये देने में असमर्थता दिखाई, तो माड़िया चौक में उन्होंने उससे अवैध रूप से 4 सौ रुपए ले लिए. बाकी बची रकम बाद में देने की बात कही,
इसके बाद चालक ने घटना की जानकारी वाहन मालिक को दी. जानकारी मिलते ही वाहन मालिक विशेश्वर राव ने बोधघाट थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया. पुलिस एक टीम का गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी शंकर सिंह उर्फ सोनू और प्रमोद कंवर की शिनाख्त कर ली. पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को शहर अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया है. कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया ।
सीएसपी ने बताया कि आरोपी शंकर सिंह अपने आप को बस्तर किरण अखबार का पत्रकार बताकर अवैध रूप से वाहनों की चेकिंग के नाम पर चालकों से वसूली कर रहा था. पूछताछ में दूसरे आरोपी प्रमोद सिंह कंवर ने पुलिस को बताया कि वह पहले बस्तर जिले में आरक्षक के पद में पदस्थ था. बीते अगस्त 2020 में किसी कारण से उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 384, 419, 420, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है ।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

दंतेवाड़ा पुलिस का बड़ा अभियान: 141 मोबाइल बरामद, 31 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई

May 1, 2026

बंदूक छोड़ स्टार्टअप की राह पर युवा, बस्तर यूनिवर्सिटी में इनोवेशन महाकुंभ

April 30, 2026

ग्राम चेरपाल में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, 8 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

April 23, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि: फाइलेरिया और मलेरिया उन्मूलन मॉडल को मिली देशभर में पहचान
  • स्वर्गीय विवेक अंधारे को मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि
  • लोक भवन में ‘गूगल बॉय’ रुद्र का सम्मान, 6 साल की उम्र में दिखाया असाधारण ज्ञान
  • देशभर में छाया कांकेर का नाम: एकलव्य विद्यालय की छात्रा कृतिका टेकाम ने रचा इतिहास
  • लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई 2026: 1 मई से आवेदन शुरू, 4 माह के प्रशिक्षण में निखरेंगे वित्तीय कौशल

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.