
panchayattantra24.com,रायपुर। वैक्सीन वेस्टेज को लेकर सीएम भूपेश बघेल के दाएं-बाएं वाले बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है. विष्णुदेव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री क्या करते हैं स्वास्थ्य मंत्री को पता नहीं चलता है. स्वास्थ्य मंत्री को तो महत्वपूर्ण बैठकों में तक नहीं बुलाया जाता है।
छग में दाएं-बाएं की गड़बड़ी- साय
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिल्कुल सही कहा कि दायां हाथ क्या करता है, बाएं हाथ को पता नहीं चलता. ठीक ऐसे ही मुख्यमंत्री क्या करते हैं स्वास्थ्य मंत्री को पता नहीं चलता. स्वास्थ्य मंत्री को तो महत्वपूर्ण बैठकों में तक नहीं बुलाया जाता है. यहां दाएं-बाएं की गड़बड़ी है. केंद्र सरकार अपने तरफ से पारदर्शिता बरती है. राज्य सरकार ही सब गड़बड़ी कर रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैक्सीन वेस्टेज को लेकर केंद्र सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया था. भूपेश ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में केंद्र की गाइडलाइन से भी कम वैक्सीन वेस्टेज हुआ है. केंद्र सरकार हमारे टीका एप के अपडेट को नहीं मान रही है. केंद्र की तरफ से कोरोना को लेकर भ्रामक स्थिति बनाई गई है. दायां हाथ क्या कर रहा है, बाएं को पता नहीं,
केंद्र लगातार बना रही भ्रम की स्थिति
भूपेश ने कहा था कि पहले इस महीने छत्तीसगढ़ वैक्सीन नहीं देने की बात कही गई. इसके बाद ही 2 लाख वैक्सीन भेज दिया गया. पहले इस वैक्सीन को 18 वर्ष से अधिक उम्र के लिए बताया गया. फिर बाद में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए बताया गया. केंद्र सरकार वैक्सीन के मामले में लगातार भ्रम की स्थिति बना रही है।
