
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं की परीक्षा आज से शुरू हो गई हैं. कोरोना काल में परीक्षा को लेकर नई व्यवस्था बनाई गई है. इसी के तहत प्रदेश के विभिन्न स्कूलों से छात्रों को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं दी जा रही हैं. जहां उन्हें पांच दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिकाएं जमा करनी होंगी. यदि छात्र 5 दिनों के भीतर उत्तरपुस्तिका जमा नहीं कर पाएंगे तो उन्हें परीक्षा से अनुपस्थित माना जाएगा।
12वीं की उत्तर पुस्तिका बंटनी शुरू
रायपुर के सालेम स्कूल में 12वीं बोर्ड की प्रश्रपत्र और उत्तर पुस्तिका बंटनी शुरू हो गई है. जहां सोशल डिस्टेंसिंग के साथ छात्र लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. परीक्षा केंद्रों में छात्रों को ये सुविधाएं भी दी गई है कि वे अपने प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिका की जांच करें।
उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर जाते समय मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।
बता दें कि प्रदेश भर से 2 लाख 83 हजार परीक्षार्थी घर बैठे परीक्षा देंगे, कोरोना संक्रमित छात्र अपनी जगह अपने स्वजनों के माध्यम से परीक्षा सामग्री ले सकते हैं. कोरोना संक्रमित छात्रों के परिजनों को प्रवेश पत्र, संक्रमित होने का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या अन्य फोटो वाले पहचान पत्र की छायाप्रति दिखानी होगी।
