
panchayattantra24.com,रायपुर। वैश्विक महामारी कोरोना में मृत आत्माओं की शांति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए पितृपक्ष में श्रीमद् भागवत और ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है. इसका आयोजन लोक कल्याण एवं सद्भावना समिति द्वारा भनपुरी में किया जा रहा है. आज श्रीमद् भागवत का पहला दिन है. जहां शोभायात्रा के साथ इसकी शुरूआत हुई।
श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के प्रथम दिवस पर 28 सितंबर को 501 महिला शक्ति के द्वारा छठवा तालाब भनपुरी से पाटीदार भवन, भनपुरी रायपुर तक 501 कलशों की यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में रथ पर कथावाचक पंडित विनोद गोस्वामी के साथ छेत्रीय विधायक सत्यनारायण शर्मा भी थे।
श्रीमद् भागवत गीता का आयोजन 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रखा गया है. इसका समय दोपहर 3 बजे से संध्या 6:30 बजे तक रखा गया है. भागवत गीता के कथावाचक पं. श्री विनोद बिहारी गोस्वामी जी हैं. इसका स्थान पाटीदार भवन, भनपुरी रायपुर तय किया गया है।
