Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

November 10, 2026

राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

November 10, 2026

हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’

November 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 11
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » अखिलेश ने आत्मविश्वास से भरे लहजे में कहा ‘पूरब से खदेड़ा हो गया है…सुन लो अब पश्चिमी में भाजपा का सूरज डूब जाएगा
राष्ट्रीय

अखिलेश ने आत्मविश्वास से भरे लहजे में कहा ‘पूरब से खदेड़ा हो गया है…सुन लो अब पश्चिमी में भाजपा का सूरज डूब जाएगा

adminBy adminDecember 8, 2021No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
 panchayattantra24.com,उप्र। प्रदेश में चुनावी घमासान से पहले सपा-रालोद गठबंधन ने मेरठ में परिवर्तन संकल्प रैली कर अपनी जमीनी ताकत दिखा दी। सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने चुनावी हुंकार भरते हुए ‘योगी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया’। अखिलेश ने आत्मविश्वास से भरे लहजे में कहा ‘पूरब से खदेड़ा हो गया है…सुन लो अब पश्चिमी उप्र में भाजपा का सूरज डूब जाएगा, वो भी सदा के लिए’। मोदी-योगी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘डबल इंजन की सरकार के दोनों इंजन टकराकर फेल हो गए हैं’। प्रदेश में ठोकोराज चल रहा है, और यहां सरकार किसानों पर भी जीप चढ़ा देती है। अखिलेश यहीं नहीं रूके, बोले-‘चिलमजीवी उप्र का विकास नहीं कर सकते। जो पलायन की बात करते हैं वह खुद ही पलायन करके आए हैं।’ घोषणा की कि ‘गठबंधन की सरकार सत्ता में आई तो किसानों के लिए अलग बजट बनेगा’।
जो पैदा करे खाई…वही भाजपाई
 अखिलेश यादव भाजपा पर चौतरफा हमला करने में मूड में नजर आए। कहा- ‘जो पैदा करे खाई, वही भाजपाई..’ जिस पर तालियां गडग़ड़ा उठीं। तंज कसा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है, जबकि हम सभी को साथ लेकर चलते हैं। भीड़ में सपा कार्यकर्ताओं की लाल, रालोद की हरी और सुुुुभासपा की पीली टोपी पर कहा कि…’हम गुलदस्ते में सभी रंग सजाने वाले हैं, जबकि वो एकरंगी लोग हैं, जो समाज का भला नहीं कर पाएंगे’।
फिल्मी है भाजपा का विकास 
योगी सरकार के विकास के दावों पर तंज करते हुए कहा कि…’जैसे फिल्मी घोड़ा हिलता डुलता है, लेकिन दौड़ता नहीं, वैसे ही सीएम योगी का विकास है। इसमें सिर्फ जुमला और प्रचार है’। चप्पल वालों को हवाई उड़ान की सुविधा दे रहे थे, लेकिन तेल की महंगाई से अब जनता बाइक तक नहीं चला पा रही है। महंगाई दोगुनी हुई, और कमाई आधी…कहां जाएगी जनता। डीजल, खाद, कीटनाशक सब महंगा हो गया।
सब बेच देंगे, नौकरी मांगने पर लाठी देंगे
अखिलेश ने 20 मिनट के संबोधन में किसानों और नौजवानों का मसला कई बार उठाकर भाजपा सरकार को घेरा। कहा…’इन्होंने एयरपोर्ट, बंदरगाह, जहाज, ट्रेन और संस्थाओं तक को बेच डाला’। सब बेचेंगे तो रोजगार कहां से देंगे। हां, रोजगार मांगने वालों को ‘लाठी जरूर मिल जाएगी’। सपा प्रमुख ने तीन कृषि कानूनों की वापसी पर कहा कि ‘किसानों ने सरकार को चित्त कर दिया है’। अखिलेश ने चौधरी चरण सिंह, बाबा साहब टिकैत एवं छोटे चौधरी (अजित सिंह) का जिक्र करते हुए किसानों से भावनात्मक तार जोड़ा। कहा कि बुलडोजर चलाने वाले बुल…यानी बेसहारा पशुओं को नहीं संभाल पाए।
वो औरंगजेब से शुरू, कैराना पलायन पर खत्म : जयंत आप सभी को मेरी राम राम, के साथ अपना संबोधन शुरू करते हुए रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने सीमा पर जान न्यौछावर करने वाले जवानों और किसानों का जिक्र करते हुए भावनात्मक तार जोड़ा। इसके बाद भाजपा पर हमलावर हुए। ‘सपा के साथ गठबंधन की घोषणा’ करते हुए भरोसा दिया कि उनकी सरकार प्रदेश की सूरत बदल देगी। कहा.. ‘सीएम योगी औरंगजेब से भाषण शुरू करते हैं, कैराना पलायन पर ठहर जाते हैं। उनकी बनाई सड़क नारियल फोडऩे से टूट जाती है’। जयंत ने अखिलेश को इंजीनियर और विज्ञान की भाषा समझने वाला बताया। कहा कि ‘यूपी में नौकरी से पहले पेपर आउट’ हो जाता है। नौकरी मांगने पर युवकों पर लाठीचार्ज होता है। सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ‘बछड़ों से प्यार है, इसलिए जल्द सीएम हाउस से उन्हें गोरखपुर भेज दिया जाएगा’। वे बोले, ‘गठबंधन की सरकार बनी तो आंदोलन के दौरान शहीद किसानों की याद में मेरठ में स्मारक बनाएंगे।’ 100 प्याज भी खा लिए, 100 जूते भी : कृषि कानून की वापसी के संदर्भ में रैली में जयंत ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘कुछ दिन पहले मेरठ में एक चोर पकड़ा गया। उसकी गाड़ी में बीजेपी का झंडा लगा था। उसे सजा के तौर पर दो विकल्प रखे गए, 100 प्याज खा लो या 100 जूते। उसने सोचा प्याज खा लेता हूं। 30-40 प्याज खाए तो आंसू निकल आए। फिर उसने कहा कि प्याज बहुत हो गया, जूते दे दो। फिर थोड़े जूते खाए तो कहा कि चोट लग रही है, प्याज खिला दो। ऐसा ही कुछ हाल केंद्र सरकार बीजेपी का भी हो रहा है। 100 प्याज भी खा लिए, 100 जूते भी। दाढ़ी भी बनवानी पड़ गई।’ लखनऊ अदब का और मेरठ गजब का शहर जयंत सिंह ने मेरठ को क्रांति की भूमि बताते हुए कहा कि जब भी देश पर संकट आया, यहां के बेटे-बेटियों ने आगे बढ़कर मोर्चा संभाला। जिस गांव की भूमि पर रैली हो रही है उसी के सपूत शहीद मामचंद भारत पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए थे। मेरठ को पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की कर्मभूमि बताया। कहा कि ‘लखनऊ अदब का शहर है, जबकि मेरठ कई खूबियों वाला शहर है’। कहा कि इस पार्टी में शुरुआत में जो ‘घोड़े थे, अब उन्हें खच्चर बना दिया गया’। आंखों में पट्टी बांध दी गई। तीन कृषि कानून वापस लेने पर चुटकी ली। कहा कि भाजपा को बिल वापसी का कोई फायदा नहीं होने वाला है। किसानों ने निर्णय ले लिया है।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

जस्टिस संजय के. अग्रवाल ने राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

September 7, 2026

नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली प्रस्तुति, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई प्रदेश की पहचान

July 18, 2026

छत्तीसगढ़ बना निवेशकों की पहली पसंद, हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव; 7,800 से अधिक रोजगार सृजन की संभावना

June 12, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
  • राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
  • रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
  • सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.