
panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर लंबी चर्चा हुई है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उनसे कोई बात नही हुई है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे यूपी चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे कांग्रेस का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मैने दो दिन में उत्तरप्रदेश में पांच कार्यक्रमों में शिरकत की। जहां हजारों की संख्या लोग आए।
यूपी के लोगों का भरोसा प्रियंका गांधी पर बढ़ रहा है और कांग्रेस का ग्राफ भी बढ़ रहा है। वहीं उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात के मामले में कहा कि उनसे संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई बात नहीं हुई। तीन दिन के यूपी और दिल्ली दौरे से लौटे सीएम ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छा संकेत है। लखीमपुर खीरी में कलेक्टर द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के मामले में कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी कार्यक्रम की अनुमति देने से पहले कई शर्तें रखवाईँ गई थी। सीएम ने कहा कि स्थानीय कांग्रेस नेताओं से शपथ भरवाकर यह लिखवाया गया था कि इस कार्यक्रम में किसानों की बात नहीं होगी, लखीमपुर घटना का जिक्र नहीं होगा। टेनी के बेटे की चर्चा नहीं होगी लेकिन मैंने वो सभी काम किए जिन पर कलेक्टर ने रोक लगाई थी।
जहां संख्याबल कम वहां निर्दलीयों को लेंगे साथ भूपेश ने निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कहा कि बस्तर से लेकर सरगुजा तक काफी बेहतर परिणाम सामने आए हैं। कार्यकर्ताओं और प्रभारी मंत्रियों की मेहनत के दम पर कांग्रेस ने निकाय चुनाव में जीत हासिल की है। भाजपा की प्रदेश प्रभारी भी चुनाव में उतरी थी लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं के सामने टिक नहीं पाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरी मतदाताओं ने भी कांग्रेस सरकार पर भरोसा जताया है। जहां संख्याबल की कमी है वहां भी निर्दलीयों को साध लिया जाएगा। भाजपा तो दूर-दूर तक कहीं नहीं है।
मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर बात नहीं सीएम भूपेश बघेल दिल्ली भी गए थे राहुल गांधी से उनकी मुलाकात भी हुई। कयास लगाए जा रहे थे कि प्रदेश में मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर दोनों के बीच बात होगी। मुख्यमंत्री ने इसे लेकर कहा कि इस मुद्दे पर राहुल गांधी से बात नहीं हुई, सिर्फ संगठनात्मक मामलों पर चर्चा हुई।अगली बार वक्त मिलेगा तो इस मामले में पर भी बात करेंगे। यूपी में कांग्रेस का ग्राफ बढ़ रहा है यूपी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे वहां चुनाव आ रहें कांग्रेस का ग्राफ बढ़ रहा है। यूपी में हजारों की संख्या में लोग सभाओं में पहुंच रहे हैं, कांग्रेस में विश्वास जता रहे हैं। लखीमपुर दौरे को लेकर सीएम ने कहा कि लखीमपुर खीरी के कलेक्टर ने कांग्रेस के कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी थी।मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने राजनीतिक जीवन में पहली बार देखा कि जिला प्रशासन ने कांग्रेस से कहा कि सभा में लखीमपुर की घटना का उल्लेख नहीं करेंगे, किसानों के परिवारों से मिलेंगे नहीं, टेनी के बारे में नहीं बोलेंगे। मैं वहां गया और इन सभी बातों का जिक्र मंच से किया। मैं किसान का बेटा हूं किसान की बात नहीं करूंगा तो किसकी करूंगा।
