
panchayattantra24.com,रायपुर। मिर्च पावडर डालकर नगदी रकम लूटने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मन्नू भाई पटेल ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पुरैना न्यू राजेन्द्र नगर में रहता है तथा पीडी इन्डस्ट्रीज प्रायवेट लिमिटेड होटल लालबाग में कैशियर के पद पर कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 04.01.2022 को करीबन शाम 00ः06 बजे ऑफिस बंद होने के बाद अपने स्कूटी से अपने घर जाने हेतु निकला था तथा हनुमान मंदिर के पीछे शमशान घाट रोड पुरैना पास पहुंचा था। इसी दौरान प्रार्थी के वाहन के पीछे से एक मोटर सायकल अचानक से गुजरा और उसमें सवार लड़के प्रार्थी के ऊपर मिर्ची पावडर डाल दिए, जिस पर प्रार्थी अपनी स्कूटी रोक कर हाथ साफ करने लगा उसी समय मोटर सायकल से उतरकर दो लडके प्रार्थी के पास आकर उसके हाथ में रखें बैग जिसमें नगदी रकम 27,000 रूपये, आॅफिस की चाबी, कैश बुक का पन्ना एवं बैंक का पास बुक था को लूट कर भाग गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 05/22 धारा 392, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
