
K.W.N.S-रायपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर रायपुर में आज बीजेपी प्रतिमा स्थल तेलीबांधा में माल्यार्पण करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ ही देर में कार्यक्रम का आयोजन होगा। फिर 12 बजे से जिला कार्यालय एकात्म परिसर में भी कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। बीजेपी नेता ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को प्रतिवर्ष भाजपा कार्यकर्ता समर्पण दिवस के रूप में मनाते हैं। पंडित दीनदयाल के अंत्योदय के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से साकार कर रहे हैं।
