
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व राज्यसभा सांसद रामाधार कश्यप के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है. उन्होंने कश्यप के शोक संतृप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.
बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए स्व. कश्यप का जज्बा और उनका योगदान आने वाली पीढियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा.
पूर्व राज्यसभा सदस्य रामाधार कश्यप का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने सोमवार रात ढाई बजे अंतिम सांस ली. वे बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे
रामाधार कश्यप ने डॉ खूबचंद बघेल और स्व परसराम यदु के साथ काम किया था. साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी योद्धा और छत्तीसगढ़ भातृसंघ के महामंत्री भी रहे.
