
panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों के जीवन को छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के जरिए रोशन किया जाएगा. स्कूल शिक्षा विभाग ने अनाथ हुए बच्चों के शिक्षा का बीड़ा उठाया है. इन बच्चों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी मीडिया स्कूल में प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा बच्चों को स्कॉलरशिप भी दिया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा ने बताया कि छत्तीसगढ़ महतारी योजना के लागू होते ही ब्लॉक स्तर से सर्वे कराया गया. सभी ब्लॉकों से रिपोर्ट माँगी गई, साथ ही हेल्थ विभाग से भी रिपोर्ट ली गई है. उसके अनुसार लिस्ट तैयार किया गया है, लिस्ट अभी फ़ाइनल नहीं हुई है, इसमें बच्चों की संख्या बढ़ सकती है।
उन्होंने बताया कि रायपुर में 299 पालकों की कोरोना से मौत हुई है, जिनके कंधों पर परिवार की ज़िम्मेदारी थी. ऐसे पालकों के 495 बच्चे अनाथ हुए हैं, जिनके अध्ययन की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी, साथ ही स्कॉलरशिप की भी व्यवस्था की गई है. सर्वे के अनुसार रिपोर्ट तैयार की जा रही है. 30 जून को शासन को रिपोर्ट सौंपना है, जब तक गठित कमिटी भी नियमानुसार बच्चों का चयन करेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी बंजारा ने साथ ही लोगों से अपील करते हुए कि यदि किसी की जानकारी में ऐसे बच्चे हों तो शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन करें या सूचित करें ताकि योजना का लाभ ऐसे बच्चों को मिल सके।
