
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते 3-4 दिनों तक लगातार भारी बारिश हुई. जिस कारण नदी नाले उफान पर हैं. अब बारिश के बाद गर्मी पड़ने की संभावना मौसम विभाग में जताई है, क्योंकि बारिश का सिस्टम अब खत्म होने वाला है. इसलिए प्रदेशवासियों को एक बार फिर उमस भरे गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग की मानें तो सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार एक निम्न दाब का क्षेत्र झारखंड और उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ऊपर स्थित है. इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक द्रोणिका निम्न दाब के क्षेत्र से उत्तर गुजरात तक छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश होते हुए 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है. मानसून द्रोणिका फलोदी, अजमेर, दतिया, निम्न दाब का केंद्र, बालासोर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
जिस कारण रविवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि भी संभावित है।
