
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर महिलाएं अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर इकट्ठी हुई है. बारिश के मौसम में महज एक पंडाल के नीचे बैठकर विपरीत हालात में राज्य सरकार से अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रही है. वहीं धरना स्थल पर महिलाओं की तबीयत भी बिगड़ने लगी है. कुछ महिलाओं को अस्पताल भेजा जा रहा है. आंदोलनकारी दिवंगत पंचायत शिक्षक के परिजनों का कहना है कि उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद भी वो धरना स्थल पर बैठी रहेंगी, जब तक राज्य सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती।
बीते 12 दिनों से अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर महिलाओं का आंदोलन जारी है. दिवंगत पंचायत शिक्षक के परिवार राज्य सरकार से अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रहे हैं. इनमें कुछ महिलाएं ऐसी जिनके पति की मृत्यु हो गई है. कुछ महिलाएं अपने मृतक पिता की नौकरी बदले तो कुछ महिलाएं अपने मृतक भाई की नौकरी के बदले अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रही हैं।
