Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

November 14, 2026

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का रेजिडेंट कमिश्नर श्रुति सिंह ने किया शुभारंभ

November 14, 2026

बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी

November 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, November 15
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » गरियाबंद जिले में हो रहे लगातार हीरे की तस्करी पर, धरमलाल कौशिक ने चिंता व्यक्त की
रायपुर

गरियाबंद जिले में हो रहे लगातार हीरे की तस्करी पर, धरमलाल कौशिक ने चिंता व्यक्त की

adminBy adminAugust 8, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.com, रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश और गरियाबंद जिले में हो रहे लगातार हीरे की तस्करी पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं होता कि प्रदेश में हीरे से तस्करी के मामले सामने नहीं आते हों. कार्रवाई तो केवल कागजी दिखावे के लिए ही हो रहे हैं. हीरे की तस्करी ना जाने किस स्तर पर हो रही होगी, यह पुलिस के अलवा किसी को पता नहीं है। 
उन्होंने कहा कि गरियाबंद जिले से हीरा खदान में हर साल हीरे की एक से दो करोड़ रूपये तक तस्करी के मामले पुलिस दर्ज कर रही है. इससे प्रतीत होता है कि कहीं उस इलाके में हीरे की तस्करी करने वाले संगठित गिरोह काम कर रहा है. जिसे पुलिस रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। 
जब नेशनल हाईवे पर करीब 32 नग हीरे के साथ तस्कर गिरफ्तार होते हैं, तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस इलाके में तस्कर किस तरह से सक्रिय होंगे. उन्होंने कहा कि चार मई को पचास लाख के करीब 440 नग हीरे के दो तस्कर और 26 जुलाई को करीब 204 नग 22 लाख के हीरे के साथ तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा पुलिस करती है. वहीं मार्च के माह में करीब 12 नग हीरे करीब ढ़ाई लाख रूपये मूल्य के साथ गिरफ्तार होते हैं. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक करीब 171 नग हीरे 25 लाख के मूल्य की पुलिस ने बरामद करने का दावा किया है। 
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि पायलीखंड, मैनपुर, देवभोग इलाके के हीरा खादानों में जिस तरह से अवैध खुदाई और तस्करी हो रही है. उस पर अंकुश लगाने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम है. इस इलाके में पुलिस केवल कागजी कार्रवाई करते कुछ तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा करती है। 
पुलिस ने एक साल में करीब 1500 से अधिक नग हीरे तस्करों से बरामद करने की बात भी कह रही है. उन्होंने कहा कि बीते एक साल में करीब 573 नग हीरा जिसकी कीमत लगभग 75 लाख रुपये हैं. इससे साफ होता है कि इलाके में अंर्तराज्यीय गिरोह सक्रिय है, जो पुलिस को चकमा देकर हीरे की तस्करी में लगे हैं। 
वहीं खनिज विभाग का दावा है कि 1 जनवरी 2020 से 30 अप्रैल 2021 तक करीब 2200 नग हीरे तस्करों से बरामद किए हैं. नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि इस इलाके में हीरा तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने करीब 10 टीमों का गठन भी किया है. उसके बाद भी बैखौफ हीरे की तस्करी लगातार हो रही है, जो कई सवालों को जन्म देता है कि तस्करी में किसी और का हाथ तो नहीं है. केवल पुलिस दिखावे के लिए मात्र कुछ लोगों पर कार्रवाई कर अपने कार्यों से मुक्त होना चाहती है। 
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

November 14, 2026

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

November 10, 2026

रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार

November 10, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
  • भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का रेजिडेंट कमिश्नर श्रुति सिंह ने किया शुभारंभ
  • बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
  • जनजातीय गौरव दिवस विशेष लेख – जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.