Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट

September 21, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट

September 21, 2026

जिस पानी के लिए मीलों चलती थीं महिलाएं, अब साय सरकार में वही जल पहुंच रहा घर की चौखट तक

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 22
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home »  प्रदेश में तंबाकू निषेध कानून (कोटपा एक्ट 2003) का सख्ती से पालन करने का प्रयास जारी 
सरगुजा

 प्रदेश में तंबाकू निषेध कानून (कोटपा एक्ट 2003) का सख्ती से पालन करने का प्रयास जारी 

adminBy adminAugust 12, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सरगुजा जिले को धूम्रपान मुक्त जिला घोषित करने के लिए  किया अध्ययन
panchayattantra24.com,सरगुजा।   प्रदेश का सरगुजा धूम्रपान मुक्त जिला बनने की ओर अग्रसर है. राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत प्रदेश में विविध गतिविधियों के माध्यम से तंबाकू निषेध कानून (कोटपा एक्ट 2003) का सख्ती से पालन करने का प्रयास जारी है. इसी क्रम में सरगुजा जिले को धूम्रपान मुक्त जिला घोषित करने के लिए अध्ययन किया गया, जिसमें जिले के 95.7 प्रतिशत सार्वजनिक स्थानों पर कोटपा एक्ट की धारा 4 का पालन हो रहा है. इसकी जानकारी एम्स की टीम ने “कॉम्प्लियांस अध्ययन”की रिपोर्ट में दी है। 
 सरगुजा को धूम्रपान रहित जिला घोषित किए जाने हेतु 22 से 24 जुलाई तक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की सर्वे टीम ने “कॉम्प्लियांस अध्ययन” किया. इसके अंतर्गत जिले के पांच ब्लॉक के सार्वजिनक स्थानों में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम ( कोटपा) 2003, की धारा 4 के साथ-साथ धारा 5,6,7 के प्रावधानों का भी “कॉम्प्लियांस अध्ययन”कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है. संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ नीरज बंसोड़ ने सरगुजा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर उक्त अध्ययन की जानकारी दी है, जिसके अनुसार धूम्रपान निधेष की धारा 4 के प्रावधानों का अनुपालन जिले के सार्वजनिक स्थानों में 95.7 प्रतिशत रहने की जानकारी शामिल है. साथ ही कलेक्टर के प्रयास की सराहना करते हुए संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने भविष्य में सिगरेट एवं अन्य उत्पाद अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन जिले में 100 प्रतिशत कराते हुए सरगुजा जिले को धूम्रपान मुक्त जिले के साथ-साथ तंबाकू मुक्त जिला बनाने में सहयोग की अपील भी कलेक्टर से की है। 
राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन ने बताया राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश भर में लगातार अनेक जागरूकता कार्यक्रमों, प्रशिक्षणों और कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है. इनमें सभी जिलों के तम्बाकू नियंत्रण इकाई के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. सिविल सोसाइटी को ट्रेनिंग दिए जाने के साथ ही कोटपा एक्ट के पालन के लिए विभिन्न विभागों के समन्वयन के साथ कार्य किया जा रहा है. इसका परिणाम है कि सरगुजा जिला धूम्रपान मुक्त जिला बनने की ओर अग्रसर है. इस कार्य में जिला नोडल अधिकारी सरगुजा डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता सराहनीय योगदान दे रहे हैं। 
जिले के 5 ब्लॉक में एम्स टीम ने किया अध्ययन – एम्स के 11 सदस्यों की टीम ने जिले के 5 ब्लॉक (अंबिकापुर, मैनपाट, लखनपुर, सीतापुर तथा उदायपुर) के लगभग 700  सार्वजिनक स्थानों में अध्ययन किया. जिनमें मुख्य रूप से स्कूल, सरकारी एवं निजी कार्यालयों, सरकारी (सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल) एवं निजी अस्पताल, विभिन्न होटल, ढाबा, टी स्टॉल, धर्मशाला और यात्री सराय, तंबाकू वितरण स्थान (दुकान एवं अन्य) शामिल रहे. टीम ने तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003, की धारा 4 के साथ-साथ धारा 5,6,7 के प्रावधानों के अंतर्गत शामिल तंबाकू एवं तंबाकू युक्त पदार्थों की खरीद बिक्री समेत धूम्रपान आदि के पोस्टर, विज्ञापनों के प्रदर्शन का भी आंकलन किया।
“कॉम्प्लियांस अध्ययन कर दी गई यह जानकारी –  कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 4 सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध का अनुपालन 95.7% पाए जाने,  धारा 5 तंबाकू उत्पादों का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष विज्ञापन का ना होना का अनुपालन 91.5%, कोटपा एक्ट की धारा 6(ए) (18 से कम उम्र द्वारा ना बेचा और ना ही खरीदा जाना) का अनुपालन 87.9% होने, धारा 6(बी) ,(शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद का विक्रय निषेध) का अनुपालन 93.1% तथा तंबाकू उत्पादों में वैधानिक चेतावनी का अनुपालन 85.9% पाए जाने की जानकारी दी गई है। 
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम

September 18, 2026

प्रकृति का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी : मंत्री राजेश अग्रवाल

September 12, 2026

बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल

September 12, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट
  • जिस पानी के लिए मीलों चलती थीं महिलाएं, अब साय सरकार में वही जल पहुंच रहा घर की चौखट तक
  • मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
  • नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में होगा आयोजन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.