
panchayattantra24.com,रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया आज खरोरा नगर पंचायत अंतर्गत मंगल भवन में शहीद योगेन्द्र शर्मा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने शहीद योगेन्द्र शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री योगेन्द्र शर्मा झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए थे। इस मौके पर खरोरा नगर पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, शहीद योगेन्द्र शर्मा की धर्मपत्नी और धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए।
