Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ग्राम अमोरा निवासी रवि कुमार साहू को सेवा सेतु पोर्टल से 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

November 20, 2026

खाद्य विभाग और मंडी के संयुक्त जांच दल ने अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ में की जांच

November 20, 2026

प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत

November 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, November 21
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » भिलाई इस्पात संयंत्र ने अगस्त माह में बनाये अनेक कीर्तिमान
रायपुर

भिलाई इस्पात संयंत्र ने अगस्त माह में बनाये अनेक कीर्तिमान

adminBy adminSeptember 2, 2023No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

826 कोक पुशिंग और बीआरएम में 16 एमएम टीएमटी बार्स की रोलिंग का रिकॉर्ड

PT -भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों ने बेहतरीन तालमेल और समन्वय का प्रदर्शन करते हुए अगस्त 2023 माह में उत्पादन के अनेक कीर्तिमान स्थापित किए है। संयंत्र के लगभग सभी विभागों ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्पादन में उत्कृष्टता प्रदर्शित करते हुए सर्वश्रेष्ठ अगस्त, दैनिक उत्पादन कीर्तिमान और निर्गमन के क्षेत्र में भी उपलब्धि हासिल की है।

भिलाई इस्पात संयंत्र के बार रॉड मिल की ऊर्जावान टीम ने पुराने कीर्तिमान को पीछे छोड़ते हुए 30 अगस्त 2023 को 16 एमएम टीएमटी बार्स में 3757 टन (1815 बिलेट्स) का उत्पादन कर पुन: नया दैनिक कीर्तिमान स्थापित किया। किसी भी प्रोफाइल में यह सर्वश्रेष्ठ दैनिक कीर्तिमान है।

इसी कड़ी में संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग ने गत 30 अगस्त को 826 ईक्यू की पुषिंग करते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ पुशिंग रिकॉर्ड बनाया। कोकओवन का पिछला सर्वश्रेष्ठ ओवन पुशिंग का रिकॉर्ड 30 अप्रैल 2023 को 825 ईक्यू का था। कोकओवन ने अगस्त 2023 में पहली बार 25,000 के लगभग ओवन पुशिंग का आंकड़ा पार किया है। मई 2023 में 24986 पुशिंग का पिछला सर्वश्रेष्ठ कीर्तिमान दर्ज किया था। अगस्त माह में संयंत्र के कोकओवन की औसत पुशिंग 813 दर्ज की गई है।

विभाग की इस सफलता पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने बीआरएम के शॉप फ्लोर पर पहुँच कर कार्मिकों को बधाई प्रेषित की एवं उपस्थित जन समुदाय को संकल्पित करते हुए कहा कि बीआरएम बिरादरी अपने सामूहिक प्रयास से वार्षिक लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगी तथा भविष्य में आने वाली नयी चुनौतियों के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। इसके साथ ही कार्यपालक निदेशक (वक्र्स) श्री अंजनी कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कोक ओवन सहित अन्य सभी विभागों टी एंड डी, आरएमडी, सर्विसेज, ब्लास्ट फर्नेस, सिंटर प्लांट, ऊर्जा प्रबंधन विभाग, पीपीसी, केंद्रीय यांत्रिक संगठनों, एमआरडी, शॉप और अन्य विभागों को भी बेहतर समन्वय और उत्पादन के लिए बधाई दी है।

मुख्य महाप्रबंधक बीआरएम मुकेश गुप्ता ने सभी कार्मिकों को बधाई देते कहा कि यह आप सभी के समर्पण एवं दृढ़ संकल्प से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई हैं। बीआरएम के महाप्रबंधकगण एस के बेहरा, के के ठाकुर, सच्चिदानंद त्रिपाठी, आशीष, शाश्वत महंती, समीर पाण्डेय, शिखर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सभी कार्मिकों को बधाई दी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

ग्राम अमोरा निवासी रवि कुमार साहू को सेवा सेतु पोर्टल से 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

November 20, 2026

खाद्य विभाग और मंडी के संयुक्त जांच दल ने अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ में की जांच

November 20, 2026

प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत

November 20, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ग्राम अमोरा निवासी रवि कुमार साहू को सेवा सेतु पोर्टल से 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
  • खाद्य विभाग और मंडी के संयुक्त जांच दल ने अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ में की जांच
  • प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत
  • छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए हर अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
  • राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई को मिला आत्मनिर्भरता का आधार, बकरी पालन बना आय का मजबूत जरिया

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.