Author: admin

 
 panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि नवा रायपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो होगा। इसके अलावा राज्योत्सव के मौके पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदृष्टि से बना छत्तीसगढ़ आज विकास, समृद्धि और जनकल्याण के मार्ग पर अग्रसर है। पिछले 25 वर्षों में राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और अधोसंरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन्हीं 25 वर्षों की विकास यात्रा और राज्य निर्माण की गाथा को राज्योत्सव स्थल पर विभागीय स्टॉलों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। 
 उप मुख्यमंत्री ने बताया कि राजधानी नवा रायपुर में 5 दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन होगा, जबकि सभी जिला मुख्यालयों में 3 दिवसीय राज्योत्सव मनाया जाएगा। इस बार राज्य स्थापना का यह आयोजन अधिक व्यापक और ऐतिहासिक स्वरूप में किया जा रहा है। साव ने बताया कि रजत जयंती वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की भी तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री के स्वागत में नवा रायपुर में रोड शो आयोजित होगा, इन मार्गों पर 12 आकर्षक स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। इन द्वारों पर छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोक परंपरा और विकास योजनाओं की झलक देखने को मिलेगी। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री जी के आगमन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। साव ने बताया कि, बस्तर ओलंपिक के आयोजन की तिथि पूर्व निर्धारित थी, लेकिन इस बीच स्कूलों की छुट्टी चल रही है और सभी जिलों में राज्योत्सव का आयोजन होना है। इन परिस्थितियों के कारण विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले बस्तर ओलंपिक की प्रारंभ तिथि में बदलाव होगा।
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर. कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच एक बार फिर से सियासी बयानबाजी शुई हो गई है. अभियान को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग दी जा रही है. तो वहीं मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में तो नाच-गाना होता है. दरअसल, कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान जारी है. इसको लेकर मंत्री केदार कश्यप ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग दी जा रही है. आधे से ज्यादा कांग्रेस नेता जेल में हैं. कांग्रेस में तो टिकट लेन-देन का खेल चलता है. यह बात कई कांग्रेसी नेताओं ने जाहिर की है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मंत्री कश्यप के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में नाच-गाना होता है, महाराष्ट्र के तावड़े जैसे भ्रष्ट लोग ट्रेनिंग देने आते हैं. लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं है. 
 छत्तीसगढ़ रेलवे पर छठ गीत चलाए जाने को मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह आस्था से जुड़ा विषय है, राजनीति से नहीं. पीएम मोदी देवालयों पर भी जाते हैं. वह आमजनता को संस्कृति, स्वच्छता और पौधारोपण से जोड़ने की बात भी करते हैं. वहीं इस बयान पर पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि छठ बिहार का प्रमुख त्योहार है, यह पूरे देश में मनाया जाता है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इसे इवेंट बना रहे हैं. ऐसा दर्शाने की कोशिश हो रही है कि जैसे पहली बार हो रहा, जबकि ऐसा पहले भी होता आया है.
 

Read More

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार से “स्टेयरिंग छोड़ो, चक्का जाम आंदोलन” की घोषणा कर दी है. महासंघ ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी और प्रदेशभर में कोई भी यात्री या मालवाहक वाहन सड़कों पर नहीं उतरेंगे. संगठन के सदस्यों ने पहले चक्काजाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद वे सड़क किनारे धरना देने लगे. 
 गरियाबंद में भी आज सुबह छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है. नेशनल हाईवे 130 सी डोहेल के पास बड़ी संख्या में ड्राइवर एकजुट हुए हैं. ड्राइवर संघ के पदाधिकारी क्षेत्रमोहन ने बताया कि वह सरकार से शांतिपूर्ण तरीके से अपना अधिकार मांग रहे हैं. यह अधिकार हमारे ड्राइवर भाइयों के लिए है. ड्राइवरों की मुख्य मांगों में प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू करने, ड्राइवर आयोग और ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड के गठन, कमर्शियल लाइसेंस पर बीमा की व्यवस्था, दुर्घटना में मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये और अपंगता की स्थिति में 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग शामिल है. इसके अलावा चालक हेल्थ कार्ड, 55 वर्ष की आयु पूरी होने पर पेंशन, ड्राइवरों के बच्चों को शिक्षा और नौकरी में आरक्षण, राज्य के सभी जिलों में ड्राइवर स्मारक निर्माण और ड्राइवरों के साथ मारपीट या लूट की घटना पर पांच वर्ष तक के कठोर दंड का प्रावधान करने जैसी मांगें भी रखी गई हैं.
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सुश्री रीता शांडिल्य ने मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग का चौबीसवां वार्षिक प्रतिवेदन डेका को सौंपा। इस अवसर पर राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा, डॉ. सरिता उइके, संतकुमार नेताम, चंद्र कुमार अजगले एवं परीक्षा नियंत्रक लीना कोसम उपस्थित थीं।
 


 

Read More

panchayattantra24.-जगदलपुर. बस्तर संभाग प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों का सरकार लाल कालिन पर मुख्यधारा में स्वागत कर रही है. लेकिन जो नक्सली नहीं आएंगे, उनके खिलाफ आर्म्ड फोर्सेज कार्रवाई करेंगे. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि एक मिनट के लिए भी किसी को भी विश्राम करने का समय नहीं है. नक्सलियों के खिलाफ फिर से ऑपरेशन लॉन्च किए जाएंगे. 
जवानों के भुजाओं की ताकत के आधार पर ही निर्णय हो रहा है. बता दें कि उप मुख्यमंत्री शर्मा बीजापुर और सुकमा के दौरे पर पहुंचे थे. जहां उन्होंने आत्म समर्पण करने वाले माओवादियों से मुलाकात की. साथ ही शासन द्वारा किए जा रहे पुनर्वास करने वाले माओवादियों के लिए रोजगारमुखी कार्यों को भी देखा. इस दौरान जगदलपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने उक्त बयान दिया.
 

Read More

 
 panchayattantra24.-बीजापुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पुलिस के जवान के साथ मोटरसाइकिल पर सफर करते नजर आ रहे है। उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा है, ‘जहाँ रास्ते कठिन हों, वहीं जवानों का जज़्बा मंज़िल बन जाता है- बीजापुर का दूरस्थ क्षेत्र नंबी इसका साक्षी है।’ वीडियो के माध्यम से विजय शर्मा ने बताया है कि, बीजापुर जो कभी नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था, आज वह शांति है। कल तक जहां नक्सलियों के गोली की तड़तड़ाहट सुनाई देती थी, आज वहा पुलिस और सुरक्षाबलों के बूटों की धमक सुनाई देती है। 
 इस सफर को पूरा करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा शुक्रवार को बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल में स्थित नम्बी ग्राम में 196 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कैंप में पहुंचे। जहां उन्होंने कैंप में तैनात जवानों से मुलाकात कर उनके नक्सल अभियानों में प्रदर्शित किये गए अदम्य साहस और समर्पण की सराहना की। उन्होंने नक्सल मोर्चे पर उनकी वीरता के साथ ग्राम के विकास हेतु संवेदनशीलता पूर्वक किये गए कार्यों एवं क्षेत्र की शांति के लिए ग्रामीणों में विश्वास बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की।
विजय शर्मा ने जवानों के साथ बात कर उनके मनोबल को बढ़ाया तथा अभियान के दौरान आने वाली चुनौतियों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि राज्य में स्थायी शांति स्थापना एवं विकास के लिए सुरक्षा बलों के योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने ना केवल नक्सल हिंसा रोकने में उल्लेखनीय कार्य किया है अपितु लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास जगाने का भी कार्य कर रहे हैं। जिससे क्षेत्र में स्थाई शांति का मार्ग प्रशस्त हुआ है। शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में बनी संवेदनशील पुनर्वास नीति से अब भटके युवा मुख्यधारा में लौट रहे हैं जिसमें हमारे सशस्त्र बलों का योगदान भी सराहनीय है।
 

Read More

 
 panchayattantra24.-रायपुर/पटना। बिहार चुनाव को लेकर जेपी नड्डा ने संगठन की अहम बैठक ली, जिसमें MP बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए, सांसद अग्रवाल ने बताया, बिहार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होकर चुनाव की तैयारियों, जनसमस्या समाधान और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। पूर्ण विश्वास है कि, सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ पार्टी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाएंगे और बिहार को विकास के नए आयामों तक ले जाएंगे। 
 बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव प्रचार भी तेज होता जा रहा है। महागठबंधन और एनडीए के के नेता राज्य में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए ज़ोरदार प्रचार अभियान शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर और बेगूसराय में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर एयरपोर्ट में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आशीर्वाद लिया। उन्होंने x पोस्ट में लिखा, आज पटना, बिहार प्रवास के दौरान रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उत्तराखंड के जोशीमठ स्थित ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी से भेंट हुई। इस अवसर पर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
 

Read More

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। दिवाली की छुट्टियों के बीच चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा बिलासपुर संभाग के जिलों के कोर्ट का अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। शुक्रवार (24 अक्टूबर) को इस दौरान उन्होंने रायगढ़, खरसिया, सक्ती और जांजगीर-चांपा में अदालतों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही न्यायिक अफसरों की बैठक लेकर पुराने और लंबित केस का तुरंत निराकरण करने सहित कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। चीफ जस्टिस सिन्हा ने रायगढ़ में वकीलों से मुलाकात करने के बाद जिला कोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पिछले निरीक्षण की कमियों दूर करने पर संतुष्टि जताई। उन्होंने रायगढ़ के वकीलों से चर्चा कर कोर्ट की गतिविधियों की जानकारी ली। फिर न्यायिक अधिकारियों की बैठक लेकर पुराने और लंबित मामलों की प्राथमिकता के साथ सुनवाई करने के निर्देश दिए। 
 चीफ जस्टिस ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सालों से लंबित और पुराने प्रकरणों को नियमानुसार और प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि जिला न्यायाधीश ऐसे केस में प्राथमिकता तय करें कि किन-किन मामलों में तुरंत सुनवाई की जरूरत है। निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार सहित अन्य न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। पूर्व निरीक्षण में पाई गई कमियों के निराकरण पर चीफ जस्टिस सिन्हा ने संतोष जताया। इस दौरान रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव, संयुक्त रजिस्ट्रार कम पीपीएस एमवीएलएन सुब्रहमन्यम और प्रोटोकॉल ऑफिसर आरएस. नेगी भी उपस्थित रहे।
 

Read More

 
panchayattantra24.-बस्तर। बस्तर में सरेंडर किए नक्सलियों को अब रायपुर घुमाने के लिए ले जाया जाएगा। शहर की बड़ी इमारतें, चमचमाती सड़क से लेकर सदन तक दिखाया जाएगा। शहर में तेजी से हो रहे विकास और टेक्नोलॉजी को नक्सलियों को दिखाएंगे। वहीं सरकार सरेंडर नक्सलियों के स्किल डेवलपमेंट की भी कोशिश करेगी। पुनर्वास केंद्रों में रह रहे सरेंडर नक्सली अपने परिजनों से बात कर सकें इसके लिए सरकार हर एक सरेंडर नक्सली को फ्री में मोबाइल भी देगी। गृहमंत्री विजय शर्मा ने जल्द ही फोन उपलब्ध कराने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि हथियार छोड़े आए नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की यह एक कोशिश है। 
 गृहमंत्री ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने, परिजनों से मिलने की तिथि तय करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। यदि उनके परिवारजन किसी जेल में बंद हैं, तो उनसे मिलने की व्यवस्था करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सभी पुनर्वासित व्यक्तियों को कम से कम एक बार रायपुर भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) पर ले जाया जाए, ताकि वे समाज और विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें। दरअसल, गृहमंत्री विजय शर्मा जगदलपुर, बीजापुर और सुकमा के दौरे पर हैं। उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की। साथ ही अलग-अलग जगह जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से भी रूबरू हुए।
 

Read More