Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
चित्रकोट जलप्रपात में आम पर्यटकों को छांव भी नसीब नही
कड़ी धूप में चित्रकोट देखने को मजबूर है आम पर्यटक
जगदलपुर। बस्तर में विकास की गंगा बहाने का दावा करने वाले नेताओं को राज्य के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट जलप्रपात देखने आने वाले आम पर्यटकों की समस्याओं को देख ले तो उनके विकास के दावें की हवा निकल जायेगी। राज्य के इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर आम पर्यटकों के जलप्रपात के पास छाव के कोई भी इंतजाम नही होने के कारण पर्यटक धूप में खड़ा होकर जलप्रपात को देखने को मजबूर है, जब वह परेशान हो जाता है तो जलप्रपात से दूर एक बरगद के पेंड की छांव में बैठ कर इस पर्यटन स्थल की सुविधाओं की समीक्षा करता है। उल्लेखनीय है कि बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण सरकार के द्वारा किया जा रहा है अगर चित्रकोट जलप्रपात के आसपास कुछ छायादार पेड़ ही लगा दिये गये होते तो निश्चित ही आम पर्यटकों को धूप से बड़ी राहत मिल जाती, साथ ही चित्रकोट जलप्रपात की खूबसूरती को नजारा वह छावं में बैठ कर भी ले सके। रूसूकदार पर्यटकों के लिए जरूर पर्यटन विभाग ने मोटल के निर्माण पर करोड़ो रूपये खर्च किये है लेकिन आम पर्यटकों की सुविधा के लिए सरकार अभी तक छांव का इंतजाम करने में भी असफल रही है। सवाल यह है कि जब राज्य के साथ ही बस्तर का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल में पर्यटकों को सुविधाएं नही मिल पा रही है, तो किस तरह से बस्तर के पर्यटन स्थल पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित कर सकेगें।
सुकमा// सुकमा जिले के दोरना पाल में नक्सालियों एक ठेकेदार के हत्या कर दी है / ठेकेदार का नाम हरिशंकर साहू बताया जा रहा है / प्राप्त सूचना के आधार पर नक्सालियों आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में लगे ठेके दार की हत्या कर दी है / वही 7 वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया है / ये सभी वाहन ग्राम उप्पम पल्ली में सड़क निर्माण कार्य में लगाये गए थे / ज्ञात हो कि चुनाव पूर्व और बाद भी नक्सलियों का उत्पात जारी है / दूसरी तरफ सरकार नक्सालियों पर लगाम कसने के दावे करती रही है /
हमारा चैनल तिरछी नज़र चैनल ज़रूर susbcribe कीजिये /
अच्छे जीवन के लिए जरूरी है कि सोच विचार कर मतदान करे
जगदलपुर।(गिरिश शर्मा) लोकतंत्र में मतदाता ही नेताओं की किस्मत का फैसला करता है, आज वह दिन है जब मतदाता अपनी नई सरकार के लिए मतदान करने जा रहा है, इसलिए मतदाता बगैर किसी बहकावे में आकर ऐसे नेता को अपना वोट दे जो उनकी समस्याओं को लेकर गंभीर हो और वह उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अपनी पार्टी के खिलाफ भी जाने का साहस रखता हो, क्योकि बस्तर को अभी तक रायपुर व दिल्ली वालों ने विकास के नाम पर सिर्फ छला ही है, जिसका खिमियाजा सम्पर्ण बस्तरवासी को भूगतना पड़ता है, इसलिए बस्तर की समस्याओं को आवाज देने वाले नेताओं की तलाश है, मतदाता ऐसे ही नेताओं के लिए ही वोट करे जो बस्तर की समस्याओं के प्रति गंभीर है। मतदाताओं के मतदान के बाद भी चुनाव जीतने वाले नेताओं को पांच साल के लिए नही भूला देना चाहिए समस समय पर नेताओं से हिसाब भी लेना चाहिए कि चुनाव के दौरान जो वादे किये वह कितने पूरे हुए और जो बचे है वह कब तक पूरे हेागें, लोकतंत्र में मतदाता को राजा का दर्जा मिला है, राजा अगर सेवक को खूली छूट दे देगा तो सेवक राजा के सर पर चढऩा तय है इसलिए सोच विचार कर अपना मतदान करने के साथ ही चुनाव जीतने वाले नेता की कार्यशैली पर नजर रखे क्योकि अगर वह अपने किये गये वादे पूरा नही करता है तो उसके खिलाफ आवाज बुलंद करने में भी देरी नही करें। बस्तर का चुनावी परिणाम सभी राजनीतिक पार्टियो के लिए अहम है इसलिए मतदाताओं की जिम्मेदारी दुगनी हो जाती है कि बस्तर में किसकों वोट देना है यह काम जिस तरह से बेटी की शादी करने के दौरान लडक़े के बारे में छानबीन करते है ताकि बेटी का जीवन अच्छा रहे उसी तरह ही मतदान करने से पूर्व आपके जीवन को कौन बेहत्तर बना सकता है इसके बारे में सोच विचार कर ही वोट दें।
{youtube}https://youtu.be/eB-LuuXYyJ8{/youtube}

बीजापुर// चुनाव कार्य से लौटते हुए कर्मियों पर हमला हुआ है । नक्सलियों ने बीजापुर भोपालपट्नम एनएच पर स्थित कोड़ेपाल के पास आईआईडी विस्फोट कर दिया है जिससे 6 लोग घायल होने की खबर है। इस हमने में तीन लोगों की स्थिति गम्भीर बनी हुई है । यह घटना उस वक्त हुई जब 414 बटालियन के जवानों से भरी ट्र्क चुनाव सम्पन्न करा कर वापस लौट रही थी । घायलों में एएसआई नरेश सिंह कांस्टेबल भगवान सिंह निरंजन सिंह, आलोक सिंह जिला बल से गणपित वासम और ड्र्ाईवर शामिल है । सभी घायलों का बीजापुर के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है । बीजापुर मार्ग को सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल बंद कर दिया गया है ।
नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेताओं के साथ जारी किया. राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि ये घोषणापत्र ऐतिहासिक है और इसके जरिए छत्तीसगढ़ के लोगों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जाएगी.
राजनांदगांव में राहुल गांधी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है जिसे ‘जन घोषणा पत्र’ नाम दिया गया है. घोषणा पत्र में सभी के लिए फूड फॉर ऑल, हेल्थ फॉर ऑल सहित शिक्षाकर्मियों और युवाओं के लिए भी बहुत कुछ है. इस घोषणा पत्र को तैयार करने में करीब 1 लाख लोगों से राय ली गयी है.
कांग्रेस के जन घोषणापत्र पर राहुल गांधी ने कहा कि इतिहास में पहली बार इतने लोगों से राय ली गई है. पहली बार किसी राज्य में इतने लोगो से बात कर घोषणापत्र तैयार किया गया है. इससे पहले कांग्रेस ने गुजरात और कर्नाटक में ऐसा प्रयास किया गया था लेकिन इतने गहराई में जाकर, इतने लोगो से बात कर भारत में पहली बार किसी पार्टी ने चुनावी घोषणापत्र तयार किया है.
छत्तीसगढ़ के लिए 36 लक्ष्य
राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव को बधाई दी. उन्होंने घोषणापत्र के बारे में बताया कि राज्य के 80 हजार लोगों से और अलग अलग विषयों के जानकारों से मिलकर घोषणापत्र तैयार किया गया है. कांग्रेस की सरकार आई तो छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी होगी. टीएस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए 36 लक्ष्य रखे गए हैं और इनमें युवाओं, महिलाओं, एससी-एसटी की बेहतरी के लिए प्लान सोचे गए हैं.
बड़े एलान
इसके अलावा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने, किसानों का कर्ज माफ करने और बिजली बिल आधे करने का वादा इस घोषणापत्र में किया गया है. इसके अलावा राज्य में एक लाख लोगों को नौकरी देने का वादा भी कांग्रेस के घोषणापत्र में है.
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 2500 रुपये धान का समर्थन मूल्य पर खरीदने का वादा किया है. वहीं शिक्षाकर्मियों और मीडियाकर्मियों की मांगों को भी घोषणा पत्र में शामिल किया गया है. मीडियाकर्मियों, वकीलों और डाक्टरों को पूर्ण सुरक्षा का भी वादा किया गया है. शिक्षाकर्मियों के पूर्ण संविलियन का वादा किया गया है. आंगनबाड़ी सेंटर को प्राइमरी क्लास में बदलने की भी तैयारी की गयी है.
एक साल में नौकरी नहीं मिलने पर 2500 रुपये के स्टाइपेंड की भी व्यवस्था कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में की है. किसानों का कर्जा माफ और बिजली बिल हाफ करने का वादा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किया है. पूर्ण शराबबंदी का भी वादा किया गया है.
हर परिवार को 1 किलो चावल 35 रुपये किलो मिलेगा, इसमें कार्ड की विविधता भी खत्म कर दी गयी है. तेंदूपत्ता का 4000 रुपये प्रति मानक बोरा खरीदी का वादा किया गया है. चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने और नीलामी कर लोगों के पैसे वापस कराये जाने का वादा भी मेनिफेस्टो में है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि आज तक बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां बंद कमरों में बैठकर घोषणापत्र बना लेते थे लेकिन इस बार कांग्रेस ने जनता की आवाज को इस घोषणापत्र में शामिल किया है. यह सिर्फ घोषणापत्र नही है, यह सभी वर्गों की आवाज है. छत्तीसगढ़ की जनता हमारे घोषणापत्र को समर्थन देगी क्योंकि बीजेपी का मेनिफेस्टो अब भी बंद कमरों में बनता है.
अर्बन नक्सलवाद पर राहुल गांधी ने नहीं दिया जवाब
अर्बन नक्सलवाद के प्रश्न पर राहुल गांधी ने जवाब नहीं दिया और कहा कि नरेंद्र मोदी नेशनल सिक्योरिटी की बात करते है, लेकिन वे राफेल पर क्यों नही उत्तर देते, नेशनल सिक्युरिटी के इस बड़े मुद्दे पर पीएम चुप क्यों है. सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवानों को आप क्यों नही बताते कि रक्षा बजट कहां गया.
दंतेवाडा जिले में नक्सालियों ने आई आई डी ब्लास्ट कर एक बस को निशाना बनाया है / इस घटना से एक जवान सहित कुल ४ लोग मारे जा चुके है / 
बचेली इलाके में आई आई डी ब्लास्ट कर बस को उड़ दिया गया/ घटना की पुष्टि अभिषेक पल्लव ने की / घटना आकाश नगर रोड पर 6 वें मोड़ के पास की बताई जा रही है / जानकारी के मुताबिक बस में सवार होकर सी आई एस एफ के कुछ जवान सब्जी लेने बचेली आये हुए थे / वापसी के दौरान नक्सालियों ने घाट लगाकर हमला बोला और आई आई डी ब्लास्ट से बस को उड़ा दिया / घायलों को बचेली के अपोलो अस्पताल लाया गया है / एस पी डॉ. पल्लव के मुताबिक इस घटना में ड्राईवर, कंडक्टर और एक हेल्पर की मौत हो चुकी है जबकि सी आई एस एफ का एड जवान भी इसमे शहीद हो गया है /

अमित शाह की 4 को कोण्डागांव में आमसभा जगदलपुर, 2 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 04 नवम्बर को कोण्डागांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिसके लिए पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही है। श्री शाह का यह दूसरा बस्तर प्रवास होगा। अब श्री शाह कोण्डागांव की सभा में शामिल होने आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर भाजपा में तैयारियों को लेकर संगठन की बैठकों में समीक्षा की गयी। इस सभा का काफी बड़ा लाभ होने के दावे भाजपा नेताओं द्वारा किये जा रहे हैं लेकिन पिछले कार्यकाल में कोंडगांव विधानसभा में वर्तमान विधायक के द्वारा की गई किलेबंदी को तोडऩा इतना आसान प्रतीत नहीं होता है।