Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: admin

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार को संयुक्त ईसाई समाज ने रैली निकाली। रैली में शहर और आसपास के इलाकों से आए सैकड़ों लोगों ने चर्च और ईसाई समुदाय पर हो रहे हमलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। समाज के लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में चर्चों पर हमले और तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ी है। इसके अलावा, कई ईसाई परिवारों और पास्टरों के खिलाफ धर्मांतरण के झूठे आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह कार्रवाई समुदाय को डराने और सामाजिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। रैली की अगुवाई कर रहे ईसाई समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि धर्मांतरण के नाम पर दर्ज सभी फर्जी केसों को तुरंत वापस लिया जाए और चर्च पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा और पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
panchayattantra24.-बिलासपुर। सीएम साय के हाथों मेधावी छात्र सम्मानित हुए। साय ने X पोस्ट में बताया कि आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ गुरु घासीदास केंद्रीय विश्विद्यालय बिलासपुर स्थित रजत जयंती सभागार में शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल हुआ। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करना केवल गर्व का क्षण नहीं, बल्कि नए भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारे विश्वास का प्रमाण है। शिक्षा ही विकास का सबसे मजबूत स्तंभ है और प्रदेश सरकार संकल्पित है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे तक पहुंचे। कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल , धरम लाल कौशिक , धरमजीत सिंह , सुशांत शुक्ला , महापौर पूजा विधानी , क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी , पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडे सहित छात्र-छात्राएं एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
panchayattantra24.-महासमुंद। 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज सभी स्कूलों और ग्राम पंचायतों में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता – स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” रखी गई है। द्वितीय चरण के अंतिम दिन जिले के सभी स्कूलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण, स्काउट एवं गाइड कैडेट्स उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति नारों और तिरंगे की शान के गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर साहसिक प्रदर्शन के रूप में गेड़ी में ध्वज बांधकर गेड़ी चालन, डंडा नृत्य, कब बुलबुल बच्चों का प्रदर्शन तथा देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए गए। प्रतिभागियों के जोश और उमंग ने कार्यक्रम में देशभक्ति की अद्भुत छटा बिखेरी।
ज्ञात हो कि हर घर तिरंगा अभियान तीन चरणों में संचालित हो रहा है। द्वितीय चरण 9 से 12 अगस्त तक आयोजित किया गया, जबकि तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक होगा। इस वर्ष तिरंगे के साथ-साथ स्वच्छता को भी अभियान का अभिन्न अंग बनाया गया है, जो केवल आसपास की सफाई ही नहीं, बल्कि विचारों, कर्मों और समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, महिला समूह एवं नागरिकों ने तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।

panchayattantra24.-भिलाई। ललित कला अकादमी, नई दिल्ली के 64 वें नेशनल आर्ट इक्जीबिशन ने श्रेष्ठता का नया इतिहास रचा है। मंडी हाऊस स्थित कमानी आडिटोरियम एवं रविन्द्र भवन आर्ट गैलरी में प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस दौरान पद्मविभूषण मूर्तिकार रामसुतार, पद्मश्री प्रिंट मेकर श्याम शर्मा, संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल, ज्वाइंट सेक्रेटरी अमिता प्रसाद सरभाई, सेक्रेटरी इंचार्ज राजीव कुमार एवं उपाध्यक्ष डॉ. नंदलाल ठाकुर मौजूद थे। देश भर से एकत्रित वरिष्ठ कलाकारों और आर्ट क्रिटिकों ने बताया है कि आजादी के बाद से यह पहला मौका है जब ऐसी शानदार प्रदर्शनी हुई है।
केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने हिन्दुस्तान के समस्त कलाकारों का आव्हान करते हुए कहा है कि भारत आज सांस्कृतिक पुनर्जागरण के अभूतपूर्व दौर से गुजर रहा है। ऐसे में कलाकारों की भूमिका और भी ज्यादा प्रासंगिक हो जाती है जो अपनी कला से देश को एकजुट करने का काम करें। भारत आज दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है तब हम सबको देश विकास में अपना संपूर्ण योगदान देना चाहिए। ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष डॉ. नंदलाल ठाकुर ने बताया है कि इस वर्ष का नेशनल एवार्ड राष्ट्रपति के हाथों दिए जाने की तैयारी चल रही है। जिसके लिए स्वयं मंत्री जी भी हरसंभव मदद कर रहे हैं। ज्ञात हो कि ललित कला अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष नेशनल आर्ट इक्जीबिशन किया जाता है। जिसमें शामिल होना देश भर के कलाकारों के लिए गौरव की बात होती है। हजारों कलाकारों द्वारा भेजे गए प्रविष्टियों में से कुछ चुनिंदा कृतियों का चयन होता है। और इसमें से ही कुछ विशिष्ट कलाकारों को नेशनल एवार्ड दिया जाता है। आयोजन में ललित कला के बोर्ड मेम्बर और अंतरराष्ट्रीय स्तर के चित्रकार कृष्णा शेट्टी, डा. सुनील विश्वकर्मा, मारूति बाबूराव शेल्के, डा. ऋचा काम्बोज, किशोर कुमार, निरूपमा टांक, सुमन मजुमदार, गीता हडसन एवं छत्तीसगढ़ से डॉ.अंकुश देवांगन उपस्थित थे।

panchayattantra24.-अंबिकापुर। सरगुज़ा संभाग के दरिमा स्थित माँ महामाया विमानपत्तन से शुरू हुई उड़ान सेवा विमानन कंपनी की मनमानी की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। आलम ये है कि मौसम की खराबी का हवाला देते हुए करीब 2 माह से हवाई सफर बंद है, जिससे आम लोग तो मायूस है ही साथ ही एयरपोर्ट एथॉरिटी को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हद तो ये है कि, भले ही हवाई सफर चालू नही है लेकिन सिक्युरिटी, एयरपोर्ट ऑपरेशन, मेडिकल और फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी ड्यूटी कर रहे है। 19 दिसम्बर को जब रायपुर से अम्बिकापुर हवाई सेवा की शुरुवात की गई तो ऐसा लगा कि, अब सरगुजा भी हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ जाएगा और संभाग के लाखों लोगो को इसका सीधा फायदा मिल सकेगा। 19 सीटर फ्लाइ बिग विमान सेवा से इसकी शुरुवात की गई जिसका रूट रायपुर से अम्बिकापुर, अम्बिकापुर से बिलासपुर, बिलासपुर से अम्बिकापुर और अम्बिकापुर से रायपुर तय किया गया।

panchayattantra24.-रायपुर। इस वर्ष छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विशाल तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक भवन राजबंधा मैदान से निकाल कर मरीन ड्राइव तेलीबांधा में तालाब में संपन्न होगा | जहां देश भक्ति गीतों की संगीत संध्या के साथ-साथ पूर्व सैनिकों का अभिनंदन कार्यक्रम भी रखा गया है भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिले द्वारा आयोजित इस विशाल तिरंगा यात्रा में गैर दलीय आधार पर यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है | इस यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों व्यापारी संगठनों के साथ-साथ सांस्कृतिक संगठन स्वयंसेवी की संगठन महिला समूह शासकीय गैर शासकीय लोगों को देशभक्ति के प्रतीक तिरंगा यात्रा के सम्मान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अहवान पर राजधानी रायपुर में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है इस यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह प्रदेश सरकार के मंत्रीगढ़, सांसद विधायक सहित विभिन्न सामाजिक व्यापारिक सांस्कृतिक संगठन से आग्रह किया है कि देश भक्ति के प्रति इस मुख्य आयोजन में रायपुर के गणमान्य नागरिकों को इस यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध व्यापार की यात्रा पर तैयारी की जा रही हैं प्रत्येक मंडलों में इस संबंध में बैठ के लिए गई है और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। घर का अभियान को लेकर गरबे घर-घर पहुंचकर लोगों में अपने घरों व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त करें। बैठक में कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने बताया कि 13 से 15 अगस्त शहर के प्रमुख चौराहों में राष्ट्रभक्ति गीत बजेंगे जिसके माध्यम से तिरंगे को लेकर उल्लास वह उमंग हमें एक दूसरे से जुड़ेगी। बैठक का संचालन सत्यम दुवा ने किया बैठक में गोपी साहू अकबर अली श्याम चक्रवर्ती ललित जय सिंह खेमकुमार सेन राजू मिश्रा हरीश सिंह ठाकुर संजय तिवारी जितेंद्र गोलछा सुभाष अग्रवाल पुरुषोत्तम देवांगन भोला साहू दिनेश तिवारी संजय सिंह मनीष नगर विमान निषाद नरेश पिल्लई पवन सोनी किरण डेहरिया पिंकी राम प्रजापति प्रवीण भगत प्रवीण कुमार साहू सुनील चौधरी विशेष शाह रोहित द्विवेदी संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।
panchayattantra24.-बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की याचिका पर आज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी. चैतन्य बघेल ने ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए 5 अगस्त को याचिका दायर की थी, जिस पर आज जस्टिस अरविंद वर्मा की बेंच में सुनवाई होगी. इसके पहले गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज करते हुए हाईकोर्ट जाने की सलाह दी गई थी. इसके बाद चैतन्न बघेल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है.
बता दें कि बता दें कि ईडी ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 18 जुलाई को भिलाई 3 स्थित बघेल निवास पर छापा मारकर चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन ही गिरफ्तार किया था. मामले में पूछताछ के लिए कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेजा था. 22 जुलाई को सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 4 अगस्त तक के लिए 14 दिन की न्यायायिक रिमांड में जेल भेज दिया था. रिमांड खत्म होने पर उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें फिर से 14 दिन की न्यायायिक रिमांड में जेल भेज दिया था. अब चैतन्य बघेल को 18 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाएगा. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए हैं. ईडी के अनुसार, 2019-22 के बीच राज्य में 2100 करोड़ का घोटाला हुआ था. इसका पूरा पैसा चैतन्य ने ही मैनेज किया.

panchayattantra24.-धमतरी। जिले से एक हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक साथ तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के न्यू अन्नपूर्णा ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट के पास का है। यहां बदमाशों ने रायपुर के युवकों पर हमला कर दिया। इस वारदात में तीन लोगों की मौत हो गई। बदमाशों ने 5 लोगों पर चाक़ू से हमला किया था, जिनमे से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवकों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
घटनास्थल से भागने के बाद युवकों ने पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं बदमाशों ने युवकों पर हमला क्यों किया इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। अर्जुनी थाना पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह करीब 11:20 बजे हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे. बिलासपुर में वे शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे. इसके साथ ही वे स्वच्छता संगम 2025 कार्यक्रम में भी भाग लेंगे. कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 4 बजे रायपुर लौटेंगे. मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ करेंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है. विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. अभियान के तहत जिला मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा. यह कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित होगा. पहला चरण 11 से 14 अगस्त और दूसरा चरण 18 से 21 अगस्त तक. इसका आयोजन रायपुर के एक निजी होटल में किया जाएगा.

panchayattantra24.-दिल्ली/रायपुर। पर्यटन क्षेत्र में सेवा प्रदाताओं के लिए क्षमता निर्माण यानी सीबीएसपी योजना में छत्तीसगढ़ में अब तक 770 व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया गया है।समूचे देश में 5.54 लाख व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया है। रायपुर के भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के सवाल पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से यह जानना चाहा था कि सरकार द्वारा शुरू की गई सेवा प्रदाताओं के लिए क्षमता निर्माण मतलब सीबीएसपी योजना का अल्पकालिक कौशल प्रमाणन प्रशिक्षण कार्यक्रम सहित इस मसले पर अन्य कार्य प्रक्रिया का ब्यौरा क्या है, और इस योजना के अंतर्गत इसकी शुरुआत से अब तक प्रशिक्षित व्यक्तियों की छत्तीसगढ़ सहित समूचे देश में जिलावार संख्या कितनी है। उन्होंने उक्त योजना के अंतर्गत पिछले 5 वर्षों के दौरान स्वीकृत और जारी की गई निधि का भी विवरण पूछा।
केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय सेवा प्रदाताओं के लिए क्षमता निर्माण सीबीएसपी नामक अपनी योजना के अंतर्गत सरकारी और सूचीबद्ध निजी संस्थाओं के माध्यम से अतिथि और पर्यटन से संबंधित अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करता है। इन कार्यक्रमों में हुनर से रोजगार तक उद्यमिता कार्यक्रम कौशल प्रशिक्षण एवं प्रमाणन, पर्यटन जागरूकता कार्यक्रम आदि शामिल है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इन प्रशिक्षकों के लिए देश में 2019-20 से 2023 24 तक कुल 106. 26 करोड रुपए स्वीकृत और जारी किए गए हैं। वर्ष 2023 24 में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न भागों में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कुल 153 सरकारी और निजी एजेंसियों का चयन किया गया है। इन प्रशिक्षकों के परिणाम स्वरुप प्लेसमेंट, स्वरोजगार उद्यमिता के साथ-साथ कई प्रशिक्षु डिप्लोमा और डिग्री जैसे उच्च शिक्षा के विकल्प भी चुन रहे हैं। इसकी शुरुआत से अब तक 59210 लोगों को प्लेसमेंट मिल चुका है। देश के ग्रामीण क्षेत्रों सहित विविध समूह के उम्मीदवारों के लिए नियमित रूप से अतिथि और पर्यटन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।