Author: admin

 
 panchayattantra24.-बीजापुर. नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पामेड़ एवं तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों के स्मारक को ध्वस्त किया है. साथ ही बड़े चट्टानों के बीच छिपाकर रखे बड़ी मात्रा में विस्फोटक एवं हथियार बरामद किए हैं. जानकारी के मुताबिक, गुंडराजगुड़ेम, बड़सेनपल्ली, मंगलतोर एवं उड़तामल्ला की ओर माओवादी विरोधी अभियान के तहत कोबरा 208, सीआरपीएफ 228 एवं जिला सुकमा से कोबरा 203 की संयुक्त टीमें रवाना हुई थी. अभियान के दौरान उड़तामल्ला के जंगल में निर्मित माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया. कोमटपल्ली के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों ने बड़े चट्टानों के बीच छिपाकर रखा गया विस्फोटक एवं हथियार बरामद किए हैं. जब्त सामग्री में भरमार बंदूक, बीजीएल राउंड एवं रॉड, बीजीएल पार्ट्स, विस्फोटक निर्माण सामग्री (PEK, यूरिया, इलेक्ट्रिक वायर), एम्युनेशन पोच, विभिन्न आकार के प्रेशर कुकर (10 लीटर, 5 लीटर, 3 लीटर), आरी ब्लेड, स्पीकर आदि शामिल हैं.
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दौड़ लगाई। कल शाम सीएम साय ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा, शहीद स्मारक चौक से मरीन ड्राइव तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा में अद्भुत देशभक्ति का नज़ारा देखने को मिला।
 हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में भारत, और सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा हर भारतीय के दिल की धड़कन है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी , विधायक मोतीलाल साहू , विधायक पुरंदर मिश्रा , निगम-मंडल-आयोग के अध्यक्ष, महापौर, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, सेना के रिटायर्ड जवान सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।
 

Read More

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम पिपरिया में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला का पूर्ववर्ती सरकार के दौरान गठन तो किया गया, लेकिन इसके बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास पर पूर्ववर्ती सरकार ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इस कमी को दूर करने का बीड़ा उठाया है और अब खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को सशक्त अधोसंरचना और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि यहां का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 611.21 करोड़ रुपये की लागत के 71 विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात दी, जिसमें 470.98 करोड़ रुपये की लागत से 18 कार्यों का भूमिपूजन और 140.23 करोड़ रुपये की लागत से 53 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन विकास कार्यों से विकसित खैरागढ़ का सपना साकार होने की दिशा में ठोस शुरुआत हो गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले के बुजुर्गों, युवाओं, माताओं और बहनों ने जो सपने संजोए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए पैलीमेटा को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने, छुुईखदान में 50 लाख रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पानी की टंकी निर्माण, पान की खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘पान कैफे’ खोलने, खैरागढ़ में 500 सीटर सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण और मुढ़ीपार में महाविद्यालय की स्थापना की घोषणाएं कीं। उन्होंने आश्वस्त किया कि इन कार्यों को आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में शामिल किया जाएगा। 
 मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खैरागढ़, राजनांदगांव, कवर्धा और मानपुर-मोहला से उनका भावनात्मक और आत्मीय जुड़ाव रहा है। अब, जब उन्हें प्रदेश की बागडोर मिली है, वे पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत डेढ़ वर्षों में सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई गारंटियों को साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है, जिससे उन्हें सीधे और लाभकारी मूल्य का लाभ मिल रहा है। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं और इनका निर्माण तीव्र गति से हो रहा है, जिससे गांवों में राजमिस्त्री, सेंटरिंग प्लेट निर्माण और अन्य निर्माण कार्य से जुड़े कुशल श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है। 
महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने हेतु ‘महतारी वंदन योजना’ को एक क्रांतिकारी पहल बताते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इसके पुनः फार्म भरवाए जाएंगे। वर्तमान में इस योजना से प्रदेश की 70 लाख महिलाएं प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं और कई महिलाएं अपना व्यवसाय भी प्रारंभ कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में खरीदी दरों में वृद्धि, प्रदेश के 5.62 लाख कृषि भूमिहीन मजदूरों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 22 हजार 
 श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराए जाने का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला शीघ्र ही मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और व्यापक विकास के साथ प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार देश की पहली सरकार है, जो किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें शत-प्रतिशत क्रियान्वित करना है, ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, सांसद संतोष पांडेय, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम साय को रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने गणेश मेला के दौरान आयोजित होने वाले ऐतिहासिक चक्रधर समारोह के लिए आमंत्रित किया। चक्रधर समारोह रायगढ़, छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख वार्षिक सांस्कृतिक एवं संगीत महोत्सव है, जिसकी स्थापना महाराजा चक्रधर सिंह की स्मृति में की गई थी। सीएम साय ने कहा, इस समारोह में हर वर्ष पूरे भारत से प्रसिद्ध कलाकार शास्त्रीय गायन, वादन, नृत्य एवं लोक कला प्रस्तुतियाँ देते हैं। यह समारोह न केवल रायगढ़, बल्कि सम्पूर्ण भारत के सांस्कृतिक जीवन में योगदान और कला के संरक्षण का अनूठा उदाहरण है।
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक है। हम सभी तिरंगे की शान को हमेशा बनाए रखेंगे, अपने अमर बलिदानियों को कभी नहीं भूलेंगे और सभी मिलकर विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हजारों युवाओं के साथ स्वतंत्रता दौड़ लगाई और भारत माता और अमर बलिदानी रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि तिरंगे में करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाएं समाई हैं और यह हमारी वीरता, शांति और समृद्धि के भाव की अमिट चेतना है।
 साय ने पवित्र तिरंगे को प्रणाम करते हुए कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पिछले कुछ वर्षों से स्वतंत्रता दिवस में पूरा देश तिरंगामय हो जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हम सभी अलग-अलग तरीकों से इस पावन दिवस को उत्साह के साथ मना रहे है। तिरंगा यात्राएं और हर-घर तिरंगा फहराने के संकल्प ने इस पावन अवसर को जन-जन से जोड़ दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें यह स्मरण कराती है कि आज़ादी अनगिनत बलिदानों की अमूल्य देन है। लाखों-करोड़ों देशभक्तों ने अपने प्राण न्योछावर किए, तब जाकर हमें यह स्वतंत्रता प्राप्त हुई। 
 मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के खास अवसर ने मुझे बचपन के दिनों की याद दिला दी। जब मैं स्कूल में था तब स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी निकलती थी, गांव-गांव में देशभक्ति गाने गूंजते थे। उन्होंने कहा कि उस समय जो गर्व महसूस होता था, वही गर्व आज भी हमारे दिल में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारा दायित्व है कि हम अपने देश और प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाएं। वर्ष 2047 तक के लिए हमने विकसित छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया है, और हमारी सरकार उसी के अनुरूप कार्य कर रही है। यह सरकार के साथ-साथ हम सभी का साझा संकल्प है। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर उपस्थित सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी। 
 कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दौड़ सिर्फ एक दौड़ नहीं बल्कि आजादी के लिए किये गए संघर्ष का प्रतिसाद है। देश को वीर सपूतों के बलिदान से आजादी मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित, स्वच्छ, स्वस्थ और श्रेष्ठ भारत के विजन के साथ चलते हुए हमारे मुख्यमंत्री ने भी विकसित और समृद्धशाली छत्तीसगढ़ का सपना संजोया है। उन्होंने कहा कि इस स्वप्न को पूर्ण करने अपना अमूल्य योगदान देने का संकल्प लें।
 

Read More

 
 
 panchayattantra24.-रायगढ़। जिले में स्कूली बसों का फिटनेस चेक किया जा रहा है। ऐसे में 3 दिनों तक स्कूल बसों की जांच की गई। इस दौरान 10 बसों का फिटनेस प्रमाणपत्र वैध नहीं पाया गया। जिसके बाद उन पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक, परिवहन उड़नदस्ता दल ने 11 से 13 अगस्त के बीच संबंधित बसों के खिलाफ कुल 38 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही दो स्कूली बसों पर 55 हजार 989 रुपए का बकाया टैक्स वसूला गया। वहीं, पहले भी 106 बसों को ब्लैक लिस्टेड किया जा चुका है। 
 जिन स्कूलों की बसों पर यह कार्रवाई की गई। उनमें एरिसेन्ट एजुकेशन सोसायटी, डिवाइन लाइफ स्कूल, ज्ञान धारा एजुकेशन, एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल और राइजिंग किड्स हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। स्कूल बसों की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित 16 बिंदुओं की जांच को लेकर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय द्वारा 21, 22 और 29 जून को मिनी स्टेडियम में विशेष निरीक्षण शिविर आयोजित किया गया था। तब कई स्कूल बसें शिविर में जांच के लिए नहीं पहुंचे थे। ऐसे में सभी 106 अनुपस्थित बसों को पूर्व में वाहन पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।
 

Read More

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के सर्वांगीण विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और पुरानी समस्याओं के स्थायी समाधान के उद्देश्य से सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को नगर पालिक निगम की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। करीब 4 घंटे चली इस मैराथन बैठक में रायपुर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को बरकरार रखते हुए इसे आधुनिक, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना पर चर्चा हुई। जवाबदेही सुनिश्चित, बहानेबाजी खत्म 
सांसद अग्रवाल ने सख्त लहजे में कहा कि यह स्वीकार्य नहीं कि “यह काम स्मार्ट सिटी ने कराया, निगम को जानकारी नहीं।” राजधानी में होने वाले हर विकास कार्य की जानकारी और उसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होनी चाहिए, ताकि जनता को जवाब दिया जा सके। 
निगम का मकसद जनता को सुविधा देना 
उन्होंने कहा कि नगर निगम का काम नागरिकों को सड़क, बिजली, पानी, नालियों और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं देना है, न कि राजस्व कमाने को प्राथमिकता बनाना। हर परियोजना का केंद्र नागरिक सुविधा होनी चाहिए। गर्मी के मौसम में पेयजल की कमी और बारिश में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने बड़े बुनियादी ढांचे जैसे नाले, नलियां, सड़क और पाइपलाइन का एक साथ सर्वे कर समन्वित योजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए। जिससे पेयजल और जलभराव की समस्या का समाधान हो। उन्होंने कहा कि, योजना केवल वर्तमान के लिए नहीं, बल्कि अगले 50 वर्षों को ध्यान में रखकर बनाई जाए, ताकि भविष्य में यह समस्या दोबारा न उठे।
अवैध निर्माण और कॉलोनियों पर सख्ती सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 
शहर में बढ़ते अवैध निर्माण और बिना अनुमति की कॉलोनियों को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह केवल सौंदर्य बिगाड़ने का मामला नहीं, बल्कि नागरिक सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर भी दबाव डालता है। उन्होंने रहवासी क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने पर नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ तत्काल करवाई की मांग की। 
सड़क पर अवैध कब्जा शहर के लिए नासूर
फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण को खत्म करने के लिए निगम को अभियान चलाना चाहिए। दोषियों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई दोनों हों। त्योहारी सीजन की अग्रिम तैयारी त्योहारी मौसम में भीड़ और आवाजाही बढ़ जाती है। इसके लिए अभी से सफाई, रोशनी, यातायात व्यवस्था और बाजार क्षेत्रों की सुरक्षा की योजना बनाई जाए। खुले में मीट बिक्री पर रोक शहर में खुले में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगे, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों का पालन हो सके। साथ ही, मानकयुक्त स्लॉटर हाउस की स्थापना की जाए।
जोन स्तर पर कार्यप्रणाली में सुधार 
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने निर्देश दिए कि, निगम मुख्यालय को प्रत्येक जोन को उसके क्षेत्र के काम की संपूर्ण जानकारी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध करानी होगी। पार्षदों को छोटी-छोटी बातों के लिए मुख्यालय न आना पड़े, उन्हें जोन कार्यालय से ही समाधान मिले। जोनों को अधिक अधिकार और संसाधन दिए जाए टेंडर और वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो 20 लाख रुपये तक के टेंडर जोन से ही जारी हों, ताकि काम जल्दी हो। घरों पर गलत नोटिस लगाने की शिकायत पर गंभीर रुख अपनाते हुए सांसद अग्रवाल। ने नोटिस देकर उसकी रसीद लेने के निर्देश दिए। साथ ही आवारा पशुओं की समस्या के लिए जोनों को अधिक संसाधन और अधिकार दिए जाएं।
 ‘ नगर निगम में टैक्स विवाद के समाधान के लिए ‘वन टाइम सेटलमेंट स्कीम’ उपयोगी : सांसद बृजमोहन अग्रवाल 
राजधानी रायपुर में नगर निगम टैक्स को लेकर नागरिकों और निगम, दोनों के सामने समस्या बनी हुई है। मौजूदा व्यवस्था में जहां जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, वहीं निगम को भी समय पर पूरा राजस्व नहीं मिल पाता, जिससे विकास कार्यों में बाधा आती है। इस स्थिति को देखते हुए सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने निगम आयुक्त को ‘वन टाइम सेटलमेंट स्कीम’ तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी योजना से नागरिक एकमुश्त राशि जमा कर टैक्स विवाद से मुक्त हो सकेंगे और निगम को भी तत्काल राजस्व प्राप्त होगा, जिससे विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी। 
सांसद अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि योजना पारदर्शी, सरल और जनहितकारी होनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें और निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत हो। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, “वार्ड मजबूत होंगे तभी शहर मजबूत बनेगा। रायपुर के नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण देना हम सभी का दायित्व है। आने वाले समय में राजधानी को देश के आदर्श शहरों में शामिल करने का हमारा लक्ष्य है।
 

Read More

 
 panchayattantra24.-खैरागढ़। CM साय ने पिपरिया में भाजपा के नवीन जिला कार्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, जनसेवा का असली अर्थ है, लोगों के बीच रहना, उनकी बात सुनना और उनके सुख-दुख में शामिल होना। खैरागढ़ के पिपरिया में भाजपा के नवीन जिला कार्यालय के लोकार्पण पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात सिर्फ एक क्षण नहीं, बल्कि आत्मीय जुड़ाव था। आपका स्नेह, विश्वास और साथ ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। यही अपनापन हमें छत्तीसगढ़ के विकास की राह पर मजबूती से आगे बढ़ाता है।
 

Read More

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी संचालन से कभी धुंधलेपन और अंधेरे में घिरा जीवन, अब चमकती रोशनी और नई उम्मीदों से भरा हुआ है। यह बदलाव कलेक्टर रायगढ़ के मार्गदर्शन में जिले में सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 29 नेत्र सहायक अधिकारियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और मितानिनों के सहयोग से राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सत्र 2025-26 में जिले के 11 लाख 56 हजार 970 लोगों का सर्वेक्षण किया गया। इस व्यापक अभियान में 3925 मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान हुई, जिनमें 314 दोनों आंखों से, 3604 एक आंख से और 7 बच्चे जन्मजात मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। जुलाई 2025 तक 1002 मरीजों के सफल ऑपरेशन हुए, जिनमें 183 दोनों आंखों के, 815 एक आंख के और 4 जन्मजात मोतियाबिंद के बच्चे शामिल रहे। प्रत्येक ऑपरेशन ने किसी न किसी के जीवन में फिर से उजाला भर दिया।
दूरस्थ अंचलों के बच्चों की दृष्टि के लिए विशेष प्रयासः-
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए यूनिक आईडी कार्ड और दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष शिविर आयोजित किए गए, इसमें बाकारूमा और घरघोड़ा के बच्चों के माता-पिता को ऑपरेशन के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया गया, जिसके सफल इलाज के बाद उनकी आंखों की ज्योति लौट आई। स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के तहत माह जुलाई तक 136 शासकीय माध्यमिक विद्यालयों के 6586 विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया गया, इनमें 318 बच्चे दृष्टिदोष से पीड़ित पाए गए और उन्हें आवश्यकता अनुसार निःशुल्क चश्में प्रदान किए गए। कार्यक्रम के तहत विशेष रूप से दूरस्थ विकासखंडों और जनजातीय एवं पिछड़े क्षेत्र के बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें धरमजयगढ़ के ग्राम सूपकोना के 13 वर्षीय अनूप प्रकाश राठिया, रैरूमाखुर्द की 6 वर्षीय पूर्णिमा राठिया, घरघोड़ा के ग्राम बटूराकछार के 11 वर्षीय परदेशी यादव और रायगढ़ के कबीर चौक की 13 वर्षीय कुमारी दृष्टि राय का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन हुआ। अब ये बच्चे पहले की तरह साफ-साफ देख पा रहे हैं और पढ़ाई में अपना भविष्य संवार रहे हैं। 
माता-पिता ने कहा-यह सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि हमारे बच्चों को नया जीवन दियाः-
रायगढ़ की यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि जब संवेदनशील नेतृत्व, संगठित टीमवर्क और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता मिलती है, तो हजारों जीवन में उजाला फैलाया जा सकता है। यह सिर्फ एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि दृष्टि, विश्वास और भविष्य लौटाने की कहानी है। इस मुहिम में जिला नोडल अधिकारी डॉ. मीना पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा, डॉ. आर. एम. मेश्राम, डॉ. पी. एल. पटेल, डॉ. उषा किरण भगत, निजी नेत्र रोग विशेषज्ञों और स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। जन्मजात मोतियाबिंद के बच्चों के माता-पिता ने कहा-यह सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि हमारे बच्चों को नया जीवन देने जैसा है। उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2024-25 में मोतियाबिंद ऑपरेशन के क्षेत्र में शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ ने राज्य ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया और रायगढ़ को राज्य के 11 मोतियाबिंद फ्री जिलों में शामिल किया गया।
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। संत शिरोमणि गुरु घासीदास  की जन्मस्थली एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में 16 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा।बलौदाबाजार भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी  बुधवार को गिरौदपुरी धाम पहुंचे। उन्होंने सर्व प्रथम गुरु गद्दी का दर्शन एवं पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात अधिकारियो को साथ लेकर जन्माष्टमी उत्सव तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जन्माष्टमी उत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा और व्यवस्था हेतु  जरूरी निर्देश दिये।
कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए पेयजल, विद्युत, चिकित्सा, एम्बुलेंस, साफ -सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय, वाहन पार्किंग आदि की जानकारी ली और जो कार्य शेष  है उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गये जिम्मेदारी का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन  करते हुए बेहतर कार्य करें ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को सुखद अनुभूति हो। उन्होंने गिरौदपुरी मेला हेतु स्वीकृत 5 सोलर हाई मास्ट लाइट  में से स्थापित करने हेतु शेष 2 को प्राथमिकता अनुसार स्थलों पर लगाने का कार्य जल्द पूरा करने कहा। उन्होंने बताया कि गिरौदपुरीधाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छायादार शेड निर्माण कार्य हेतु तीन करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है जिसका कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा। इसके साथ ही अन्य विकास कार्यो की भी स्वीकृति मिली है। 
पर्यटन विभाग द्वारा कुल एक करोड़ अट्ठाईस लाख के दस कार्य अनुशंसित किये गये है जिनकी स्वीकृति पिछले माह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को प्रदान की गई है। इसमें प्रमुखतः अमृत कुण्ड से पंच कुण्डीय होते हुए छाता पहाड़ सीढ़ी निर्माण कार्य भाग 1, 2 एवं 3 प्रत्येक भाग 19.88 लाख  रुपये, मेला परिसर में समतलीकरण कार्य 15. 54 लाख,छाता पहाड़ में शेड निर्माण कार्य 14.45 लाख,गिरौदपुरी में सामुदायिक भवन निर्माण 13.95 लाख  शामिल है। कलेक्टर ने यह भी  बताया कि गिरोधपुरी क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने हेतु लगभग 56 करोड़ की गिरौदपुरी समूह पेयजल परियोजना स्वीकृत की गई है जिसका कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है और मार्च अंत के पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे क्षेत्र के 23 गांव लाभान्वित होंगे।
 अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक में  मुख्यमंत्री महोदय द्वारा गिरौदपुरी में विकास कार्य हेतु प्राधिकरण मद से दो करोड़ की राशि स्वीकृति की घोषणा की गई है।
 

Read More