Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin

panchayattantra24.-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने भारत माँ के सच्चे सपूत, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, प्रखर वक्ता, दूरदर्शी राजनेता और जन-जन के प्रिय नेता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा, उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के संकल्पित रहा। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर भारत की अस्मिता को विश्व पटल पर स्थापित किया। अटल जी की विचारधारा और कर्मपथ हम सबको सदा राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
17 प्लाटून ने परेड में किया आकर्षक मार्च पास्ट उत्कृष्ट दलों को मिले पुरस्कार
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पूरे हर्षाेल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश का वाचन भी किया।
समारोह में 17 प्लाटूनों ने भव्य मार्च पास्ट कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह मार्च पास्ट भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री ईशु अग्रवाल के नेतृत्व में हुई। इस बार उड़ीसा प्रदेश की पुलिस टुकड़ी आमंत्रित वर्ग में परेड में शामिल हुई। परेड के टूआईसी श्री सिद्धार्थ सिंह चौहान थे। परेड में बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरुष-महिला), छत्तीसगढ़ पुलिस, जेल पुलिस, नगर सेना (पुरुष-महिला), एनसीसी (बालक-बालिका), बैण्ड प्लाटून, घुड़सवार दल और महिला बैगपाइपर बैंड शामिल रहे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में उत्कृष्ट दलों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया। केन्द्रीय बलों के वर्ग में सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी को पहला स्थान मिला। दूसरे स्थान पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और तीसरे स्थान पर ओडिशा पुलिस का दल रहा। राज्य बलों के वर्ग में पहला स्थान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरूष) को प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल (महिला) ने दूसरा और नगर सेना के महिला दल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एनसीसी जूनियर वर्ग में पहला पुरस्कार (बालक दल) ने और दूसरा पुरस्कार बालिका दल ने प्राप्त किया।
घुड़सवार दल का हॉर्स शो आकर्षण का केंद्र
स्वतंत्रता दिवस समारोह में घुड़सवार दल का हॉर्स शो भी आकर्षण का केंद्र रहा। तीसरी वाहिनी अमलेश्वर के घुड़सवार दल ने फ्लैग मार्च, टेंट पैगिंग, नेज़ाबंदी शो, जंपिंग और गैलप राउंड जैसी रोमांचक प्रस्तुतियां दी। प्रधान आरक्षक श्री लोकेश्वर सिदार ने अश्व रूद्रा पर फ्लैग मार्च किया। आरक्षक अजय यादव ने अश्व आभा पर स्टैडिंग सैल्यूट किया। टैंट पैंगिंग में अश्व गंगा, अश्वतथामा, सारंगी और शक्ति में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अश्व युवराज, अवनि, धनुष, जूही और ओजस ने शो जंपिंग में जलवा दिखाया उपस्थित जनसमुदाय ने अश्वदल का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत अभिनंदन किया।
महिला बैगपाइपर बैंड ने दी आकर्षक प्रस्तुति
आरक्षक सोनबती ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश के पहले महिला बैगपाइपर बैंड ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में आर्कषक प्रस्तुति दी। 20वीं भारत रक्षित वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 35 सदस्यों के इस बैगपाइपर बैंड द्वारा क्विक मार्च में इंडिया गेट, केसरिया बाना, हार्श मेन, शांति सेना और पुलकित हिमालय जैसी धुनें बजाई गई। बैंड ने स्लो मार्च में नवरंगी और तर्शपे रील, ड्रम कॉल भी सुनाया। बैंड के 23 सदस्यों ने अपने हाथों में सेरेमोनियम मेस बैंड, बेस, टेनर, साइड ड्रम और बैगपाइपर जैसे वाद्ययंत्रों पर मोहक धुनें बजाकर उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया।
इस बैगपाइपर महिला बैंड ने 2022 में हरियाणा के पंचकुला में आईटीबीपी के बीटीसी मानु में 6 महीनों तक कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस बैगपाइपर बैंड ने 25 वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता दीमापुर नागालैंड में 2024 में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। यह प्रतियोगिता असम रायफल्स के दीमापुर प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित हुई थी।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने प्रदर्शनी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के महापुरुषों के जीवन पर आधारित यह प्रर्दशनी हमारे युवाओं और विशेषकर स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी है। इससे उन्हें छत्तीसगढ़ की स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई भूमिका, हमारे जननायकों के जीवन संघर्ष और उनके अमूल्य योगदान के बारे में विस्तार से जानने का अवसर मिलेगा। आने वाली पीढ़ी को यह समझना जरूरी है कि आज़ादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण रही है। प्रदर्शनी में इन सभी तथ्यों को अत्यंत सुंदर, सुसंगठित और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टाउन हॉल के ऐतिहासिक भवन में जनसंपर्क विभाग द्वारा इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय और प्रशंसनीय है।
मुख्यमंत्री साय ने लिया क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा, छत्तीसगढ़ से जुड़े रोचक सवालों के दिए जवाब मुख्यमंत्री साय ने प्रदर्शनी के दौरान छत्तीसगढ़ की जानकारी पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में भी भाग लिया और पूछे गए सवालों के उत्तर दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों से जुड़े अत्यंत रोचक प्रश्न शामिल हैं। यह देखकर प्रसन्नता होती है कि इतनी व्यापक, सुंदर और व्यवस्थित जानकारी एक ही स्थान पर संकलित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेकर उन्हें भी कई नई और दिलचस्प जानकारियां प्राप्त हुईं। यह निश्चित रूप से बच्चों, युवाओं और इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए अत्यंत उपयोगी है। मुख्यमंत्री साय ने सभी से आग्रह किया कि वे न केवल प्रदर्शनी का अवलोकन करें, बल्कि यहां आयोजित प्रतियोगिताओं में भी उत्साहपूर्वक भाग लें।
दुर्लभ दस्तावेज, ऐतिहासिक क्षण और आधुनिक तकनीक का संगम उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनी में प्रदेश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनगाथा, उनके संघर्ष, दुर्लभ दस्तावेज और ऐतिहासिक क्षणों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। आज़ादी की लड़ाई के दौरान हुए विभिन्न आंदोलनों, जैसे भारत छोड़ो आंदोलन सहित कई महत्वपूर्ण संघर्षों में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी को भी इसमें विस्तार से दर्शाया गया है। इसके साथ ही, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों तथा प्रदेश में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी भी प्रदर्शनी का हिस्सा है।
इस वर्ष प्रदर्शनी में वर्चुअल रियलिटी तकनीक के माध्यम से छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक तथ्यों को आकर्षक अंदाज़ में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो विशेषकर बच्चों और युवाओं के बीच अत्यधिक लोकप्रिय है। प्रसिद्ध क्विज शो “कौन बनेगा करोड़पति” की तर्ज पर आयोजित “कोन बनही गुनिया” प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण है, जिसमें सभी लोग भाग लेकर पुरस्कार जीत सकते हैं। जनसंपर्क विभाग द्वारा 15 से 21 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से रात 8:00 बजे तक आम जनता के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।
panchayattantra24.-दुर्ग। नन्हा IPS जब गृहमंत्री विजय शर्मा के कान में सीक्रेट चर्चा करने लगे, गृहमंत्री शर्मा ने X पोस्ट में लिखा, पुलिस की वर्दी पहने नन्हे साथियों की स्वतंत्रता दिवस पर खुशी…शहीद परिवारों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर उनको सम्मानित किया। देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह की खूब सराहना बटोरी। बता दें कि आज गृहमंत्री शर्मा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला दुर्ग में मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होकर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा जावंगा एजुकेशन सिटी के घुड़सवार बच्चों के करतब
दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्री किरण देव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के धुन के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर श्री किरण देव को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा हर्ष एवं उल्लास के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये और शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर उड़ाये। इसके साथ ही विधायक श्री किरण देव ने स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा नक्सली उन्मूलन अभियान में शहीद जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा आस्था विद्या मंदिर और सक्षम आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा घुड़सवारी के करतब का भी अद्भुत प्रदर्शन किया गया। जिसमें उपस्थित जनसमूह को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। घुड़सवार बच्चों ने घुड़सवार विधा के विभिन्न आयाम का आत्मविश्वास के साथ सफलतापूवर्क प्रस्तुति दी।
panchayattantra24.-नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लाल किले के प्राचीर से 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने देश की प्रगति, एकता और भविष्य की योजनाओं पर जोर दिया। पीएम मोदी ने लाल किले से ‘पीएम विकसित भारत रोजगार योजना’ की घोषणा की, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। उनके भाषण को सुनने के लिए लाल किले में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे।
भाषण के बाद, पीएम मोदी ने सभी से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद एनसीसी कैडेट्स उत्साहित और खुश नजर आए। आईएएनएस से बातचीत में एक एनसीसी कैडेट ने कहा कि पीएम मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा और उन्होंने सभी को प्रेरित किया। पीएम ने सभी कैडेट्स से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, जिससे उनका उत्साह और बढ़ा।
एक अन्य एनसीसी कैडेट ने कहा, “मुझे गर्व महसूस हुआ। आज हम उनसे (पीएम मोदी) मिले। ये पल अविस्मरणीय है। पीएम मोदी की मुलाकात ने हम सभी कैडेट्स में गर्व और प्रेरणा की भावना जगाई है। पीएम मोदी के भाषण में हमें विकसित भारत का रोडमैप दिखाई देता है। पीएम मोदी का भाषण प्रेरणादायक था; यह देश के युवाओं को भविष्य के लिए स्पष्ट दिशा और प्रेरणा देता है।” एक एनसीसी कैडेट को प्रधानमंत्री मोदी का सहज सवाल मन को भा गया। कैडेट के मुताबिक मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने पूछा कि वे सुबह कितने बजे लाल किले पहुंचे? कैडेट्स ने बताया कि वे सुबह 3:30 बजे वहां पहुंचे थे। इससे पीएम मोदी ने उनकी लगन और उत्साह की सराहना की।
एनसीसी कैडेट्स ने पीएम मोदी के ऑपरेशन सिंदूर पर भाषण को बहुत प्रेरणादायक बताया। इस बात पर भी खुशी जताई कि ‘पीएम विकसित भारत रोजगार योजना’ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। कैडेट्स ने कहा कि पीएम मोदी से मिलना एक नया और खास अनुभव था, जिसने उन्हें गर्व और उत्साह से भर दिया। विकसित भारत का संकल्प उन्हें विशेष रूप से प्रभावशाली लगा।

panchayattantra24.-रायपुर। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगदलपुर शहर स्थित अमर वाटिका परिसर पहुंचकर अमर जवान स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इसके उपरांत शहीदों की नाम पट्टिका का अवलोकन कर पुष्प अर्पित की। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन श्रीनिवास राव मद्दी, नगर निगम महापौर संजय पांडेय, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुन्दरराज पी, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने भी अमर जवान स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
panchayattantra24.-बस्तर। 29 गांवों के लिए इस बार आजादी का पर्व बहुत खास है। कभी नक्सलियों के कब्जे में रहे इस गांव के लोगों को अब नक्सलवाद से आजादी मिल गई है। देश की आजादी के बाद पहला ऐसा मौका है, जब आज इन गांवों में शान से तिरंगा फहराया गया। इससे पहले तक नक्सली यहां काला झंडा फहराते थे।
दरअसल, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिले के 29 ऐसे गांव हैं, जहां नक्सलवाद चरम पर था। यहां लोकतंत्र नहीं बल्कि नक्सलियों का गनतंत्र हावी था। सालभर के अंदर सुरक्षा बलों का कैंप खोला गया। फोर्स अंदरूनी इलाके में घुसी। नक्सलियों का एनकाउंटर कर उन्हें खदेड़ा गया। कैंप स्थापित होने के बाद आज पहली बार आजादी का जश्न मनाया गया। फोर्स की मौजूदगी के बीच पहली बार इन इलाकों के ग्रामीण हाथों में तिरंगा पकड़ें। भारत माता की जय-जयकार कर आजादी का जश्न मनाया। वहीं बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के लाल बाग मैदान में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दंतेवाड़ा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर MLA किरण सिंहदेव ने ध्वजारोहण किया।
बीजापुर जिले के 11, नारायणपुर के 11 और सुकमा के 7 गांव में आजादी का पर्व मनाया गया। बीजापुर जिले का पुजारी कांकेर जो नक्सलियों का सबसे सेफ जोन माना जाता था, फोर्स अब यहां तक भी पहुंच चुकी है। वहीं कोंडापल्ली और जिडपल्ली जैसे गांव में भी नक्सल दहशत थोड़ी कम हुई है।

panchayattantra24.-बलौदाबाजार। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बलौदाबाजार में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर उनके त्याग और बलिदान को नमन किया। हमारा आज का स्वतंत्र और सम्मानजनक जीवन इन्हीं वीर सपूतों की अमर गाथा का परिणाम है। आइए, संकल्प लें कि, ईमानदारी, समर्पण व सेवा भाव के साथ राष्ट्र के हित में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपना सर्वोत्तम योगदान देंगे।
स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया बस्तर में नए सबेरे का स्वागत — अब आतंक नहीं, खेलों से पहचान पीएम मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के बस्तर का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बस्तर का नाम सुनते ही नक्सलवाद और हिंसा की याद आती थी, लेकिन आज यह तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्व के साथ कहा कि आज बस्तर के नौजवान बंदूक़ पकड़ने की जगह खेलों के मैदान में उतर रहे हैं। बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और उत्साह का जीवंत प्रतीक बन चुके हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक बदलाव को सुरक्षा, विकास और जनसहभागिता के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कभी देश के अनेक हिस्सों को नक्सलवाद की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता था। हिंसा और भय के माहौल ने दशकों तक विकास की गति को जकड़ रखा था, जिससे प्रगति के रास्ते थम से गए थे। उन्होंने कहा कि अब यह स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है — नक्सलवाद आज देश में केवल कुछ ही जिलों तक सीमित रह गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में नक्सलवाद 125 से अधिक जिलों से घटकर मात्र 20 जिलों तक सीमित हो गया है। उन्होंने कहा कि आज बस्तर में खेलकूद, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि बस्तर की यह नई पहचान आने वाली पीढ़ियों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनेगी, और यह क्षेत्र अब शांति, प्रगति और गौरव की राह पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
panchayattantra24.-रायगढ़। जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ध्वजारोहण किया। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित समारोह में मंत्री चौधरी ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने परेड व प्लाटून कमांडरों से परिचय लेने के बाद शहीद परिवार का साल और श्रीफल से उनका सम्मान किया। इसके बाद मंत्री ओपी चौधरी मुख्यमंत्री के नाम संदेश का वाचन किया फिर गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया। इसके बाद हर्ष फायर और मार्च पास्ट किया गया। वहीं, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
panchayattantra24.- रायपुर। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 35 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदकों से सम्मानित किया। श्री साय ने पुलिस वीरता पदक से 11, राष्ट्रपति पुलिस पदक से 01, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से 11, सुधार सेवा पदक से 05, गृहरक्षक एवं सराहनीय सेवा पदक 01 और राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पदकों से 06 अधिकारी-कर्मचारियों को अलंकृत किया।
राष्ट्रपति के पुलिस वीरता पदक 2025 लालजी सिन्हा, निरीक्षक, जिला-कबीरधाम, श्री भुवनेश्वर साहू, निरीक्षक, जिला-रायपुर, संजय पोटाम, निरीक्षक, जिला-दंतेवाड़ा, कमलेश मरकाम, प्रधान आरक्षक, जिला-दंतेवाड़ा, श्रीमति अंजु कुमारी, उप पुलिस अधीक्षक, जिला-कबीरधाम, श्री दिनेश भास्कर, प्रधान आरक्षक, जिला-दंतेवाड़ा, श्री चैतराम गुरूपंच, निरीक्षक, जिला-सुकमा, श्री हेमला नंदू, प्रधान आरक्षक, जिला-दंतेवाड़ा, श्री प्यारस मिंज, सहायक उप निरीक्षक, जिला-दंतेवाड़ा, श्री मनोज पुनेम, प्रधान आरक्षक, जिला-दंतेवाड़ा। जिला-दंतेवाड़ा के शहीद प्रधान आरक्षक श्री बुधराम कोरसा के लिए उनकी पत्नी श्रीमति सुखमति ने पुलिस वीरता पदक प्राप्त किया।
विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक 2025 महेश राम साहू, सेवानिवृत्त, निरीक्षक विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर। सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक 2025 श्री राहुल भगत (भा.पु.से.), सचिव, माननीय मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री सचिवालय एवं सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग (छ.ग. शासन) सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक 2025 ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी, सेवानिवृत्त सहायक पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, अनिल कुमार कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, श्री हरिशंकर प्रताप सिंह, निरीक्षक विशेष आसूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, श्री नरेश कुमार पैकरा, कंपनी कमांडर 7वी वाहिनी छसबल, भिलाई, वली मोहम्मद शेख, निरीक्षक योजना प्रबंध शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, समैया चिप्पनपल्ली, सहायक उप निरीक्षक, नक्सल सेल, जिला-बीजापुर, श्री सुशील कुमार श्रीवास, प्रधान आरक्षक, विशेष आसूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, तुलाराम चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक, थाना-रावघाट, जिला-कांकेर, हरिश्चन्द्र मरकाम, प्रधान आरक्षक, 8वीं वाहिनी छसबल, राजनांदगांव, सुशील कुमार चौबे, आरक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
सराहनीय सुधारात्मक सेवा पदक 2025 मधु सिंह, उप जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल जगदलपुर, श्री साहेबुद्दीन अंसारी, (सेवानिवृत्त) मुख्य प्रहरी, जिला जेल बेमेतरा, श्री हरवंश लाल मकराम, प्रहरी, जिला जेल दंतेवाड़ा, श्री ज्ञानप्रकाश पैकरा, प्रहरी, जिला जेल दंतेवाड़ा, श्री झीमन राम टोप्पो, मुख्य प्रहरी, जिला जेल सूरजपुर। गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक 2025 श्री महेश कुमार मिश्रा, नायक, नगर सेना कोरिया राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कार 2024 गुरू घासीदास पुरस्कार सुश्री निशा सिन्हा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जिला-गरियाबंद राज्यपाल पुरस्कार सुश्री मंजूलता राठौर, उप पुलिस अधीक्षक, जिला-रायपुर मुख्यमंत्री पुरस्कार श्रीमति रागिनी मिश्रा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद, जिला-धमतरी रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार सुश्री मंजूलता राठौर, उप पुलिस अधीक्षक, जिला-रायपुर शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार श्री रविन्द्र अनंत, निरीक्षक, अजाक थाना-बिलासपुर पुलिस महानिदेशक पुरस्कार श्रीमती नर्मदा कोठारी महिला प्रधान आरक्षक, जिला-बालोद