Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin

panchayattantra24.-रायपुर। तेलीबांधा काशीनगर में 3 ड्रग्स पेडलर्स गिरफ्तार किए गए है, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत काशीनगर स्थित मुक्ति धाम के पास 03 व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन नरेश पटेल द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को हेरोईन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुये व्यक्तियों को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम अर्पित लाल मरकाम, मनीष राजपाल एवं नयन भाटिया निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास हेरोईन (चिट्टा) रखा होना पाया गया।
जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कब्जे से 6.30 ग्राम हेरोईन (चिट्टा), एक इलेक्ट्रानिक तराजू, बिक्री रकम तथा घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 516/25 धारा 21(बी), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है। गिरफ्तार आरोपी अर्पित लाल मरकाम पिता दिनेश लाल मरकाम उम्र 31 साल निवासी बूढापारा शीतला भवन मार्ग पी.सी फुट के बगल आशा सदन थाना कोतवाली जिला रायपुर। मनीष राजपाल पिता जयकुमार राजपाल उम्र 24 साल निवासी सेन्ट जोसेफ स्कुल के पास अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर। नयन भाटिया पिता राकेश भाटिया उम्र 19 साल निवासी कटोरा तालाब गली नं0 02 भाटिया बेकरी थाना सिविल लाईन रायपुर।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर से एसबीआई साइबर सतर्कता रथ (ऑडियो-वीडियो वैन) को झंडी दिखाकर रवाना किया और राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि तकनीक ने मानव जीवन को आसान और सहज बनाया है। डिजिटल लेन-देन तेज और सुविधाजनक हुए हैं, लेकिन इसके साथ साइबर ठगी जैसी चुनौतियां भी बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता और सावधानी से लोग साइबर धोखाधड़ी से बच सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जागरूकता अभियान लोगों में साइबर सुरक्षा की समझ बढ़ाने का एक प्रभावी प्रयास है। इसके अंतर्गत ऑडियो-वीडियो संदेश, नुक्कड़ नाटक और कठपुतली नाटक के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। श्री साय ने कहा कि प्रदेश में 29 ऐसे हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां साइबर ठगी के मामले अधिक होते हैं और इस रथ का विशेष फोकस उन स्थानों पर रहेगा।
मुख्यमंत्री साय ने लोगों से अपील की कि वे अपने बैंक खाते की गोपनीय जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी किसी से साझा न करें और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। उन्होंने कहा कि साइबर ठग आए दिन नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं। ज़रा सी लापरवाही मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकती है। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग जागरूक हों और साइबर अपराध से स्वयं को सुरक्षित रखें। उल्लेखनीय है कि डिजिटल माध्यम से हो रही धोखाधड़ी और अनाधिकृत लेन-देन की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने “हर भारतीय का बैंकर” होने के नाते राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 15 अगस्त से 30 नवंबर 2025 तक चलेगा। यह रथ प्रदेश के सभी 33 जिलों में जाएगा और नाचा दल व नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को साइबर ठगी के तरीकों और इससे बचने के उपायों के बारे में जानकारी देगा।
भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई जा सकती है। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम श्री राकेश सिन्हा, एजीएम श्री दीपक कुमार सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। आज हम छत्तीसगढ़वासी अपने पते में जिस “छत्तीसगढ़” शब्द का उपयोग करते हैं, वह श्रद्धेय अटल जी की ही देन है। वे हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित अवंती विहार चौक पर आयोजित माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनका पुण्य स्मरण किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। पत्रकार, कवि और राजनेता के रूप में उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। सभी लोग उनके भाषण के कायल होते थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमने 25 सप्ताह तक चलने वाले छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के ‘रजत महोत्सव’ का शुभारंभ किया है। आज यदि हम छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं, तो यह अटल जी की ही देन है। इस 25 सप्ताह में सभी विभागों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह वर्ष अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। हमने उनकी स्मृति में इस वर्ष को ‘अटल निर्माण वर्ष’ घोषित किया है, जिसके तहत अधोसंरचना विकास में तेजी लाने के लिए अलग से बजट का प्रावधान रखा गया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी ने जिस उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया, उन उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए हमारा राज्य तेजी से तरक्की की राह पर बढ़ रहा है। इन 25 वर्षों की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि हमने अगले 25 वर्षों में विकसित राज्य बनने की न केवल संकल्पना की है, बल्कि इसे पूरा करने के लिए ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047’ रोडमैप भी तैयार किया है। मुख्यमंत्री साय ने अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि जब श्री अटल जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने, उस समय मैं सांसद के रूप में निर्वाचित हुआ। मैंने संसद में अटल जी के व्याख्यान सुने हैं। लोकसभा में उनके संबोधन का हम सब इंतजार करते थे। उनका चुटीला अंदाज, बेबाकी और अपनी बात रखने की कला सबका मन मोह लेती थी। जब छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संबंधी बिल संसद में प्रस्तुत हुआ, उस चर्चा को भी मुझे श्रोता के रूप में सुनने का अवसर मिला। उस समय हमारे राज्य से राज्यसभा सांसद स्वर्गीय लखी राम अग्रवाल एवं स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव ने भी अपनी बात संसद में रखी।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी ने हमें सिखाया कि सिद्धांतों पर हमेशा दृढ़ रहना चाहिए। वे सिद्धांत एवं मूल्यों की राजनीति को ही महत्व देते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी का जीवन इस बात का प्रमाण है कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि संवाद, सहमति और संवेदना की कला भी है। उनकी वाणी आज भी हमारी धड़कनों में गूंजती है। कार्यक्रम को विधायक पुरंदर मिश्रा एवं राज्य खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।


panchayattantra24.-रायपुर। विष्णुदेव की सरकार किसानों के आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। गांव, गरीब और किसान सरकार की पहली प्राथमिकता में हैं। देश की जीडीपी में कृषि का बड़ा योगदान है, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का मूल आधार भी कृषि ही है और छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहलाता है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की इन डेढ़ साल के अवधि में किसानों के हित में लिए गए नीतिगत फैसलों से खेती किसानी को नया संबल मिला है। बीते खरीफ विपणन वर्ष में किसानों से समर्थन मूल्य पर 144.92 लाख मीेट्रिक टन धान की खरीदी कर रिकॉर्ड कायम किया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रूपए प्रति क्विंटल की मान से धान खरीदीकर न सिर्फ किसानों को मान बढ़ाया, बल्कि किसानों को उन्नति की ओर ले जाने में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। साथ ही किसानों के खाते में रमन सरकार के पिछले दो वर्ष का बकाया धान के बोनस 3716.38 करोड़ रूपए अंतरित कर किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर दी है। मुख्यमंत्री का मानना है कि भारत गांवों में बसता है। जब किसान खुशहाल होंगे तो प्रदेश का व्यापार, उद्योग बढे़गा। पहले के दशक में गांव में बारिश के समय कीचड़ आदि हो जाता था। लेकिन अब गांव-गांव में गली कांक्रीटीकरण से कीचड़ की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है।
खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ के किसान निरंतर नवाचार अपना रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखंड नवागढ़ के ग्राम मुरता निवासी कृषक श्री संतोष साहू पिता श्री बुधारी साहू अपने क्षेत्र के किसानों के लिए एक मिसाल बनकर उभरे हैं। आधुनिक तकनीकों को अपनाकर इन्होंने अपनी खेती को न केवल लाभकारी बनाया, बल्कि अन्य किसानों को भी प्रेरित किया है। श्री साहू विगत दो वर्षों से धान की खेती में पैडी ट्रांसप्लांटर तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग कर रहे हैं। यह तकनीक खेतों में धान की रोपाई के पारंपरिक तरीकों की तुलना में कहीं अधिक सस्ती, समय की बचत करने वाली और उत्पादन में वृद्धि देने वाली साबित हो रही है।
कम लागत, अधिक लाभ
साहू ने जानकारी दी कि पहले परंपरागत पद्धति से प्रति एकड़ धान रोपाई में 7,000 से 8,000 रुपये की मजदूरी खर्च होती थी। किंतु अब पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन के माध्यम से यही कार्य केवल 400 से 500 रुपये प्रति एकड़ में संपन्न हो जाता है। इससे न केवल उत्पादन लागत में भारी कमी आई है, बल्कि काम की गति और गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। उत्पादन में बढ़ोतरी और रोग नियंत्रण में मदद पैडी ट्रांसप्लांटर तकनीक के जरिए रोपी गई धान की फसल में पौधों की समान दूरी और बेहतर रोपाई होने के कारण पौधे मजबूत और स्वस्थ बनते हैं। परिणामस्वरूप, फसल में कीट एवं रोगों का प्रकोप कम होता है और उपज अधिक प्राप्त होती है। साहू ने बताया कि इस तकनीक से उन्हें अपेक्षाकृत बेहतर उत्पादन प्राप्त हो रहा है। अन्य किसानों के लिए भी कर रहे सहयोग सिर्फ अपने खेत तक सीमित न रहते हुए संतोष साहू आसपास के किसानों की फसलों में भी पैडी ट्रांसप्लांटर से रोपाई का कार्य कर उन्हें लाभान्वित कर रहे हैं। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में कृषि यांत्रिकीकरण को बढ़ावा देने में भी मददगार सिद्ध हो रही है।
फसल प्रदर्शन योजना का भी उठा रहे लाभ साहू छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित फसल प्रदर्शन योजना के तहत भी लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत उन्नत तकनीकों और बीजों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे किसान वैज्ञानिक तरीकों से खेती कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। इस प्रकार नवाचार की राह पर अग्रसर होते ग्राम मुड़ता के श्री संतोष साहू जैसे किसान यह सिद्ध कर रहे हैं कि यदि खेती में समय के साथ बदलाव और तकनीक को अपनाया जाए, तो कृषि एक सफल, लाभकारी और आधुनिक व्यवसाय बन सकता है। ऐसे प्रगतिशील किसान छत्तीसगढ़ की कृषि के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रहे हैं और अन्य कृषकों के लिए एक प्रेरणा बन रहे हैं। स्थानीय युवाओं को टूरिस्ट गाइड के रूप में प्रशिक्षित करने की पहल धमतरी जिले में पर्यटन की दृष्टि से बहुत कुछ है । जैसे गंगरेल डैम, माड़मसिल्ली डैम – एशिया के सबसे पुराने मिट्टी के बांधों में से एक, दुधावा डैम, महानदी उद्गम स्थल – भौगोलिक और ऐतिहासिक महत्व का स्थल सप्तऋषि पर्वत – पौराणिक महत्व एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण आदि अब नरहरा जलप्रपात पर्यटन स्थल को बढ़ावा दिया जा रहा है । यहाँ गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु स्थानीय युवाओं को टूरिस्ट गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। इससे न केवल स्थानीय बेरोजगारों को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा बल्कि पर्यटकों को भी व्यवस्थित एवं जानकारीपूर्ण अनुभव प्राप्त होगा नरहरा जलप्रपात का समग्र विकास जिले के पर्यटन मानचित्र को मजबूती देगा। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। धमतरी। नरहरा में मचान हॉट बनाया गया, जिससे जलप्रपात एरिया देख सकेंगे। जिला प्रशासन ने पर्यटन को बढ़ावा देने ₹5 लाख खर्च किए| एडवेंचर टूरिज्म की शुरुआत हुई। रोप-वे, ट्रैकिंग किट और झूलों का बच्चें खूब आनंद ले रहे ।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त से 10 दिनों के विदेश दौरे पर रवाना होंगे। बतौर मुख्यमंत्री, यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। इस यात्रा में सीएम साय जापान और दक्षिण कोरिया जाएंगे। सीएम सचिवालय के अधिकारियों के अनुसार, इस दौरे का उद्देश्य राज्य में निवेश बढ़ाना, औद्योगिक विकास को गति देना और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में नए अवसर तलाशना है। सीएम के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और उद्योग सचिव रजत कुमार भी शामिल रहेंगे। सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम साय 21 अगस्त की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। वहां वे एक या दो बैठकों में शामिल होंगे और शाम को जापान के लिए उड़ान भरेंगे। जापान में उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा, जहां वे स्थानीय उद्योगपतियों, निवेशकों और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़े उद्यमियों से मुलाकात करेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार जल्द ही खत्म होने को है. सीएम विष्णुदेव साय ने आज मीडिया से चर्चा में कहा कि इंतजार करिए. जल्द ही विस्तार होगा. उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार उनके विदेश दौरे से पहले भी हो भी सकता है” बता दें, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 22 अगस्त से पहले विदेश दौरे पर जा रहे हैं, इसके पहले मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर भाजपा हाईकमान ने मंजूरी दे दी है. जानकारों के अनुसार, 21 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में अपनी दिल्ली यात्रा से वापसी के बाद इस बात का संकेत भी दिया था, जब उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा था कि अब इंतजार खत्म होने वाला है, मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो जाएगा.
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में नागालैण्ड के राज्यपाल ला. गणेशन अय्यर को श्रद्धांजलि अर्पित की। गणेशन का विगत दिवस निधन हो गया था। राज्यपाल डेका ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि गणेशन ने मणिपुर, पश्चिम बंगाल और नागालैंड के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएँ दीं। ला. गणेशन जी का राजनीतिक जीवन केवल पदों तक सीमित नहीं था, बल्कि यह सेवा, ईमानदारी और राष्ट्रहित के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक था।
वे जनसंपर्क में सहज, व्यवहार में विनम्र और निर्णयों में दृढ़ थे। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखा। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके शोकसंतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है। गणेशन का जन्म 16 फ़रवरी सन् 1945 को हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। 20 फ़रवरी 2023 से नागालैंड के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल उनके जीवन के अंतिम क्षणों तक रहा। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना, उप सचिव निधि साहू एवं राजभवन के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
panchayattantra24.-रायपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाजपेयी विराट व्यक्तित्व, महान वक्ता, जननायक होने के साथ-साथ सभी दलों के बीच सम्मानीय थे। राज्यपाल डेका ने कहा कि देश में सुशासन की स्थापना की दिशा मे बाजपेयी जी का योगदान अभूतपूर्व है। उनकी याद में हर वर्ष 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए श्री बाजपेयी के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि विदेश एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर भारत का मजबूती से पक्ष रखकर उन्होंने देश का मान बढ़ाया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना, उप सचिव श्रीमती निधि साहू एवं राजभवन के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पाजंलि अर्पित की।

panchayattantra24.-रायपुर. राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों वायरल फीवर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. मौसम में बदलाव और बारिश के बाद बढ़ी नमी से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. सरकारी व निजी अस्पतालों में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं. डॉक्टरों के अनुसार, सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या में 30 से 40 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है.
डॉ. अंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल, हमर अस्पताल और हमर क्लीनिक में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. डॉ. अंबेडकर अस्पताल में जहां सामान्य दिनों में करीब 300 मरीज आते थे, वहीं पिछले एक सप्ताह में यह संख्या 400 से 500 तक पहुंच गई है. जिला अस्पताल में भी औसतन 100 से 150 मरीजों की बजाय अब 200 से अधिक मरीज वायरल से संबंधित समस्याओं के साथ आ रहे हैं. चिकित्सकों का कहना है कि यह बीमारी हल्की लापरवाही पर खतरनाक रूप ले सकती है. डॉक्टरों ने बताया कि शुरुआती लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. लापरवाही करने पर डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसे गंभीर रोगों का खतरा बढ़ सकता है.

panchayattantra24.- दुर्ग. भिलाई स्थित सेल के सबसे बड़े स्टील प्लांट भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. ब्लास्ट फर्नेस-8 में वेस्ट कैचर अचानक फट गया, जिससे तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई. हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. तत्काल इसकी सूचना इस्पात प्रबंधन को दी गई और बीएसपी के दमकल दल मौके पर पहुंचे. लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट फर्नेस-8 से वर्तमान में प्रतिदिन करीब 9,000 टन इस्पात का उत्पादन किया जाता है. आग लगने से उत्पादन पर सीधा असर पड़ा है. इस्पात प्रबंधन ने फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रोडक्शन जारी रखने की कोशिश शुरू कर दी है. हादसे के बाद बीएसपी प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं. आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है.अच्छी बात ये है कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है.