Author: admin

 

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ का दर्शन एवं पूजन किया और देश एवं प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कीं। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा उपस्थित थे।
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन परिसर में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा, एटीएम और डिपॉजिट मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन के कर्मचारियों, नवा रायपुर के आसपास निवासरत नागरिकों तथा बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दीं। 
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। पहले योजनाओं की राशि का वितरण नगद रूप में किया जाता था, जिससे लीकेज की समस्या बनी रहती थी, लेकिन अब बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से हितग्राहियों तक राशि सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुँच रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापना के साथ-साथ बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार भी तीव्र गति से हो रहा है। सरगुजा और बस्तर अंचल के दूरस्थ गाँवों में बैंक शाखाओं की स्थापना से सरकार का “अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधा पहुँचाने” का संकल्प साकार हो रहा है।
वित्त मंत्री  ओ. पी. चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में गुड गवर्नेंस की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में प्रदेश के बैंकिंग सेक्टर और अर्थव्यवस्था के लिए अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की भूमिका महत्वपूर्ण होगी और उन्होंने बैंकों से भी इस दिशा में अपनी सक्रिय व प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सचिव श्री मुकेश बंसल और पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक श्री अशोक चंद्र सहित अन्य अधिकारीगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। आरंग के पारागांव में महानदी पुल से कूदने वाली विवाहित महिला स्वाति त्रिवेदी पति अजय त्रिवेदी (उम्र 27 वर्ष) की लाश आज सुबह नदी में तैरती मिली है. पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दें कि आरंग पुलिस को सोमवार सुबह ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे 53 पर बने महानदी पुल में एक स्कूटी और दुपट्टा मिला था, जिसके आधार पर कूदने वाली महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी के रूप में की गई थी. गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश की जा रही थी लेकिन सफलता नहीं मिली. 
मृतिका स्वाति त्रिवेदी के बारे में आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतिका की शादी दो वर्ष पहले संतोषी नगर रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी, दोनों की ढाई माह की बच्ची भी है. मृतिका का मायका ग्राम पारागांव है और रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने मायके आई हुई थी. रविवार को मृतिका के पति और सास ससुर उनसे मिलने पारागांव आए थे. दोनों स्वाति और बच्ची से मिलने के बाद सभी उसी दिन वापस चले गए. अगले दिन यानी सोमवार सुबह लगभग 5 बजे स्वाति घर से स्कूटी लेकर निकलती थी. स्वाति की स्कूटी और दुपट्टा महानदी पुल पर मिला था, इसी के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही थी. स्वाति की लाश आज नदी में तैरेत हुए मिली.
 

Read More

 panchayattantra24.-रायपुर। काफी कवायद के बाद आख़िरकार छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख तय हो गई है। कल यानी बुधवार को मंत्रीमण्डल का विस्तार किया जाएगा। तीन नए मंत्री साय कैबिनेट में शामिल होंगे। तीनों ही नए मंत्रियों कल शपथ ग्रहण कराया जाएगा। बता दें कि सोमवार को दिनभर मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट चलती रही। कहा जा रहा था कि मंगलवार को साय सरकार के नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। सोमवार को एक ओर जहां बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की तो दूसरी ओर देर शाम अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक खुशवंत साहेब, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साव और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव सीएम हाउस पहुंचे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। लेकिन देर शाम यह खबर आई कि अब कैबिनेट का विस्तार टल गया है। सीएम साय के प्रोटोकॉल में कल शपथ ग्रहण कोई जिक्र नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि सीएम साय के विदेश दौरे के बाद मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो सकता है।
बता दें कि कहा जा रहा है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाने पर सहमत हो चुका है। इसके बाद कई नाम मंत्री पद के लिए सामने आ रहे हैं। दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव को मंत्री बनाया जा सकता है। गजेन्द्र यादव के पिता आरएसएस के प्रांत संचालक रहे हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ में यादव समाज की बाहुल्यता को देखते ही इन्हें मंत्री बनने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल को भी साय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वहीं बिलासपुर से अमर अग्रवाल को भी मंत्री बनाय जाने की चर्चा है। इसी तरह अनुसूचित जाति से मंत्री बनाए जाएंगे तो सतनामी गुरु खुशवंत को मौका मिल सकता है। खुशवंत रायपुर संभाग के आरंग से विधायक हैं। इस संभाग से अभी केवल मंत्री टंकराम वर्मा ही है। इससे पहले यहां से बृजमोहन अग्रवाल भी मंत्री रहे हैं। इस स्थिति में रायपुर संभाग को तवज्जो देने के साथ ही एससी वर्ग को साधने के लिए गुरु खुशवंत को मौका मिल सकता है।
 

Read More

 

panchayattantra24.- कवर्धा। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर जनसंपर्क किया। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत बीरूटोला, बाघुटोला और नवापारा का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान गृहमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं, उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना और तत्काल समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। गांववासियों ने सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार से जुड़ी अपनी समस्याओं को गृहमंत्री के 
समक्ष रखा। गृहमंत्री विजय शर्मा ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता गांवों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के लिए ठोस योजनाएं लागू की जा रही हैं और ग्रामीण अंचलों में विकास की गति को और तेज किया जाएगा। 
जनसंपर्क दौरे के दौरान गृहमंत्री ने कई निर्माण एवं विकास कार्यों की घोषणा की। इनमें सड़कों के निर्माण और मरम्मत, पेयजल आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था, आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार शामिल है। उन्होंने कहा कि गांवों में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सेवाओं की उपलब्धता ही वास्तविक विकास की पहचान है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों और सुझावों को प्राथमिकता के साथ सरकार तक पहुँचाया जाएगा। गृहमंत्री ने यह भी कहा कि शासन-प्रशासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का संकल्प है। इसके लिए नियमित जनसंपर्क और संवाद ही सबसे प्रभावी माध्यम है। 
 गांववासियों ने गृहमंत्री का स्वागत कर उनका आभार जताया और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। गृहमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अंचल के लोगों की भागीदारी से ही विकास योजनाएं सफल होंगी और सरकार इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। जनसंपर्क दौरे में गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान गृहमंत्री ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। गृहमंत्री के इस दौरे से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने विकास के लिए सरकार से अपनी अपेक्षाएं साझा कीं। यह जनसंपर्क न केवल समस्याओं को समझने का अवसर बना बल्कि भविष्य में विकास की ठोस योजनाओं का आधार भी तय हुआ।
 

Read More

 panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने आज लोकसभा में युवाओं के कौशल विकास और रोजगार से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रश्न उठाते हुए कहा कि “योग न केवल भारत की प्राचीन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, बल्कि आज यह स्वास्थ्य, फिटनेस और वेलनेस इंडस्ट्री में नए अवसर भी पैदा कर रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के युवाओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है।” 
 सांसद अग्रवाल ने केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री से जानकारी मांगी कि, योग कौशल के लिए सरकार द्वारा कितने पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, उनकी अवधि कितनी है, वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में अब तक कितने लाभार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, प्रशिक्षित युवाओं की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्लेसमेंट की स्थिति क्या है और रोजगार उपलब्ध कराने हेतु सरकार द्वारा कौन-सी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। 
 इस पर जवाब देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY), राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना (NAPS), शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (CTS) और जन शिक्षण संस्थानों (JSS) के माध्यम से ‘योग अनुदेशक’, ‘योग प्रशिक्षक’ और ‘सहायक योग अनुदेशक’ जैसे पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनकी अवधि 200 से 500 घंटे (लगभग 3 से 6 माह) तक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान से 3018 लाभार्थी और वर्ष 2024-25 में अब तक 3006 लाभार्थी प्रशिक्षित हुए हैं। छत्तीसगढ़ में पीएमकेवीवाई के तहत इस दौरान 291 उम्मीदवारों को योग प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त, सीटीएस के अंतर्गत ‘कॉस्मेटोलॉजी’ और ‘स्पा थेरेपी’ जैसे ट्रेडों में दीर्घकालिक प्रशिक्षण उपलब्ध है, जबकि एनएपीएस के अंतर्गत विभिन्न प्रतिष्ठानों द्वारा ‘योग अनुदेशक (ब्यूटी एंड वेलनेस)’ और ‘योग प्रशिक्षक (स्पोर्ट्स)’ जैसे ट्रेडों में शिक्षुओं को नियुक्त किया जाता है। 
 केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि प्रशिक्षित छात्रों को रोजगार से जोड़ने के लिए स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) पोर्टल विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से उम्मीदवार सीधे नियोक्ताओं से जुड़ सकते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले (PMNAM) जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि “केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ में योग और वेलनेस सेक्टर में अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वरोजगार और रोजगार से जोड़ा जाएगा। यह प्रदेश के युवाओं के लिए स्वास्थ्य और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा अवसर है।”
 

Read More

panchayattantra24.-रायपुर। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जो अफ़वाहें उड़ी थी और आज शाम के विस्तार को तय माना जा रहा था वह लगभग टल गया है, भारी उठापटक और राज्य के बीच में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाना था लेकिन उच्च स्तरीय प्रयासों को भी विफल करते हुए मंत्री बदल का विस्तार टाल दिया गया है। साढ़े 5 बजे विधायक राजभवन पहुंचने की खबर आ रही है। राजभवन ने अमर अग्रवाल को राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय दिया था, निर्धारित समय में अमर अग्रवाल ने राज्यपाल डेका से मुलाकात भी की। अब अमर अग्रवाल मीडिया से बात करेंगे उसके बाद ही साफ़ हो जायेगा की ये मुलाकात कैबिनेट विस्तार को लेकर थी या फिर सिर्फ भेंट मुलाकात 
 ऐसा सूत्र बताते हैं कि राजनीतिक जानकारों के अनुसार भारी कशमकश और बड़ी राजनीतिक दखलंदाजी के कारण विस्तार को टाला गया है। भारतीय जनता पार्टी के उच्च पद के सूत्रों के अनुसार कैबिनेट विस्तार के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। आने वाले दिनों में विस्तार होने की संभावना ज़रूर है। ऐसा माना जा रहा है सभी नेताओं का सहमति और आपसी विचार विमर्श के उपरांत मंत्रिमंडल विस्तार का अंतिम निर्णय लिया जाएगा। दिल्ली से तय होने के उपरांत सभी नेताओं को अवगत कराया जाएगा। इसके उपरांत मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। तीन नए मंत्री बनाए जाने की संभावना है। कैबिनेट बैठक 19 अगस्त को सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 19 अगस्त 2025 को सवेरे 11 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित होगी।
 

Read More

 
 panchayattantra24.-धमतरी। आज महापौर नगर निगम रामू रोहरा ने बी.सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में निर्मित 20 सीटर कन्या छात्रावास का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनभागीदारी समिति सतीश पवार तथा कलेक्टर अबिनाश मिश्रा भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्रावास का अवलोकन करते हुए यहां की सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता की व्यवस्था का जायजा लिया और संतोष व्यक्त किया। ’महापौर रोहरा ने छात्राओं को नए छात्रावास की बधाई देते हुए कहा कि जब प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करते हैं तो विकास की गति तेज होती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त कोशिशों से ही धमतरी में शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। महापौर ने छात्राओं की मांग को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर से 20 बिस्तरों को डबल डेकर बनाकर 40 बिस्तरों की व्यवस्था करने का आग्रह किया। उन्होंने आगे छात्रावास को चरणबद्ध तरीके से 100 बेड तक बढ़ाने का भरोसा दिलाया। महापौर ने कहा कि छात्रावास केवल ठहरने का स्थान नहीं बल्कि अनुशासन, आत्मनिर्भरता और सामूहिक जीवन मूल्यों को सीखने का केंद्र है। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे अनुशासित रहकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और भविष्य में समाज व देश की प्रगति में योगदान दें। 
 कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने मौके पर ही 40 बेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि धमतरी जिले से बाहर से आने वाली छात्राओं के लिए यह सुविधा बड़ी राहत प्रदान करेगी। कलेक्टर ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ कोई न कोई हुनर सीखना भी आवश्यक है। जिला प्रशासन युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपनी अभिरुचि और बाजार की मांग के अनुसार कौशल प्रशिक्षण लेकर रोजगार की दिशा में मजबूत कदम उठा सकती हैं। ’उन्होंने कहा कि दो -तीन माह के बाद जोमैटो, पेटीएम, फ़ोन-पे और मैक्रोसाफ़्ट आदि कंपनियों के एक्जुकेटिव को आमंत्रित कर बच्चों का प्लेसमेंट या इंटर्नशिप करायेंगे। फिलहाल 200 बच्चों के प्लेसमेंट का लक्ष्य ले कर चल रहे है। 
महापौर रोहरा ने यह भी बताया कि नालंदा परिसर के निर्माण की स्वीकृति भी मिल चुकी है, जिससे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में धमतरी को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम और जिला प्रशासन मिलकर छात्राओं के लिए सुरक्षित, सुसज्जित और आधुनिक छात्रावास उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री सतीश पवार ने भी छात्रावास की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह सुविधा ग्रामीण अंचलों से आने वाली छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी होगी। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विनोद पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया और छात्रावास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
 

Read More

 panchayattantra24.-भिलाई। CM विष्णुदेव साय ने सुपेला में नवीन जिला भाजपा कार्यालय का लोकार्पण किया। यह कार्यालय संगठन की शक्ति को सुदृढ़ करेगा तथा कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा, उत्साह और समर्पण का केंद्र बनेगा। नवीन कार्यालय से संगठन और सेवा के विस्तार के साथ ही भाजपा परिवार को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , उपमुख्यमंत्री अरुण साव , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , विधायकगण, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

Read More

 panchayattantra24.-महासमुंद। ग्राम कौवाझर में महिला सशक्तिकरण पर रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों एवं समाज में उनकी स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेविका डॉ. एकता लगेह थीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि आधुनिक युग में महिला सशक्तिकरण एक अहम मुद्दा है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि शक्ति का स्वरूप होने के बावजूद महिलाएं आज भी अपेक्षित सम्मान और अवसरों से वंचित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है जब महिलाएं स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त हों तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कौवाझार के सरपंच श्री गेंदराम जांगड़े ने की। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में जिला सदस्य प्रतिनिधि श्री अमर चंद्राकर और जनपद सदस्य सुश्री अंजलि जगन्नाथ खैरवार उपस्थित रहे।
डॉ. एकता लगेह ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया और किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी पैड का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और संसाधनों की उपलब्धता जरूरी है। अतिथि अमर चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं समाज की धुरी हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं से प्रेरणा लें और जीवन में आत्मनिर्भरता तथा साहस का परिचय दें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंच, ग्रामीणजन, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य, हेमवती यादव और ममता यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन डाइजेश्वरी चंद्राकर ने कुशलतापूर्वक किया।
 

Read More