Author: admin

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने अपने विदेश दौरे को लेकर कहा, आज जापान एवं दक्षिण कोरिया के दस दिवसीय प्रवास पर रवाना हो रहा हूं।स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर में शुभकामनाएं देने पहुँचे मेरे सम्माननीय सहयोगी कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम , टंकराम वर्मा , गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब एवं विधायक पुरंदर मिश्रा का हृदय से आभार। छत्तीसगढ़ नई औद्योगिक नीति के साथ तेजी से औद्योगिक विकास व निवेश का केंद्र बन रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सबके स्नेह और मंगलकामनाओं से यह प्रवास निश्चित ही प्रदेश में निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में नए अवसरों के द्वार खोलेगी।
 
Read More

 panchayattantra24.-नई दिल्ली/रायपुर। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा पेश प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025 को सदन की मंजूरी मिल गई है। इस अवसर पर रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बिल का स्वागत करते हुए इसे देश के लिए एक गेम चेंजर कानून बताया। श्री अग्रवाल ने कहा कि यह बिल देश के युवाओं, उनके परिवारों और समाज के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करेगा। आज ऑनलाइन गेमिंग की लत ने हजारों परिवारों को बर्बादी की कगार पर पहुँचा दिया है। 
 कई युवा इस जाल में फंसकर आत्महत्या तक कर रहे हैं। ऐसे में यह बिल समय की मांग था। उन्होंने कहा कि इस कानून के माध्यम से एक प्राधिकरण का गठन कर ऑनलाइन गेमिंग पर नियंत्रण स्थापित किया जाएगा। अवैध और हानिकारक गेम्स पर रोक लगेगी तथा बच्चों और युवाओं को सुरक्षित वातावरण मिलेगा। सांसद अग्रवाल ने यह भी कहा कि इस बिल के अंतर्गत पढ़ाई और खेलों से संबंधित सकारात्मक व शैक्षणिक गेमिंग ऐप्स को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे युवाओं की ऊर्जा सही दिशा में लगे और वे डिजिटल युग में भी स्वस्थ, सशक्त और सुरक्षित रह सकें।
 
Read More

panchayattantra24.-रायपुर। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता और पहल पर फोटकोसेमर–सजापानी–केंदापानी से कर्राडांड होते हुए दुलदुला तक 5 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण के लिए 5 करोड़ 84 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
अब इस सड़क के बन जाने से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार जैसी बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच भी आसान होगी। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में कीचड़ और गड्ढों के कारण आवाजाही बेहद कठिन हो जाती थी। स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। 
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बन जाने से कर्राडांड, केंदापानी और आसपास के कई गांव सीधे विकासखंड मुख्यालय दुलदुला से जुड़ जाएंगे। इससे किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने और उचित मूल्य प्राप्त करने में सुविधा होगी। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और समय पर पूरा किया जाएगा, ताकि लोग शीघ्र बेहतर सड़क सुविधा का लाभ ले सकें।
ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित यह मांग पूरी होने से पूरे क्षेत्र में विकास का नया अध्याय शुरू होगा। बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया।
 
Read More

panchayattantra24.-दुर्ग/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक रहा। दुर्ग जिले से आने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता एवं स्कूल शिक्षा एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने रायपुर स्थित राजभवन में कैबिनेट मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्रीगण और वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। गजेन्द्र यादव ने शपथ के बाद कहा कि “सपनों को साकार करने की राह में जनता का विश्वास सबसे बड़ा संबल है। नई दिशा और नए संकल्प के साथ 
छत्तीसगढ़ की सेवा ही मेरा धर्म होगा।” राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में गजेन्द्र यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी। यादव ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी जनता के आशीर्वाद और नेतृत्व के मार्गदर्शन की बदौलत मिली है। उन्होंने वचन दिया कि वे अपने विभागों में पारदर्शिता, निष्ठा और सेवा भाव को प्राथमिकता देंगे। 
 शीर्ष नेतृत्व का आभार
 अपने संबोधन में मंत्री गजेन्द्र यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और सभी वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व के मार्गदर्शन और जनता के विश्वास के साथ वे शिक्षा और विधायी व्यवस्था को नई दिशा देंगे। 
 मुख्यमंत्री से मुलाकात और आशीर्वाद 
शपथ लेने के बाद गजेन्द्र यादव सीधे मुख्यमंत्री निवास पहुँचे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और पारदर्शी विधायी व्यवस्था में उनके प्रयास राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। कार्यकर्ताओं और परिवार से मुलाकात इसके बाद गजेन्द्र यादव रायपुर सर्किट हाउस पहुँचे। यहाँ बड़ी संख्या में दुर्ग जिले के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहले से मौजूद थे। सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे दुर्ग और छत्तीसगढ़ के भाजपा परिवार की है। शाम करीब 5 बजे वे अपने गृहग्राम अहिवारा पहुँचे। गाँव पहुँचने पर क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने सबसे पहले अपने पिता बिसरा राम यादव और गाँव के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद परिवारजन और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर अपने भाव साझा किए। 
 शिक्षा और विधायी व्यवस्था में सुधार का संकल्प 
मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्पष्ट किया कि वे स्कूल शिक्षा विभाग में गुणवत्ता सुधार, डिजिटल शिक्षा, शिक्षकों की कमी दूर करने और छात्रों के सर्वांगीण विकास पर फोकस करेंगे। वहीं, विधायी मंत्री के रूप में पारदर्शी और प्रभावी शासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। गजेन्द्र यादव के कैबिनेट मंत्री बनने से दुर्ग जिले में उत्सव जैसा माहौल है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों का कहना है कि यह न सिर्फ यादव परिवार बल्कि पूरे दुर्ग के लिए सम्मान का क्षण है। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठेंगे।
 
Read More

panchayattantra24.-रायपुर। वन्यजीव अपराधों की रोकथाम और कार्रवाई में तेजी लाने के लिए बलौदाबाजार वनमण्डल कार्यालय में दो दिवसीय ‘वन्यजीव अपराध जांच एवं अभियोजन पर प्रशिक्षण कार्यशाला’ शुरू हुई। यह कार्यशाला 19 से 20 अगस्त तक वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, भोपाल के सहयोग से आयोजित की जा रही है। यह प्रशिक्षण वन्यजीव अपराधों की जांच और अभियोजन को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
पहले दिन के प्रशिक्षण का शुभारंभ वनमण्डलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर ने किया। इसमें उदंती-सीतानदी टाईगर रिजर्व के उप निदेशक श्री वरुण जैन, बारनवापारा अभ्यारण्य के उप वन संरक्षक श्री क्रिशानू चंद्राकर, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो भोपाल से डॉ. के.के. शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री यश कुमार सोनी, जबलपुर के स्कूल ऑफ वाइल्डलाइफ फोरेंसिक एंड हेल्थ से डॉ. निधि राजपूत और मध्यप्रदेश पुलिस से श्री अफ़ज़ल खान जैसे विशेषज्ञ शामिल हुए।
प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभागियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972, दंडनीय अपराधों की श्रेणियां, अनुसूचित प्राणियों का महत्व, अपराध जांच की प्रक्रिया और न्यायालय में साक्ष्यों की वैधानिकता पर जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने केस स्टडी और वास्तविक उदाहरणों के जरिए विषय को और अधिक सरल व प्रभावी बनाया।
कार्यशाला में डॉ. निधि राजपूत ने अपराध स्थल प्रबंधन और साक्ष्य संरक्षण पर विशेष जानकारी दी। वहीं श्री वरुण जैन ने बताया कि समय पर कार्रवाई और टीमवर्क से वन्य अपराधों पर रोक लगाई जा सकती है। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में उदंती-सीतानदी टाईगर रिजर्व, बलौदाबाजार वनमण्डल और पुलिस विभाग के लगभग 70 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
 
Read More

panchayattantra24.-रायपुर। लुण्ड्रा विकासखंड के ग्रामीणों को लंबे समय से झेल रही लो वोल्टेज और बिजली आपूर्ति की समस्याओं से अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विधायक श्री प्रबोध मिंज की मांग पर क्षेत्र में विद्युत विस्तार कार्य के लिए 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति के बाद लुण्ड्रा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ होगी तथा उपभोक्ताओं को स्थायी समाधान मिलेगा।
स्वीकृति के अनुसार ककनी में 10 किलोमीटर 33 केवी लाइन और 9 किलोमीटर 11 केवी लाइन का विस्तार किया जाएगा। इसी तरह तुरियाबीरा में 10 किलोमीटर 33 केवी और 7 किलोमीटर 11 केवी लाइन बिछाई जाएगी। कुंवरपुर पंचायत में भी 1 किलोमीटर 33 केवी तथा 21 किलोमीटर 11 केवी लाइन का विस्तार होगा।
विधायक  प्रबोध मिंज ने मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के लोग वर्षों से मूलभूत सुविधाओं की कमी झेल रहे थे। जनता की समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है और मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
 ग्रामीणों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए विधायक श्री मिंज का आभार व्यक्त किया और कहा कि अब उनके गांवों में गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
 
Read More

panchayattantra24.-दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने विगत दिवस पाटन विकासखंड अंतर्गत ऊर्जा शिक्षा उद्यान पंदर-देमार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क में चल रहे विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सवन्नी ने निर्माणाधीन फूड जोन (कैंटीन/कैफेटेरिया) को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही पार्क के कोई पाउंड क्षेत्र में आकर्षक वॉटरफॉल निर्माण, कबड्डी एवं रेसलिंग एरिया के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु भी अधिकारियों को कहा। पार्क परिसर में शेष विद्युतिकरण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने तथा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यकता अनुसार सुरक्षा प्रहरियों की नियुक्ति के निर्देश भी दिए गए। 
निरीक्षण कार्यक्रम के पश्चात ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी के साथ जिले के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से जितेन्द्र वर्मा, दिलीप साहू, रानी बंधोर, योगेश भाले, अखिलेश मिश्रा, राजेश चंद्राकर, राजा पाठक, कमलेश चंद्राकर, निशा सोनी, संतोष वर्मा, क्रेडा प्रधान कार्यालय से कार्यपालन अभियंता एच.एच. सिदार, दुर्ग संभाग के जोनल अधिकारी भानु प्रताप, दुर्ग जिला प्रभारी तारिका दामले, पार्क प्रभारी सोनल कुमार सोनी सहित जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
 
Read More

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा में सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को लोकसभा में छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, ऊर्जा महत्त्वपूर्ण खनिजों की आवश्यकता और राज्य के औद्योगिक भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को मजबूती से उठाया। उनके सवाल का उत्तर देते हुए केंद्रीय खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने संसद में छत्तीसगढ़ की विशाल खनिज संपदा का विस्तार से उल्लेख किया। 
अग्रवाल ने कहा कि कटघोरा का लिथियम खनन भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह खनन न केवल ईवी सेक्टर बल्कि नवीकरणीय ऊर्जा और रक्षा प्रौद्योगिकी की आपूर्ति श्रृंखला को भी सुरक्षित बनाएगा। साथ ही, इस ब्लॉक में उपलब्ध दुर्लभ मृदा तत्त्व (आरईई) इसे और भी सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण बनाते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि, “नई औद्योगिक क्रांति की रीढ़ ऊर्जा-महत्त्वपूर्ण खनिज हैं। छत्तीसगढ़ के लिथियम, टिन और ग्रेफाइट उत्पादन को देखते हुए राज्य में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना आवश्यक है। यह न केवल उत्पादन और दक्षता बढ़ाने का कार्य करेगा, बल्कि स्वच्छ निष्कर्षण, अपशिष्ट न्यूनीकरण और पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण पर भी केंद्रित होगा।” 
सांसद अग्रवाल ने इस दौरान विशेष आग्रह किया कि राष्ट्रीय महत्त्वपूर्ण खनिज मिशन (NCMM) के अंतर्गत NIT रायपुर और IIT रायपुर जैसे संस्थानों में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि खनिजों के सबसे बड़े भंडार वाले राज्य छत्तीसगढ़ को अब तक इस मिशन में स्थान नहीं मिला है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार ने 2022-23 से 2025-26 तक आरईई/आरएम अन्वेषण परियोजनाओं की संख्या 49 से बढ़ाकर 94 की है, जो भारत की तैयारी को दर्शाता है।
छत्तीसगढ़ के खनिज उत्पादन में अग्रणी भूमिका * टिन सांद्र (Tin concentrate) का उत्पादन 2020-21 में 16,865 किलोग्राम से बढ़कर 2022-23 में 45,448 किलोग्राम हो गया। * सरगुजा जिले की सक्रिय ग्रेफाइट खदान ने देश की जरूरतों की पूर्ति में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। * देश की 14 टिन खदानों में से 6 केवल छत्तीसगढ़ में सक्रिय हैं। इन आँकड़ों से स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ भारत की ऊर्जा और औद्योगिक आत्मनिर्भरता का सशक्त आधार बन रहा है। 
सांसद बृजमोहन अग्रवाल की दूरदृष्टि सांसद अग्रवाल ने कहा कि, “भारत के औद्योगिक भविष्य में छत्तीसगढ़ निर्णायक भूमिका निभाएगा। हमें केवल खनन तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि अनुसंधान, नवाचार और सतत विकास के साथ आगे बढ़ना है। आने वाला समय छत्तीसगढ़ को देश का ईवी और भारी उद्योगों का हब बनाएगा।” उनके सतत प्रयास और दूरदर्शिता ने एक बार फिर साबित किया कि वे न केवल जनता के प्रतिनिधि हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ को वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर प्रतिष्ठित स्थान दिलाने वाले सच्चे प्रहरी भी हैं।
 
Read More

panchayattantra24.-रायपुर। साय कैबिनेट का विस्तार हो गया है, तीन नए मंत्रियों गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत और राजेश अग्रवाल ने आज राजभवन में शपथ ली। शपथ समारोह में सीएम विष्णुदेव साय समेत कैबिनेट मंत्री और सभी बीजेपी विधायक शामिल हुए। कलेक्टर, कमिश्नर और अपर कलेक्टर भी इस दौरान शामिल हुए। विशेष कार्ड का वितरण समारोह के लिए विशेष आमंत्रण कार्ड तैयार किए जा रहे हैं। देर रात तक इनका वितरण भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और शासकीय अधिकारियों को किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार पत्रकारों को कार्यक्रम में निमंत्रण नहीं दिया गया है। केवल पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और चुनिंदा मेहमान ही समारोह का हिस्सा बनेंगे। 
 शपथ समारोह में पत्रकारों को नहीं बुलाया गया सूत्रों के अनुसार इस बार राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पत्रकारों को निमंत्रण नहीं दिया गया है। केवल पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और चुनिंदा मेहमान ही इसमें शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार सोमवार देर रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से तीनों विधायकों ने मुलाकात की थी। इसी मुलाकात के बाद उनके नामों पर अंतिम मुहर लगी। पार्टी हाईकमान की सहमति मिलने के बाद यह तय हो गया है कि अब वे राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। केवल मीडिया की न्यूज़ ANI को ही निमंत्रण दिए जाने की सूचना है।
 14 मंत्रियों का फार्मूला वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार में 13 मंत्री शपथ ले चुके हैं। संवैधानिक प्रावधानों के तहत 90 सदस्यीय विधानसभा में अधिकतम 15% यानी 13.5 मंत्री बनाए जा सकते हैं। हरियाणा की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी 14 मंत्रियों का फार्मूला लागू किया जा रहा है। इसी कारण तीन नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है। क्षेत्रीय संतुलन और संगठन की रणनीति इन तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के पीछे भाजपा का उद्देश्य क्षेत्रीय संतुलन साधना है।
राजेश अग्रवाल के आने से सरगुजा संभाग को प्रतिनिधित्व मिलेगा। गुरु खुशवंत मध्य छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। गजेंद्र यादव के जुड़ने से दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा। इससे भाजपा संगठनात्मक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टिकोण से मजबूत होगी। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि इससे क्षेत्रीय असंतुलन दूर होगा और चुनावी रणनीति को मजबूती मिलेगी। सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समारोह को शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न कराया जाए। प्रवेश द्वारों पर सख्त चेकिंग और वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इन तीनों के नामों का फाइनल मानकर ही मीडिया में खबर लीक हुई है। अपुष्ट जानकारी के अनुसार देर रात तक बड़े जोर आजमाइश करने की संभावना है।
 कार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न तीनों विधायकों के मंत्री बनाए जाने की खबर जैसे ही उनके क्षेत्रों में पहुंची, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया और मिठाइयां बांटी गईं। समर्थकों का कहना है कि यह निर्णय भाजपा संगठन को नई ऊर्जा देगा। यह मंत्रिमंडल विस्तार भाजपा के लिए सिर्फ संगठनात्मक मजबूती ही नहीं, बल्कि भविष्य के चुनावों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। तीनों क्षेत्रों में भाजपा को और मजबूती मिलेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला पार्टी के रणनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। इस प्रकार, राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत और गजेंद्र यादव का मंत्रिमंडल में शामिल होना छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया अध्याय साबित होगा।