Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार महतारी सदन का निर्माण कार्य किया जाना है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास से 166 महतारी सदन की स्वीकृति आदेश जारी किया गया है, इसके लिए 49 करोड़ 80 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि लगातार ग्राम भ्रमण के दौरान महिलाओं द्वारा बैठने की स्थान न होने की शिकायत की और बैठने हेतु स्थान दिलाने की मांग की जाती रही इसलिए महतारी सदन बनाने का विचार आया। ततपश्चात महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको काम काज के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार गांवों में महतारी सदन बनाने जा रही है। अब तक 368 महतारी सदन की स्वीकृति इसी उद्देश्य को पूर्ति के लिये जारी किया गया है। कार्यों में एकरूपता के दृष्टिकोण से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्य का एक मानक डिजाईन एवं प्राक्कलन तैयार किया गया है। प्रति महतारी सदन की लागत राशि रुपये 30 लाख होगी।
5 वर्षो में सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाने की योजना प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाया जाएगा। महतारी सदन बनाने की शुरुआत हो गयी है। पहले चरण में प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में महतारी सदन बनना प्रारंभ किया जा रहा है व 5 साल में सभी ग्राम पंचायत में महतारी सदन बनेंगे। प्रदेश में बनने वाले महतारी सदन का निर्माण लगभग 25 सौ वर्गफुट में कराया जाएगा। सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हाल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बॉउंड्रीवाल भी बनाये जाएंगे। महतारी सदन में सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा।

panchayattantra24.-रायपुर। CM साय ने टोक्यो में असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। X पोस्ट में सीएम साय ने बताया, जापान की राजधानी टोक्यो में आज ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर दर्शन का अवसर मिला। यह टोक्यो का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर है, जो शांति और सामर्थ्य का प्रतीक है। मंदिर दर्शन कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की, जिससे हमारा राज्य शांति और सामर्थ्य से परिपूर्ण बन सके।
panchayattantra24.-बिलासपुर। सीबीआई के स्पेशल कोर्ट द्वारा पीएफ राशि निकालने में रिश्वतखोरी के आरोप पर दी गई सजा को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है. जस्टिस रजनी दुबे की सिंगल बेंच ने याचिकाकर्ता एसईसीएल कर्मियों को सशर्त जमानत भी दी है. कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर होने की स्थिति में याचिकाकर्ताओं को उपस्थित होना पड़ेगा. प्रकरण के अनुसार, शिकायतकर्ता कर्मचारी ने अपनी सीएमपीएफ राशि जारी करने के लिए अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ कार्मिक प्रबंधक, एसईसीएल सुराकछार कोलियरी को आवेदन प्रस्तुत किया था. उन्होंने संबंधित कर्मचारी से संपर्क किया तो उनके आवेदन पर कार्रवाई करने के लिए 10,000 रुपए रिश्वत की मांग की गई. शिकायतकर्ता ने राशि देने में असमर्थता जताते हुए आरोपी उमेश यादव और नित्यानन्द को रिश्वत के रूप में 2,000 रुपए देने पर सहमति व्यक्त की.
इसके बाद शिकायतकर्ता ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष शिकायत दर्ज कराई. शिकायत दर्ज होने के बाद 8 नवंबर 2004 को सीबीआई ने शिकायतकर्ता के माध्यम से संबंधित कर्मचारियों को रुपए दिलाए और उनके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13 (2) के साथ धारा 7 और 13(1) (डी) के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई. स्पेशल कोर्ट ने आरोप तय करने के बाद आरोपियों को डेढ़ साल की सजा और 3000 रुपये का जुर्माना किया. जुर्माना अदा न करने पर 6- 6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतने का निर्देश दिया. इस फैसले को याचिकाकर्ताओं ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती दी. दोनों याचिकाओं पर एकसाथ सुनवाई हुई.
सजा के खिलाफ आरोपियों ने हाईकोर्ट में अपील की, पैरवी करते हुए अधिवक्ता संदीप दुबे ने कहा कि दोषसिद्धि और दंडादेश का विवादित निर्णय अवैध, विकृत और कानून की दृष्टि में टिकने योग्य नहीं है. शिकायतकर्ता ने अपने साक्ष्य में कहा कि अपीलकर्ता नित्यानंद ने रिश्वत के पैसे रख लिए, जबकि रिश्वत स्टोर रूम से जब्त की गई थी न कि आरोपी व्यक्तियों के कब्जे से, यह तथ्य अपने आप में शिकायतकर्ता की विश्वसनीयता पर संदेह पैदा करता है.
panchayattantra24.-रायपुर। शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढियारी रायपुर में विशेष रोजगार कार्यालय द्वारा छ.ग. लोक सेवा आयोग, उच्च शिक्षा, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा कि तैयारी हेतु मार्गदर्शन कार्यक्रम दिनांक 21.08.2025 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रातः 10:00 बजे किया गया। इस कार्यक्रम में शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी एवं शासकीय संस्कृत महाविद्यालय के 152 विद्यार्थी कार्यकम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने हेतु मुख्य वक्ता डॉ. (श्रीमती) शशीकला अतुलकर, विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर एवं श्री.ओम प्रकाश साहू, प्रोफेसर (शंकराचार्य महाविद्यालय रायपुर) उपस्थित थे।
उपसंचालक डॉ. अतुलकर द्वारा कोशिश के महत्व तथा लॉ आफ अट्रैक्शन के माध्यम से अपने सपनो को साकार करने के सूत्र विद्यार्थियों को बताए। उन्होंने कहा कि साकारात्मक सोच निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। डॉ. ओमप्रकाश साहू प्रोफेसर ने अविष्कार की प्रक्रिया तथा विशिष्ट कौशल विकास पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने भीतर छिपी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें निखारने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मुधुलिका अग्रवाल ने छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनो से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा क्षमता का विकास होता है। कार्यशाला का संचालन डॉ. राजवंश कौर कोहली एवं सहयोगी सहायक प्राध्यापक डॉ. सुभ्रा मिश्रा एवं नीतू सिंह रही एवं महाविद्यालय परिवार से डॉ. पद्येश नाग, डॉ. वंदना कुमार, डॉ. आशा दुबे, डॉ. शुभ्रा वर्मा, लोकेश सातपथी, कुसुम चंद्राकर एवं मधु उर्वशी सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।
महाविद्यालय परिसर में ही इच्छुक बेरोजगार छात्र/छात्राओं के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया, जिमसें निजी नियोजक अलर्ट एस.जी.एस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर एवं बॉम्बे इंटेलिजेन्स सिक्युरिटी (इंडिया) लिमिटेड रायपुर उपस्थित हुए। इस प्लेसमेंट कैम्प में शासकीय नवीन महाविद्यालय एवं शासकीय संस्कृत महाविद्यालय के 18 आवेदकों ने रोजगार के लिए आवेदन किए जिसमें से अलर्ट एस.जी.एस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर 02 आवेदकों का प्रारंभिक रूप से सेक्यूरिटी गार्ड एवं माकेटिंग के लिए तथा बॉम्बे इंटेलिजेन्स सिक्युरिटी (इंडिया) लिमिटेड रायपुर द्वारा 04 आवेदकों का प्रारंभिक चयन सेक्यूरिटी गार्ड के लिए किया गया।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन आज मोदी की गारंटी लागू करने हेतु 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है। नवा रायपुर के इंद्रावती भवन में फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ शुरू किया। वहीं पुराने शहर में यह प्रदर्शन इंडोर स्टेडियम के पीछे, बुढ़ापारा तालाब, के पास 11.00 बजे से सायं 4:00 बजे तक होगा। रायपुर जिले के शासकीय सेवक इसमें शामिल होंगे।
दफ्तरों में आज कामकाज बंद, कलमबंद आंदोलन कर रहे अधिकारी-कर्मचारी छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन अपनी मांगों को लेकर आज कलमबंद आंदोलन करेगा। सुबह 11 बजे कार्यालयों से कर्मचारियों की रैली निकलेगी। इंडोर स्टेडियम में कर्मचारी एकत्र होकर आवाज उठाएंगे। बता दें कि यह आंदोलन नियमितिकरण, OPS सहित 11 मांगों को लेकर किया जा रहा है। इस आंदोलन को राजपत्रित अधिकारियों का समर्थन मिला है। मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारी अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कांकेर, कोंडागांव, मोहला-मानपुर, बालोद, नारायणपुर, बलौदाबाजार जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दक्षिणी हिस्से में मौसम सामान्य रहेगा। पिछले 24 घंटों में सभी संभागों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। रायपुर और रायगढ़ में देर रात से ही बूंदाबादी हो रही है।
panchayattantra24.-राजनांदगांव। पुलिस ने गुरुवार रात होटल मयूर में जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य और व्यापारी शामिल हैं। दरअसल, पुलिस की सूचना मिली थी कि मयूर होटल के स्वीट रूम में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर सीएसपी वैशाली जैन ने कोतवाली और बसंतपुर थाने की संयुक्त टीम के साथ छापा मारा। पुलिस ने मौके से अंगेश्वर देशमुख (47), अलख साहू (64), जगदीश प्रसाद (66) और अक्षय रायचा (43) को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास से 52 पत्ती ताश, 17 670 रुपए नकद और तीन मोबाइल जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज गया है। पुलिस का कहना है कि असामाजिक तत्वों और जुआरियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। बता दें कि अंगेश्वर देशमुख जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। सोमनी क्षेत्र के कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं। कई विवादास्पद मामले में भी इनका नाम आ चुका है।
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना फाटक में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार चलते ट्रेन के गेट पर एक यात्री लापरवाही से बैठे-बैठे सो गया। इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद यात्री खून से लथपथ हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गेट से गिरने के बावजूद यात्री की सांसें चल रही थीं। घटना की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची खामरहड़ी थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसा सुबह लगभग 4 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यात्री की पहचान की कोशिश की जा रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। साय कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाने पर कांग्रेस के निशाने पर आए पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस यह बताए कि भूपेश कैबिनेट में धनेन्द्र साहू और सत्यनारायण शर्मा के साथ क्या व्यवहार किया. उन्होंने कैबिनेट विस्तार को मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार बताते हुए कहा कि कैबिनेट अच्छी है, नवाचारी लोग हैं, सब संतुलित है. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने साय मंत्रिमंडल विस्तार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा असंवैधानिक बताए जाने पर कहा कि भूपेश जी सोशल मीडिया की जगह, पार्टी से पता करें. हरियाणा में अपने नेताओं से पूछे वहां 14 मंत्री क्यों हैं.
इसके साथ ही कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कांग्रेस के पदाधिकारियों को पपेट (पुतला) करार दिया. उन्होंने कहा कि एमपी में कांग्रेस की सूची पर भारी बवाल हो रहा है. कांग्रेस में ऐसे लोगों की तलाश है, जिनकी निष्ठा गांधी परिवार से है. कांग्रेस में यह लोग जननायक नहीं, पपेट होते हैं. पपेट गांधी परिवार के लिए सोचते हैं, और काम करते हैं. अभी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को पपेट नहीं मिल रहा होगा. जब पपेट मिलेगा तब संगठन विस्तार करेंगे. धर्मांतरण विवाद पर नारायणपुर की युवतियों द्वारा की गई शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ जांच के मामले में अजय चंद्राकर ने आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पार्टी एजेंडे से हटकर इस पर जांच करनी चाहिए. कुछ लोग राजनीति करने के लिए फैब्रिकेटेड शिकायत करवाते हैं. पार्टी मेनिफेस्टों के अनुसार नहीं, निष्पक्ष जांच करनी चाहिए.

panchayattantra24.-रायपुर। जनसंपर्क विभाग द्वारा स्थानीय टाउन हॉल में लगाई गई राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के महान वीर क्रांतिकारियों के जीवनवृत्त पर आधारित इस छायाचित्र प्रदर्शनी को विद्यार्थियों, युवाओं सहित सभी वर्ग के लोगों ने सराहा। 15 अगस्त से लगाई गई इस प्रदर्शनी के अंतिम दिन बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, युवा और विभिन्न वर्ग के लोग आए।
प्रदर्शनी में राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों की स्मृतियों को बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी स्कूली विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक रहा।
प्रतिदिन यहां प्रदर्शनी देखने के लिए आने वाले स्कूली विद्यार्थियों के लिए खेलो छत्तीसगढ़ ज्ञान प्रतियोगिता और वर्चुअल रियलिटी गेम्स का भी आयोजन किया गया । जिसमें विजयी प्रतिभागियों को तत्काल मिलने वाले पुरस्कार से प्रदर्शनी को लेकर स्कूली विद्यार्थियों और युवाओं में उत्सुकता रही। क्विज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के इतिहास, भूगोल, पुरातत्व पर्यटन, संस्कृति, लोक कला, खेती-किसानी सहित अन्य विषय पर आधारित प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रदर्शनी के अंतिम दिन पीजी उमाठे स्कूल और पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का आनंद उठाया और प्रदर्शनी की सराहना की। छात्रा गायत्री धीवर और खुशबू साहू ने प्रदर्शनी के बारे में कहा कि यहां आजादी के लिये किए गए सभी संघर्षों और छत्तीसगढ़ के वीर क्रांतिकारियों के बारे में रोचक जानकारी दी गई है। इसी तरह रायपुर निवासी श्री कावेश रघुवंशी ने बताया कि जनसंपर्क विभाग ने बहुत ही अच्छा आयोजन किया है, इस प्रकार की प्रदर्शनी समय-समय पर लगनी चाहिए जिससे आम नागरिकों को अपने इतिहास और संस्कृति की जानकारी मिले।
उल्लेखनीय है कि इस प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विगत 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया था। सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी में आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारियों का योगदान और उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज, स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान उनकी जीवन यात्रा, जंगल सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आन्दोलन एवं स्वतन्त्रता आंदोलन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उनके योगदानों को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही मुख्य योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, रामलला दर्शन योजना, कृषक उन्नति योजना, महिला सशक्तीकरण, पीएम जनमन योजना, मुख्यमंत्री जनदर्शन आदि योजनाओं को प्रमुख रूप से शामिल किया गया। प्रदर्शनी स्थल पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में आगंतुको को छत्तीसगढ़ राज्य शासन के लोक कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभिन्न पुस्तकों का भी वितरण निःशुल्क किया गया।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने, सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण कार्य किया जाना है। शुरुआती चरण में राज्य सरकार ने 166 महतारी सदन के निर्माण की अनुमति प्रदान कर दी है।
शुरुआती चरण में 166 में से तीन महतारी सदन मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के लिए भी स्वीकृत किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले के दुग्गी, कटकोना और ठग्गांव ग्राम पंचायत में महतारी सदन के निर्माण की स्वीकृति मिली है। प्रत्येक महतारी सदन के लिए 30-30 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक महतारी सदन 25 सौ वर्गफुट में बनेगा। इसमें कमरा, बरामदा, हाल, किचन, स्टोररूम, पेयजल हेतु ट्यूबवेल और सामुदायिक शौचालय जैसी सुविधायें होंगी।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ की तीन ग्राम पंचायतों को पहले चरण में महतारी सदन की स्वीकृति देने के लिए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार प्रकट किया है। श्री जायसवाल ने कहा है कि महतारी सदन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक साबित होगा।