Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
बांस शिल्पकला बनेगी कमार और बसोड़ परिवारों की नई पहचान, वन विभाग ने शुरू किया विशेष प्रशिक्षण अभियान
panchayattantra24.-बलौदाबाजार। बांस शिल्प को आजीविका से जोड़कर कमार और बसोड परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने वन विभाग द्वारा पारंपरिक बांस आधारित शिल्पकला एवं बांस आभूषणों के निर्माण संबंधी कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन बारनवापारा में किया जा रहा है।वन मण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन में असम गुवाहाटी के बांस कला विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 36 हितग्राहियों को 02 चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें ग्राम बल्दाकछार से 06, ठाकुरदिया से 14 एवं बारनवापारा से 16 प्रशिक्षणर्थी शामिल हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम मूल रूप से विशेष पिछड़ी जनजातियों के आजीविका के संसाधनों में पारंपरिक मूल्यों को संजोकर वृद्धि करना है। प्रशिक्षण के पश्चात हितग्राही परिवारों द्वारा निर्मित बांस के आभूषणों एवं शिल्पकला को प्रदेश के साथ -साथ देश के विभिन्न स्थानों पर भी इसे विक्रय करने की योजना बनाया जाना प्रस्तावित है l इस प्रशिक्षण का आयोजन हितग्राहियों को दक्ष करने के साथ- साथ विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुधन विभाग के मंत्री राम विचार नेताम के नवा रायपुर स्थित निवास में आयोजित पोला पर्व के उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान शंकर का अभिषेक एवं पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ का यह पारंपरिक त्यौहार मनाया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव एवं अन्य मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं अतिथिगण उपस्थित थे ।
panchayattantra24.-रायपुर/जापान। CM विष्णुदेव साय ने डीप स्पेस – टू द मून एंड बियॉन्ड प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 22 अगस्त को टोक्यो प्रवास की शुरुआत आध्यात्मिकता, तकनीक और व्यापार कूटनीति के संगम के साथ की। मुख्यमंत्री ने यहां बैठकों का दौर शुरू होते ही छत्तीसगढ़ में डिजिटल इको सिस्टम विकसित करने को लेकर चर्चा की।
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एनटीटी लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कायो इतो से मुलाकात की। एनटीटी विश्व की शीर्ष आइटी इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल समाधान कंपनियों में से एक है, जिसकी वार्षिक आय 90 अरब अमेरिकी डॉलर है और जो 50 से अधिक देशों में कार्यरत है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में तकनीक आधारित निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

panchayattantra24.-रायपुर। शहर में 25 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है. यह कार्यक्रम रामस्वरूप निरंजनलाल भवन, वी.आई.पी. रोड, रायपुर में दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा. इस कथा का आयोजन समस्त अग्रवाल परिवार (रायपुर और कटनी) द्वारा किया जा रहा है.
कथा का संचालन मथुरा के परमश्रद्धेय आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी जी “बाँके बाबा” करेंगे. आचार्य जी अपनी ओजस्वी वाणी और रसमयी प्रवचन के माध्यम से भक्तों में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संचार करेंगे. मथुरा में जन्मे आचार्य जी ने आगरा विश्वविद्यालय और वाराणसी से साहित्य में आचार्य की उपाधि प्राप्त की है. अपने पिता और गुरु, गोस्वामी गोविंद बाबा से गुरुदीक्षा लेकर उन्होंने पारंपरिक ज्ञान और भक्ति परंपरा को आगे बढ़ाया.
आचार्य जी अब तक 125 श्रीमद् भागवत कथाएं पूरी कर चुके हैं और चार बार अष्टोत्तर शत् (108) सप्ताह यज्ञ का आयोजन रायपुर, जगन्नाथ पुरी, रांची और जमनीपाली में भव्य रूप से कर चुके हैं. फरवरी 2025 में जमशेदपुर में पांचवां अष्टोत्तर शत् सप्ताह यज्ञ संपन्न हुआ. इसके अलावा उन्होंने लक्ष्य यज्ञ, विष्णु यज्ञ और शतचण्डी यज्ञ जैसे कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए हैं.

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने जापान की जेट्रो कंपनी को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। X पोस्ट में CM विष्णुदेव साय ने बताया, टोक्यो में,@JETRO_InvestJPके नाकाजो काज़ुया, एंडो युजी और हारा हारुनोबू के साथ बैठक हुई। हमने आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर जेट्रो को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री रामविचार नेताम के बंगले में पोरा तिहार मनाया गया। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक परब पोरा तिहार के पावन अवसर पर आज वरिष्ठ मंत्री रामविचार नेताम के नवा रायपुर स्थित शासकीय आवास/कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को पोरा तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पोरा तिहार हमारे संस्कृति, खेती-किसानी और पशुधन के महत्व को बताता है। किसान भाई तिहार में पशुधन की पूजा-अर्चना कर समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हैं।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में जन्मदिन के मौके पर भी सियासी तकरार देखने को मिली। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के जन्मदिन पर बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया से उन पर तंज कसा है। बीजेपी सोशल मीडिया टीम के इस कारनामे को कांग्रेसी प्रवक्ताओं ने आरएसएस की मानसिकता बताया है। कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा, कि विरोध करना एक बात है लेकिन जन्मदिन जैसे मौके पर इस तरह की भाषा और कार्टून संस्कृति बेहद शर्मनाक है।
बीजेपी के एक्स पेज छत्तीसगढ़ बीजेपी में 11.35 बजे एक कार्टून पोस्टर पोस्ट किया गया। इस पोस्टर में कैप्शन लिखा था, कि छत्तीसगढ़ को ATM बनाकर घोटाले से लूटने वाले ठगेश जी को Happy Birthday….। इस पोस्ट में बीजेपी नेताओं ने कार्टून कैरेक्टर के हाथ में स्कैनर पकड़ाया है और उसे भू-पे स्कैनर… कमीशन ऑनली लिखा हुआ है। बीजेपी सेल ने इस पर कमेंट भी लिखा है, कि सारे घोटालेबाज मित्र, मेरे जन्मदिन पर कमीशन इसी पर भेज दें, यहां ED न आ जाए, इसलिए मैं दिल्ली में जन्मदिन मनाऊंगा। बीजेपी के सोशल मीडिया पेज पर इस पोस्टर पर कमेंट्स की झड़ी लगी है। कांग्रेस नेता इस पोस्टर को देखने के बाद बीजेपी नेताओं पर टिप्पणी कर रहे है।

panchayattantra24.-बालोद। बालोद पुलिस ने एपीके फाइल भेज कर ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। PM KISAN APK FILE भेज कर बीएसपी रिटायर बुजुर्ग से 12,13,860 रुपए का ठगी किए थे। साइबर सेल बालोद और डौण्डीलोहारा थाना पुलिस की टीम ने तीनो आरोपी को जमुई बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक वेन्यू कार, विभिन्न डिजिटल बैंक खाता, कार्ड, 3 नग मोबाइल, एक नग लेपटाॅप जप्त किया है। वहीं अन्य आरोपियों की तालाश जारी है।
पुलिस का माने तो डौण्डीलोहारा थाना क्षेत्र में बीएसपी से रिटायर एक कर्मचारी को उसके व्हाट्सएप में पीएम किसान एपीके फाइल भेज कर इसके माध्यम से मोबाइल को हैक किया गया और फिर उसके खाते से ऑनलाइन रकम डिजिटल ट्रांसफर कर धोखाधडी किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए टीम तैयार की और आरोपियों की पता साजी में जुट गई। जहां देखा गया कि, आरोपियों द्वारा प्रार्थी के मोबाइल पर व्हाट्सएप में PM KISHAN APK फाइल भेज उसका मोबाइल हैक किया गया और उसके ही मोबाइल नंबर के सिम का क्लोन तैयार कर प्रार्थी के नाम हि ई सिम जनरेट कर लिया फिर नंबर पर ओटीपी लेकर फोन पे जनरेट कर अलग अलग यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन रकम डिजिटल ट्रांसफर किया गया। मामले में पुलिस ने तकनीकी जानकारी एकत्र की और आरोपियों की पुख्ता जानकारी होने पर विशेष टीम को जमुई बिहार रवाना किया गया। जहां घेरा बंदी कर टीम ने गिरोह के तीन आरोपियों को जमुई बिहार से विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया।
बताया गया कि आरोपियों द्वारा एक ग्रुप में एपीके फाईल को भेजा गया था, जिससे प्रार्थी के मोबाईल के व्हाट्सअप में आये एपीके फाइल को डाउनलोड करते हि उसका मोबाईल हैक कर लिया जाता है। इसके बाद उसके ही मोबाइल नंबर के सिम का क्लोन तैयार कर प्रार्थी के नाम का ही ई सिम जनरेट कर लिया गया फिर उसके नंबर पर ओटीपी लेकर फोन पे जनरेट कर रकम को अलग -अलग यूपीआई से आनलाईन ट्रांसफर कर कई लेयर में अपने बैंक खातो में डाल कर रकम एटीएम और चेक के माध्यम से निकाला जाता है। आरोपियों के कब्जे से एक कार, ऑनलाईन उपयोग में आने वाले विभिन्न डिजिटल बैंक खाता jio payment Bank, Judio card, Omni Card एवं PNB ATM Card तथा Motorola Mobile, Check Book, Pass Book एवं 03 नग मोबाइल, एक नग लेपटॉप जप्त किया गया है।

panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। शराब घोटाला मामले में उनकी ईडी कस्टोडियल रिमांड आज समाप्त हो रही है। ऐसे में आज शाम 4 बजे उन्हें ईडी कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इससे पहले कोर्ट ने ईडी को चैतन्य बघेल की 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड मंजूर की थी। ईडी ने दलील दी थी कि जांच के दौरान नए तथ्य सामने आए हैं, जिसके लिए पूछताछ जरूरी है। चैतन्य पर आरोप ED के अनुसार, लीकर स्कैम में पूछताछ में शराब कारोबारी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू ने EOW को बयान दिया था कि, उसने और चैतन्य बघेल ने मिलकर 1000 करोड़ से ज्यादा घोटाले की रकम को हैंडल किया। यह कैश अनवर ढेबर ने दीपेन चावड़ा को पहुंचाया। यह पैसा बाद में राम गोपाल अग्रवाल को दिया गया।
इसकी व्यवस्था चैतन्य बघेल के साथ मिलकर की गई और चैतन्य बघेल के कहने पर 1000 करोड़ में से 100 करोड़ नकद केके श्रीवास्तव को दिया गया। पप्पू बंसल ने पूछताछ में ये भी स्वीकार किया है कि शराब घोटाले से उसे 3 महीने में 136 करोड़ रुपए मिले हैं। अनवर ढेबर और नीतेश पुरोहित के बीच चैट में हुई बातचीत में इसकी जानकारी है। पप्पू बंसल दुर्ग भिलाई का शराब कारोबारी है। प्रॉपर्टी डीलर का काम करने के दौरान शराब कारोबार से जुड़ा। भूपेश बघेल के करीबी होने के साथ ही कोयले का भी कारोबार है।
ED ने अपनी जांच में पाया कि चैतन्य बघेल के विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट (बघेल डेवलपर्स) में घोटाले के पैसे को इन्वेस्ट किया गया है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े अकाउंटेंट के ठिकानों पर छापेमारी कर ED ने रिकॉर्ड जब्त किए। प्रोजेक्ट के कंसल्टेंट राजेन्द्र जैन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में वास्तविक खर्च 13-15 करोड़ था। जबकि रिकॉर्ड में 7.14 करोड़ ही दिखाया गया। जब्त डिजिटल डिवाइसेस से पता चला कि बघेल की कंपनी ने एक ठेकेदार को 4.2 करोड़ कैश पेमेंट किया गया, जो रिकॉर्ड में नहीं दिखाया गया।
panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की बधाई दी। भारत में 23 अगस्त को मनाया जाने वाला दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 में विशेष रूप से चर्चा में है, क्योंकि यह चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता की दूसरी वर्षगांठ है। इस दिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में इसरो की चंद्रयान-3 लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की याद में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया था । इसका मुख्य उद्देश्य चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को याद करना और युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है। दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (2025) वर्ष 2025 का विषय है: “आर्यभट्ट से गगनयान: प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाएँ”, जो भारत की खगोलशास्त्रीय विरासत से लेकर आगामी मानव अंतरिक्ष उड़ान (गगनयान) तक की यात्रा को दर्शाता है।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि 23 अगस्त 2023 को ISRO के चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव के पास सफल सॉफ्ट लैंडिंग की। इसमें विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की तैनाती शामिल थी, जिससे भारत यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बना। इसके अवतरण स्थल को “शिव शक्ति” बिंदु के नाम से जाना जाता है। इसी उपलब्धि को याद करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 23 अगस्त को आधिकारिक रूप से “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” के रूप में घोषित किया गया। पहली बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन 23 अगस्त 2024 को किया गया, जिसका विषय था: “चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा”