Author: admin

 

panchayattantra24.-कोंडागांव. जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चचेरे भाई ने षड्यंत्र रचकर 60 हजार रुपए में हत्या की सुपारी दी थी. पूरा मामला कोंडागांव का है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी मो. मजहर अली खान पूर्व में भी जिला दुर्ग एवं थाना कोतवाली कोण्डागांव से कई मामलों में जेल जा चुका है.
 एसपी वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन में व अति. पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम ने हत्या की साजिश रचने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल 20 अगस्त 2025 को चोरी संबंधी मामलों में संदेही मो. मजहर अली खान को अभिरक्षा में लेकर थाना कोण्डागांव एवं सायबर की संयुक्त टीम पूछताछ कर रही थी. संदेही का मोबाइल चेक किया गया. संदेही मो. मजहर अली खान के मोबाइल में दहिकोंगा निवासी राजकुमार बघेल के साथ मोबाइल चैट में इनके चचेरा भाई कंवल सिंह बघेल पेसे से वकील की षड़यंत्र पूर्वक हत्या की साजिश रचने की जानकारी प्राप्त हुई. राज कुमार बघेल एवं मो. मजहर अली खान को तलब कर बारिकी से पूछताछ की गई. इस पर राज कुमार बघेल ने बताया कि इसके चचेरा भाई कंवल सिंह बघेल के साथ सन 2021 से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है एवं प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है. आरोपी राजकुमार बघेल जमीन संबंधी मामले को लेकर अपने चचेरा भाई कंवल सिंह बघेल का हत्या कराना चाहता था. इसके लिए आरोपी मो. अजहर अली खान को 60 हजार रुपए दिए थे.
 षड़यंत्र पूर्वक हत्या करने के लिए दोनों मिलकर साजिश रच रहे थे. प्रार्थी कंवल सिंह बघेल पिता स्व. सुकदास बघेल निवासी मिची पारा दहिकोंगा की रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. दोनों आरोपियों के विरूद्व पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने एवं अपराध करना स्वीकारने पर आज दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया.
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ के अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग मनोज कुमार पिंगुआ एवं जेल महानिदेशक हिमांशु गुप्ता ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में संकल्प उत्कल घासी घासिया महिला समाज, रायपुर की अध्यक्ष वीणा शेन्द्रे एवं समाज के अन्य सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की।
 

Read More

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक प्रकरण में स्पष्ट किया है कि हिंदू दत्तक ग्रहण एवं भरण-पोषण अधिनियम, 1956 की धारा 19 के तहत विधवा बहू को तब तक ससुर से भरण-पोषण पाने का अधिकार है, जब तक वह पुनर्विवाह नहीं कर लेती। आदेश जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की खंडपीठ ने कोरबा फैमिली कोर्ट के फैसले के खिलाफ की गई अपील पर सुनाया। हाई कोर्ट ने ससुर की अपील को खारिज करते हुए फैमिली कोर्ट का आदेश बरकरार रखा। 
 प्रकरण कोरबा का है। चंदा यादव का विवाह वर्ष 2006 में गोविंद प्रसाद यादव से हुआ था, लेकिन 2014 में सड़क हादसे में गोविंद की मौत हो गई। इसके बाद विवाद के चलते चंदा अपने बच्चों के साथ अलग रहने लगी। उसने ससुर तुलाराम यादव से हर माह 20 हजार रुपये भरण-पोषण की मांग करते हुए फैमिली कोर्ट में याचिका दाखिल की। अदालत ने उसकी मांग आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए 6 दिसंबर 2022 को आदेश दिया कि ससुर अपनी बहू को हर महीने 2500 रुपये भरण-पोषण देगा। यह आदेश तब तक लागू रहेगा, जब तक बहू पुनर्विवाह न कर ले। इस फैसले के खिलाफ तुलाराम यादव ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने दलील दी कि वह पेंशन पर आश्रित हैं और उनकी आय सीमित है। बहू खुद भी नौकरी कर सकती है। साथ ही उन्होंने बहू पर चरित्र को लेकर आरोप भी लगाए। दूसरी ओर बहू की ओर से कहा गया कि उसके पास कोई नौकरी नहीं है और बच्चों की जिम्मेदारी भी उसी पर है। चरित्र को लेकर आरोप झूठा है। 
हाई कोर्ट ने सभी दलीलें सुनने और दस्तावेज देखने के बाद कहा कि तुलाराम यादव को करीब 13 हजार रुपये पेंशन मिलती है और परिवार की जमीन में भी उनका हिस्सा है। वहीं बहू के पास न नौकरी है, न संपत्ति से कोई अधिकार। ऐसे हालात में कानूनन बहू को भरण-पोषण का अधिकार है और ससुर को यह जिम्मेदारी निभानी होगी। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि हिंदू दायित्व और भरण-पोषण अधिनियम, 1956 की धारा 19 विधवा बहू को सुरक्षा कवच प्रदान करती है। अगर पति की संपत्ति या अन्य साधनों से उसका भरण-पोषण संभव न हो, तो ससुराल पक्ष पर यह दायित्व आता है। हालांकि यह अधिकार सशर्त है और तभी लागू होगा जब ससुर की संपत्ति से बहू को पहले कोई हिस्सा न मिला हो।
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रदेश में हुए शराब घोटाले को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में आबकारी विभाग में बड़ा घोटाला हुआ. कांग्रेस का नाम ही भ्रष्टाचार है. 11 साल पहले देश में कांग्रेस की सरकार थी, तब भी भ्रष्टाचार किया गया. छत्तीसगढ़ में पिछली सरकार (कांग्रेस के कार्यकाल) में आबकारी विभाग में घोटाला हुआ. इसके चलते विभाग की बदनामी हुई और उनके मंत्री (पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा) समेत कई अधिकारी आज जेल में हैं. मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार से लिप्त है. सरकार में आने के बाद कांग्रेस वादों पर काम करने के बजाय भ्रष्टाचार करने में लगे रहे. आबकारी घोटाला, कोयला घोटाला, DMF घोटाला, सब कांग्रेस सरकार में हुआ है.
 

Read More

 
 panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ में हर साल आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे का न्योता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच चुका है. बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में शामिल होने का निमंत्रण दिया. पीएम मोदी ने इस आमंत्रण को स्नेहपूर्वक स्वीकार करते हुए भरोसा दिलाया कि वे समय निकालकर इस ऐतिहासिक पर्व का हिस्सा बनेंगे. 
सांसद महेश कश्यप अपनी धर्मपत्नी चंपा कश्यप और सुपुत्री क्षमता कश्यप के साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे थे. मुलाक़ात के दौरान क्षमता कश्यप ने पीएम मोदी को सादर नमस्कार किया, जिस पर प्रसन्न होकर प्रधानमंत्री ने उसे टॉफी भेंट की. इस अवसर पर सांसद ने प्रधानमंत्री को बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया. उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों के लिए आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले ग्यारह वर्षों में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं.
 

Read More

 panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री गजेंद्र यादव ने श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने X पोस्ट में बताया, दुर्ग प्रस्थान से पूर्व, राजधानी के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में रामदरबार के दर्शन कर, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व मंगल की प्रार्थना की तथा छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया। वार्ड अध्यक्ष से विधायक और अब मंत्री बने गजेंद्र यादव दुर्ग के विद्युत नगर के एक छोटे से मकान में रहने वाले गजेंद्र यादव ने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रख दिया था। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ व पूर्व मुख्यमंत्री अरुण वोरा को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।
 वार्ड अध्यक्ष से शुरुआत करने वाले गजेंद्र यादव नगर निगम पार्षद, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव और स्काउट गाइड के राज्य आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली है।गजेंद्र यादव का राजनीतिक सफर वर्ष 1996 में दुर्ग के साइंस कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई के दौरान शुरू हुआ। उस समय वे दिवंगत सांसद ताराचंद साहू के लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय थे। उनकी सक्रियता को देखते हुए भाजपा ने वर्ष 1998 में उन्हें वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। वर्ष 1999 में भाजपा ने उन्हें दुर्ग नगर निगम चुनाव में कचहरी वार्ड से उम्मीदवार बनाया था। इन्हाेने पांच बार के पार्षद और पूर्व उप महापौर खेमलाल सिन्हा को हराया था। गजेंद्र यादव के पिता बिसरा राम यादव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत प्रचारक रहे। परिवार का मूल व्यवसाय कृषि है। उनके बड़े भाई नरेंद्र यादव दिसंबर 2004 से 2009 तक अहिवारा नगर पंचायत अध्यक्ष थे। वहीं, उनकी भाभी मंजूलता यादव वर्ष 2014 से 2019 तक अहिवारा नगर पंचायत अध्यक्ष रहीं और क्षेत्र की जनता की सेवा की।
 

Read More

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के 25 उप निरीक्षकों को वर्ष 2025 की योग्यता सूची के आधार पर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति किया गया है, जिसका आदेश DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया है। इन अधिकारियों को फिलहाल अस्थायी रूप से उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। नई पदस्थापना के संबंध में अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी पदाधिकारी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला, विभागीय जांच या अन्य गंभीर शिकायत लंबित है, तो उसकी पदोन्नति पर रोक लगाई जा सकती है।
 25 पुलिसकर्मी बने टीआई, प्रमोशन लिस्ट जारी
 
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर स्थित मैट्स विश्वविद्यालय ने बी.कॉम और बीबीए प्रथम सेमेस्टर के नए छात्रों के स्वागत के लिए छह दिवसीय दीक्षारंभ 2025 नामक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम छात्रों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल, उपलब्ध संसाधनों और विभिन्न अवसरों से परिचित कराने के लिए आयोजित किया गया था। इस दौरान छात्रों में उत्साह और जोश देखने को मिला, जो अपने नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत बड़ी उम्मीदों के साथ कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रोफेसर एवं डीन डॉ. उमेश गुप्ता ने नवागंतुक छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन, नवाचार और सक्रियता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को विश्वविद्यालय की सभी सुविधाओं और मार्गदर्शन का पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उनके उत्साहवर्धक शब्दों ने छात्रों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 
दीक्षारंभ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के प्रोफेसर एवं डीन प्रो. एस.के. भराल ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में छात्रों को शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का महत्व समझाते हुए प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विश्वविद्यालयी जीवन की भूमिका और भविष्य निर्माण में उसके योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उत्कृष्टता और आत्मविकास की दिशा में अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। 
कार्यक्रम के दूसरे प्रमुख वक्ता सोहन साहू, को-फाउंडर, सीओओ और डायरेक्टर, शुभग हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, ने अपने उत्कृष्ट नवाचार और समर्पण से भारतीय हेल्थटेक सेक्टर में एक नई पहचान बनाई है। वह शार्क टैंक इंडिया सीज़न 2 में अपनी कंपनी के साथ नज़र आए, उन्होंने आसान और किफायती बनाने वाले मेडिकल डिवाइसेज़ को प्रस्तुत कर सबका ध्यान आकर्षित किया। उनका उद्देश्य है कि भारत के हर कोने में प्रजनन संबंधी स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ और सम्मानजनक तरीके से पहुँचें। उनके प्रयास महिलाओं के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में अहम कदम हैं। 
 इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया ने छात्रों को संबोधित किया। इसके साथ ही माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) के.पी. यादव, निदेशक श्री प्रीयेश पगारिया तथा कुलसचिव गोकुलानंद पांडा ने भी अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किए। इनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया और विश्वविद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता तथा छात्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया। दीक्षारंभ 2025 के समापन पर छात्रों ने अपने शैक्षणिक सफर के लिए पूरी तैयारी और उत्साह का अनुभव किया। यह कार्यक्रम न केवल उनका स्वागत करने का माध्यम बना, बल्कि उन्हें प्रेरित और सशक्त बनाने वाला एक कदम भी साबित हुआ। मैट्स विश्वविद्यालय के इस पहल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है।
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। CM साय जापान और साउथ कोरिया के लिए रवाना हुए। माना एयरपोर्ट में उन्होंने कहा, “आज जापान और साउथ कोरिया का प्रवास है…जापान और साउथ कोरिया में इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और फूड प्रोसेसिंग, इन तीनों क्षेत्रों में अच्छा काम है और छत्तीसगढ़ में भी इस क्षेत्र में अपार संभवानाएं हैं। हम अपने प्रदेश की नई उद्योग नीति को लेकर जा रहे हैं और यहां निवेश के लिए उद्यमियों को आमंत्रित करेंगे…” दरअसल, सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार जापान के ओसाका में 13 अक्टूबर 2025 तक वर्ल्ड एक्सपो 2025 आयोजित हो रही है। इसमें छत्तीसगढ़ अपनी धरोहर और विकास यात्रा का प्रदर्शन करेगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विशेष आमंत्रण मिला है। 
 सीएम के पहले विदेश दौरे का उद्देश्य राज्य में निवेश बढ़ाना, औद्योगिक विकास को गति देना और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में नए अवसर तलाशना है। दक्षिण कोरिया और जापान दौरे के दौरान वे उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। संभावना है कि इन बिजनेसमैन को प्रदेश में इनवेस्टमेंट करने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। सीएम साय के साथ प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी रहेंगे।
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी में गणेश उत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है। सड़क पर पंडाल लगाने से पहले गणेश उत्सव समितियों को प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। वहीं रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हर पंडाल में CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य होगा। एडिशनल उमाशंकर बंदे और एडिशनल एसपी लखन पटले ने गणेश उत्सव समितियों की बैठक ली। गणेश उत्सव के दौरान सभी समितियों को एनजीटी के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। एडिशनल एसपी पटले ने कहा, रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र वर्जित रहेगा। हर पंडाल में CCTV कैमरा अनिवार्य होगा। समितियां स्वयंसेवक तैनात करेंगी और रात में विशेष निगरानी करेंगी। 
 बैठक में बताया गया कि झांकियां केवल निर्धारित रूट शारदा चौक – जयस्तंभ – मालवीय रोड – कोतवाली चौक – सदरबाजार – सत्तीबाजार – कंकालीपारा – पुरानी बस्ती थाना – लीलीचौक – लाखेनगर – रायपुरा – महादेवघाट से ही निकलेगी। शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक तक झांकी पर रोक रहेगी। विसर्जन केवल महादेवघाट कुंड में ही होगा। समितियों से कहा गया है कि झांकियों की ऊंचाई बिजली तारों से सुरक्षित दूरी पर रखी जाए। जनरेटर और वायरिंग सुरक्षित स्थिति में हों। समितियां अपने सदस्यों व स्वयंसेवकों की सूची थाना प्रभारी को दें। विसर्जन के समय छोटे बच्चों और बुजुर्गों को साथ लाने से बचें।
 

Read More