Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

किराए के दो कमरों से सुविधायुक्त भवन तक, भाटापारा आंगनबाड़ी केंद्र को मिला अपना घर

October 6, 2026

सिलाई के हुनर से कारोबार तक पहुंची हुस्ना परवीन, बिहान की मदद से बनीं ‘लखपति दीदी’

October 6, 2026

सरकार आपके द्वार: कोटमीकला, अंधियारखोह और गुदुमदेवरी में सेवा सेतु शिविर, एक ही मंच पर मिली कई सरकारी सेवाएं

October 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, October 6
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सरकार आपके द्वार: कोटमीकला, अंधियारखोह और गुदुमदेवरी में सेवा सेतु शिविर, एक ही मंच पर मिली कई सरकारी सेवाएं
रायपुर

सरकार आपके द्वार: कोटमीकला, अंधियारखोह और गुदुमदेवरी में सेवा सेतु शिविर, एक ही मंच पर मिली कई सरकारी सेवाएं

Author AuthorBy Author AuthorOctober 6, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

एक ही मंच पर मिली अनेक योजनाओं की सौगात, आवास की चाबी से लेकर आबादी पट्टा, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी तक वितरित

panchayattantra24.-रायपुर। *सरकार आपके द्वार : कोटमीकला, अंधियारखोह और गुदुमदेवरी में सेवा सेतु शिविर आयोजित* *एक ही मंच पर मिली अनेक योजनाओं की सौगात, आवास की चाबी से लेकर आबादी पट्टा, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी तक वितरित* रायपुर, 06 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के तीनों विकासखंडों में ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ शिविर आयोजित किए गए। पेंड्रा विकासखंड के ग्राम कोटमीकला, गौरेला विकासखंड के ग्राम अंधियारखोह और मरवाही विकासखंड के ग्राम गुदुमदेवरी में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभान्वित किया गया। गुदुमदेवरी हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली। विधायक  मरपच्ची ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत क्लस्टर ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित कर शासन की योजनाओं और सेवाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी लेने, उन्हें समझने और पात्रतानुसार अधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने किसानों से एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन कराने की अपील करते हुए कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीयन महत्वपूर्ण है। सभी पात्र किसानों को समय पर अपना पंजीयन सुनिश्चित कराना चाहिए। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने योजना की लागत, अनुदान और सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 500 से अधिक हितग्राही योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। कलेक्टर ने कहा कि घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर नागरिक स्वयं बिजली का उत्पादन कर सकते हैं, जिससे बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। आवश्यकता से अधिक बिजली उत्पादन होने पर निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अतिरिक्त बिजली ग्रिड को भी दी जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपनी पात्रता के अनुरूप शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया। *एक ही मंच पर मिली अनेक योजनाओं की सौगात* शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के 5 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी सौंपी गई, जबकि स्वामित्व योजना के तहत 14 हितग्राहियों को आबादी पट्टे प्रदान किए गए। इसी तरह 7 हितग्राहियों को ड्राइविंग लाइसेंस, 7 हितग्राहियों को वोटर आईडी और प्राथमिक शाला के 4 बच्चों को जाति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। जरूरतमंद 10 हितग्राहियों को चश्मे और छड़ी प्रदान की गई। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 11 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। *मातृ-शिशु पोषण का भी दिया संदेश* महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिविर में मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पोषण टोकरी प्रदान की गई, वहीं 5 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। शिविर में श्रम, विद्युत, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं, सेवाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। इस पहल से ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर शासन की अनेक योजनाओं और सेवाओं की जानकारी तथा लाभ प्राप्त करने की सुविधा मिली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बुंद कुंवर मास्को सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

किराए के दो कमरों से सुविधायुक्त भवन तक, भाटापारा आंगनबाड़ी केंद्र को मिला अपना घर

October 6, 2026

सिलाई के हुनर से कारोबार तक पहुंची हुस्ना परवीन, बिहान की मदद से बनीं ‘लखपति दीदी’

October 6, 2026

सेवा संकल्प से बैगा अंचल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा, कुष्ठ के लक्षणों की समय पर पहचान से बेदकुमारी को मिला निःशुल्क इलाज

October 6, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • किराए के दो कमरों से सुविधायुक्त भवन तक, भाटापारा आंगनबाड़ी केंद्र को मिला अपना घर
  • सिलाई के हुनर से कारोबार तक पहुंची हुस्ना परवीन, बिहान की मदद से बनीं ‘लखपति दीदी’
  • सरकार आपके द्वार: कोटमीकला, अंधियारखोह और गुदुमदेवरी में सेवा सेतु शिविर, एक ही मंच पर मिली कई सरकारी सेवाएं
  • सेवा संकल्प से बैगा अंचल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा, कुष्ठ के लक्षणों की समय पर पहचान से बेदकुमारी को मिला निःशुल्क इलाज
  • असंगठित महतारी जतन योजना बनी मनतोसी का सहारा, पहले बच्चे के जन्म पर मिली 20 हजार की मदद

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.