Author: admin

 

panchayattantra24.-दुर्ग। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की आधारशिला मानी जाने वाली 72 हजार मितानिनें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के नेतृत्व में 7 अगस्त 2025 से मितानिन प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दुर्ग जिले की 1558 मितानिनें भी हड़ताल में शामिल हैं। जिले की ब्लॉक समन्वयक सावित्री मानिकपुरी के अनुसार, मितानिनें शासन की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाती हैं।
 लेकिन उनके अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है। दुर्ग ग्रामीण की मितानिन प्रशिक्षक नीता गायकवाड़ ने बताया कि सरकार ने चुनाव से पहले कई वादे किए थे। इनमें प्रोत्साहन राशि में 50% वृद्धि, एनएचएम में संविलियन और ठेका प्रथा समाप्त करना शामिल था। 11 महीने बीत जाने के बाद भी कोई वादा पूरा नहीं हुआ है। इसके विपरीत दिल्ली से नया एनजीओ ले आया गया है।
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। साय कैबिनेट में तीन नए मंत्री शामिल हो गए हैं। तीन विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है। राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद तीनों को दिल्ली बुलाया गया है। तीनों नए मंत्रियों के लिए स्टेट गैरेज से 3 कार राजभवन पहुंची है। सीएम साय ने दी बधाई आज शपथ लेने वाले मेरे कैबिनेट के नए सदस्य गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएँ। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी मंत्रीगण पूरी निष्ठा और लगन से जनता की सेवा कर विकास और सुशासन का सुनहरा अध्याय रचेंगे। सभी साथियों को शुभेच्छा
 
 
 

Read More

panchayattantra24.-रायपुर। साय कैबिनेट में तीन नए मंत्री शामिल हो गए हैं। तीन विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है। राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद तीनों को दिल्ली बुलाया गया है। तीनों नए मंत्रियों के लिए स्टेट गैरेज से 3 कार राजभवन पहुंची है। सीएम साय ने दी बधाई आज शपथ लेने वाले मेरे कैबिनेट के नए सदस्य गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएँ। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी मंत्रीगण पूरी निष्ठा और लगन से जनता की सेवा कर विकास और सुशासन का सुनहरा अध्याय रचेंगे। सभी साथियों को शुभेच्छा
 
 
 

Read More

 

 panchayattantra24.-रायपुर। साय कैबिनेट का विस्तार हो गया है, तीन नए मंत्रियों गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत और राजेश अग्रवाल ने आज राजभवन में शपथ ली। शपथ समारोह में सीएम विष्णुदेव साय समेत कैबिनेट मंत्री और सभी बीजेपी विधायक शामिल हुए। कलेक्टर, कमिश्नर और अपर कलेक्टर भी इस समारोह में शामिल हुए। विशेष कार्ड का वितरण समारोह के लिए विशेष आमंत्रण कार्ड तैयार किए जा रहे हैं। देर रात तक इनका वितरण भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और शासकीय अधिकारियों को किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार पत्रकारों को कार्यक्रम में निमंत्रण नहीं दिया गया है। केवल पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और चुनिंदा मेहमान ही समारोह का हिस्सा बनेंगे। 
 शपथ समारोह में पत्रकारों को नहीं बुलाया गया सूत्रों के अनुसार इस बार राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पत्रकारों को निमंत्रण नहीं दिया गया है। केवल पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और चुनिंदा मेहमान ही इसमें शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार सोमवार देर रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से तीनों विधायकों ने मुलाकात की थी। इसी मुलाकात के बाद उनके नामों पर अंतिम मुहर लगी। पार्टी हाईकमान की सहमति मिलने के बाद यह तय हो गया है कि अब वे राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। केवल मीडिया की न्यूज़ ANI को ही निमंत्रण दिए जाने की सूचना है।
 14 मंत्रियों का फार्मूला वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार में 13 मंत्री शपथ ले चुके हैं। संवैधानिक प्रावधानों के तहत 90 सदस्यीय विधानसभा में अधिकतम 15% यानी 13.5 मंत्री बनाए जा सकते हैं। हरियाणा की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी 14 मंत्रियों का फार्मूला लागू किया जा रहा है। इसी कारण तीन नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है। क्षेत्रीय संतुलन और संगठन की रणनीति इन तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के पीछे भाजपा का उद्देश्य क्षेत्रीय संतुलन साधना है। 
राजेश अग्रवाल के आने से सरगुजा संभाग को प्रतिनिधित्व मिलेगा। गुरु खुशवंत मध्य छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। गजेंद्र यादव के जुड़ने से दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा। इससे भाजपा संगठनात्मक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टिकोण से मजबूत होगी। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि इससे क्षेत्रीय असंतुलन दूर होगा और चुनावी रणनीति को मजबूती मिलेगी। सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समारोह को शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न कराया जाए। प्रवेश द्वारों पर सख्त चेकिंग और वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इन तीनों के नामों का फाइनल मानकर ही मीडिया में खबर लीक हुई है। अपुष्ट जानकारी के अनुसार देर रात तक बड़े जोर आजमाइश करने की संभावना है। 
कार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न तीनों विधायकों के मंत्री बनाए जाने की खबर जैसे ही उनके क्षेत्रों में पहुंची, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया और मिठाइयां बांटी गईं। समर्थकों का कहना है कि यह निर्णय भाजपा संगठन को नई ऊर्जा देगा। यह मंत्रिमंडल विस्तार भाजपा के लिए सिर्फ संगठनात्मक मजबूती ही नहीं, बल्कि भविष्य के चुनावों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। तीनों क्षेत्रों में भाजपा को और मजबूती मिलेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला पार्टी के रणनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। इस प्रकार, राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत और गजेंद्र यादव का मंत्रिमंडल में शामिल होना छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया अध्याय साबित होगा।
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के विषय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत निजी क्षेत्र की सहभागिता से सरकार के कार्यों को बल मिलेगा। बैठक में राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वास्थ्य विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के मध्य एमओयू सम्पादित किया गया। 
बैठक में मुख्यमंत्री  साय को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ में शिक्षा,स्वास्थ्य, क्रेच(शिशुगृह),आजीविका विकास सहित अन्य क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों के विषय में पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग बेहार ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा विगत 15 वर्षों से छत्तीसगढ़ में समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश के 9 जिलों में फाउंडेशन द्वारा विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। 
मुख्यमंत्री को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में फाउंडेशन की भविष्य की कार्ययोजना से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा अम्बिकापुर में 200-300 बिस्तर का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और धर्मजयगढ़ में 100 बिस्तर का सर्व सुविधायुक्त अस्पताल की योजना है। इन अस्पतालों में अस्सी प्रतिशत प्रतिशत मरीजों को पूर्णतः निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिसका सीधा लाभ आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को मिलेगा।
 मुख्यमंत्री  साय को फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ में शासकीय विद्यालयों से दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई करने वाली 20 हजार बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इसके तहत बालिकाओं की ट्यूशन फीस के साथ अन्य खर्चों के लिए प्रतिवर्ष 30 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने फाउंडेशन द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने स्कॉलरशिप देने की योजना की सराहना की।
 बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय को फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा प्रदेश के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिक्षकों के प्रशिक्षण सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य संस्थागत रूप से किये जा रहे हैं। इसी क्रम में 6 महीने से 3 साल तक के छोटे बच्चों के लिए राज्य में 400 क्रश (शिशुगृह) संचालित हैं। सभी क्रश में बच्चों को दिन में 3 बार भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। फाउंडेशन की योजना प्रदेश में क्रेच की संख्या को बढ़ाकर 2500 से 3000 क्रेच तक करने की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्रश के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित परिवेश में शिक्षा और पोषण मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय को फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने आजीविका विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन धरमजयगढ़ के 42 गांवों में बागवानी,कृषि, पशुपालन सहित अन्य क्षेत्रों में कार्य द्वारा लोगों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है। भविष्य में इस कार्य को गति देते हुए फाउंडेशन अन्य जिलों में भी आजीविका विकास के कार्य करेगा। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारीक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अमित कटारिया, सचिव उच्च शिक्षा विभाग डॉ एस भारतीदासन, सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग शम्मी आबिदी, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के स्टेट हेड सुनील सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 

Read More

 panchayattantra24.-महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जन चौपाल में जिले के विभिन्न स्थानों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। जन चौपाल में आज 34 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। जन चौपाल में सबसे त्वरित समाधान के रूप में ग्राम घोड़ारी महासमुंद निवासी पायल यादव को तत्काल मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त हुआ। उनके आवेदन पर कलेक्टर श्री लंगेह ने मौके पर ही समाज कल्याण विभाग को निर्देशित कर तत्काल ट्राइसाइकिल प्रदाय कराई।
पायल यादव ने हर्षित भाव से कलेक्टर के हाथों मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने पायल से चर्चा करते हुए उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। पायल ने कहा कि मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से अब मुझे स्कूल आने-जाने में बहुत ही सहुलियत होगी तथा दूसरों पर निर्भरता कम होगी। इसी तरह ग्राम सिरको पिथौरा निवासी मूक बधिर एवं श्रवण बाधित भुवनेश्वर निषाद ने दिव्यांगता निराश्रित व अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन किया। इस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को शीघ्रता से लाभान्वित करने के Also Read – बीटीआई ग्राउण्ड शंकर नगर में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को मिल रहा शानदार प्रतिसाद निर्देश दिए तथा इस अवसर पर श्रवण बाधित भुनेश्वर निषाद को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। इसी तरह ग्राम छिर्रालेवा बसना के ग्राम वासियों ने शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षक की कमी को दूर करने, ग्राम बम्हनी महासमुंद निवासी प्रशांत साहू ने बिजली करंट से युवक के घायल होने के संबंध में उचित सहायता हेतु, ग्राम कछारडीह बागबाहरा निवासी कुणाल साहू ने तेंदूपत्ता संग्रहण राशि हेतु आवेदन किए। इसके अलावा नामांतरण, मुआवजा राशि, भूमि त्रुटि सुधार, नल-जल योजना, अपूर्ण निर्माण कार्य, जाति प्रमाण पत्र, खाद की उपलब्धता संबंधी आवेदन प्राप्त हुए।
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के कुशल मार्गदर्शन में तमनार पुलिस ने ट्रेलर लूटपाट की घटना का महज़ 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चार ट्रेलर वाहन, एक कार और मोबाइल फोन समेत कुल डेढ करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। प्रकरण में प्रार्थी संजय पटेल निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने मई 2025 में एसबीआई कोरबा शाखा से ऑक्शन में चार ट्रेलर वाहन CG 12 BQ 0369, CG 12 BQ 0371, CG 12 BQ 0372, CG 12 BQ 0373 खरीदे थे, जो वर्तमान में सुगोई ट्रांसपोर्ट में परिचालित थे। दिनांक 18 अगस्त की रात ट्रेलर क्रमांक CG 12 BQ 0371 को अज्ञात बदमाशों ने तमनार क्षेत्र के हुकराडीपा के पास से लूट लिया और चालक एम.डी. जुबेर व अन्य ड्राइवरों के साथ मारपीट कर उनके मोबाइल भी छीन लिए। जांच में पाया गया कि घटना का मुख्य षड्यंत्रकारी पूर्व वाहन स्वामी अमन गोस्वामी ही था, थाना तमनार में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 170/2025 धारा 309(4),309(6) BNS के तहत अपराध कायम कर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई ।
पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग पटेल ने टीआई कमला पुसाम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल जिले में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की और ओडिशा तक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ओड़िशा हमीरपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास खेत में छिपाए गए चारों ट्रेलर बरामद कर लिये गए। पुलिस की दबिश में अमन गोस्वामी सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी स्विफ्ट कार और कैम्पर वाहन में सवार होकर आए थे और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की संख्या 5 से अधिक होने पर धारा 310 (2) BNS जोड़ी गई है। आरोपियों के मेमोरेन्डम पर चार ट्रेलर वाहन कीमत 1.5 करोड़ रुपये, चार मोबाइल कीमत 24 हजार रुपये और एक स्विफ्ट कार कीमत 6 लाख रुपये सहित कुल 1 करोड़ 56 लाख 24 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की गई।
 गिरफ्तार आरोपी 1. अमन गोस्वामी पिता नारद गोस्वामी, 28 वर्ष, निवासी कुसमुण्डा गेवरा बस्ती, कोरबा 2. नारद गोस्वामी पिता स्व. शंकर गोस्वामी, 57 वर्ष, निवासी कुसमुण्डा गेवरा बस्ती, कोरबा 3. जितेन्द्र गिरी पिता आनंद गिरी, 38 वर्ष, निवासी बाजीपाली, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) 4. मनीष प्रकाश केंवट पिता ओमप्रकाश केंवट, 28 वर्ष, निवासी शिलादेही, जिला जांजगीर-चांपा 5. लेखराम केंवट पिता छेदीलाल केंवट, 24 वर्ष, निवासी केशला, जिला जांजगीर-चांपा 6. रामरतन पटेल पिता मोनोलाल पटेल, 27 वर्ष, निवासी मोहाडीह, जिला जांजगीर-चांपा 7. कुंजराम पटेल पिता मकरम पटेल, 30 वर्ष, निवासी शिलादेही, जिला जांजगीर-चांपा दो अन्य फरार बरामद संपत्ति चार ट्रेलर वाहन (1,50,00,000 रुपये), चार मोबाइल फोन (24,000 रुपये), एक स्विफ्ट डिजायर कार CG 12 AP 1298 (6,00,000 रुपये), कुल मूल्य 1,56,24,000 रुपये।
 

Read More

publicuwatch24.-नई दिल्ली/रायपुर। संसद भवन में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में संगठन को और मजबूत बनाने, आगामी चुनावों की रणनीति तथा जनता से जुड़ाव बढ़ाने के विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। 
 रमन सिंह ने बताया कि नड्डा जी से हुई चर्चा बेहद उपयोगी रही और इससे संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होगी। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में भाजपा संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता को बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। आगामी राजनीतिक गतिविधियों और योजनाओं पर भी महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ने हाल ही में कई अहम रणनीतिक निर्णय लिए हैं, जिनके मद्देनज़र यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड की ग्राम पंचायत पंड्रापाठ के निवासी श्री पहारू राम वर्षों से कच्चे मकान में रह रहे थे। बरसात में टपकती छत, सर्दियों की ठिठुरन और गर्मियों की तपन उनके परिवार के लिए हमेशा की मजबूरी रही। सीमित संसाधनों के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए केवल एक सपना बनकर रह गया था।
वर्ष 2023-24 में उन्हें प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत आवास की स्वीकृति मिली। समय पर राशि और सामग्री उपलब्ध होने से उनका मकान बनकर तैयार हुआ और आज वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित पक्के घर में रह रहे हैं।
पहारू राम भावुक होकर कहते हैं कि नए घर ने मुझे जीवन की सबसे बड़ी खुशी दी है। अब मेरा परिवार मौसम की मार से सुरक्षित है। यह घर हमारे लिए सुरक्षा और सम्मान की नई पहचान है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभारी हूँ।
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को पक्का और सुरक्षित घर उपलब्ध कराना है। इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे अपना घर स्वयं बना सकें और गरिमामय जीवन जी सकें। यह योजना केवल आश्रय ही नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन रही है।
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मंत्रालय में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी।
 

Read More