Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में कोपलवाणी विशेष स्कूल के बच्चों ने मुलाकात की। मूक-बधिर बालक गौकरण पाटिल ने डेका को उनकी पोट्रेट भेंट की। गौकरण के हाथ नहीं है साथ ही वह सुनने और बोलने में भी असमर्थ है। राज्यपाल का पोट्रेट उसने अपने पैरों से बनाया है। डेका ने चित्रकला में निपुण बच्चोें का उत्साहवर्धन किया। स्कूल की संचालिका पद्मा शर्मा ने बताया कि स्कूल में वोकेशनल ट्रेनिंग के तहत विशेष बच्चों को चित्रकला का प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार पेटिंग को शासकीय आयोजनों में उपयोग हेतु आग्रह किया जिससे उन्हें आय भी प्राप्त होगी। डेका ने इस दिशा में उचित कदम उठाने की बात कही है। शर्मा ने 23 से 30 सितम्बर 2025 तक आयोजित बधिर सप्ताह के दौरान बधिर बच्चों के बीच आने का आग्रह राज्यपाल से किया। इस अवसर पर स्कूल के अन्य शिक्षक और संस्था के सदस्य उपस्थित थे।
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में सहकार भारती छत्तीसगढ़ प्रदेश के महासचिव कनीराम ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने 23 एवं 24 अगस्त 2025 को रायपुर में आयोजित सहकार भारती बुनकर प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल को आंमत्रित किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य सुरेंद्र पाटनी, पुरूषोत्तम देवांगन, अजय अग्रवाल और सौरभ शर्मा भी उपस्थित थे।

panchayattantra24.-बीजापुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने शहीद दिनेश नाग को श्रद्धांजलि दी। गृहमंत्री विजय शर्मा ने X में IED ब्लास्ट के बारे में बताया, बीजापुर नेशनल पार्क क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में डीआरजी के वीर जवान दिनेश नाग जी के शहीद होने तथा 3 जवानों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। राष्ट्र रक्षा में उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं घायल जवान शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान 3200 करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ। अब इस मामले में सिंडिकेट में काम कर रहे आबकारी अफसरों से जल्द पूछताछ शुरू होगी। EOW के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। जांच अधिकारियों के अनुसार, डिस्टलरी संचालकों और मैन पावर सप्लाई करने वाले कारोबारियों से पूछताछ हो चुकी है। इन कारोबारियों से पूछताछ में अहम जानकारियां मिली है। इन जानकारियों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया गया है।
आबकारी के जिन अफसरों पर एफआईआर दर्ज हुई है, उन सबको पूछताछ के लिए आने वाले दिनों में बुलाया जाएगा। EOW सूत्रों के अनुसार आबकारी विभाग के कुछ अफसरों को नोटिस भी भेजा गया है। जांच अधिकारियों के इस कदम के बाद आबकारी विभाग में हडकंप मचा हुआ है। शराब घोटाले के आरोप में EOW ने 22 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन आबकारी अधिकारियों को राज्य सरकार ने सस्पेंड भी कर दिया है। इन सभी पर आरोप है कि, प्रदेश में हुए घोटाले में सिंडिकेट में यह लोग शामिल थे। सिंडिकेट में काम कर रहे अफसरों को 88 करोड़ से ज्यादा की रकम मिली थी।
panchayattantra24.-रायपुर। आरंग के ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे 53 पर महानदी में बने पुल से शादीशुदा महिला के महानदी में छलांग लगा दी. घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही मौके पर आरंग पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे है. महिला की तलाश की जारी है. पुलिस ने बताया, महानदी पुल पर महिला की स्कूटी मिली है. साथ ही पुल की रेलिंग में दुपट्टा बंधा है. जिससे महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी उम्र (27 वर्ष) के रूप में की गई है. महिला को पुल में कूदते किसी ने देखा नहीं है, लेकिन कूदने की आशंका के कारण गोताखोर महानदी में महिला की तलाश कर रहे हैं. महानदी में छलांग लगाने वाली महिला रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए अपने मायके पारागांव आई थी. महिला की शादी दो वर्ष पूर्व रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी के साथ हुई थी. दोनों को ढाई माह का बच्चा भी है.
panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णु देव साय से राष्ट्रपति रोवर रेंजर अवार्ड से सम्मानित रोवर देवाशीष मखीजा और रेंजर मनतृप्त कौर संधू ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने दोनों प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 जुलाई को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित विशिष्ट समारोह में छत्तीसगढ़ के रोवर देवाशीष माखीजा, रेंजर मनतृप्त कौर संधू और गाईड कुसुम सिन्हा को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया। देवाशीष ने बताया कि यह गौरवपूर्ण पुरस्कार चार वर्षों के अंतराल में देश भर से चयनित 16 प्रतिभागियों को प्रदान किया गया । गर्व की बात है कि इस बार छत्तीसगढ़ से तीन प्रतिभागियों ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में उन्हें तत्कालीन राज्यपाल श्रीमती अनुसुइया उइके द्वारा राज्यपाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा के साथ रेंजर मनतृप्त कौर के पिता गुरजीत सिंह संधू भी उपस्थित थे।

panchayattantra24.-बिलासपुर। प्रार्थना सभा के नाम पर चंगाई सभा और धर्मान्तरण पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने लोगों की बीमारी ठीक करने और प्रलोभन देकर धर्म बदलने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पास्टर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। दरअसल, बिलासपुर जिले में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने अभियान छेड़ दिया है। इसके तहत प्रार्थना सभा के बहाने हिंदुओं को बर्गलाने और शहर से लेकर गांव तक चंगाई सभा करने का आरोप लगाकर ऐसे लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया जा रहा है।
हिंदू संगठन के कार्यकर्ता लगातार घूम-घूम कर शुक्रवार और रविवार को होने वाले प्रार्थना सभा को ही टारगेट कर रहें हैं, जहां हिन्दू वर्ग के लोगों को बुलाया जाता है। उनका आरोप है कि गरीब और ज़रुरतमंद लोगों के साथ बीमारी सहित अन्य तरह से परेशान लोगों को उनकी मदद करने का झांसा देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। साथ ही उनका ब्रेनवॉश किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने धर्मान्तरण कराने का आरोप लगाया। उन्होंने धर्मांतरण के लिए प्रलोभन देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही थाने में एक आवेदन भी दिया। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने पास्टर सुखनंदन लहरे और उसके भाई रघुनंदन लहरे के खिलाफ धर्म स्वातंत्रय अधिनियम और बीएनएस की धारा 299 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन की बधाई दी। मंत्री ओपी चौधरी ने X पोस्ट में लिखा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। आपके नेतृत्व और समर्पण ने देश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा दी है। आपके कुशल मार्गदर्शन में भारत निरंतर समृद्धि की ओर अग्रसर हो। प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
panchayattantra24.-रायपुर। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अवंती विहार स्थित अटल चौक पहुंचकर अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज हम अपने नाम के साथ छत्तीसगढ़ लिख रहे है तो ये स्व.अटल बिहारी बाजपाई जी की देन है, श्री साय ने कहा की जब
संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और साथी दलों ने कहा कि वोट की व्यवस्था हो जाएगी तब अटल जी ने कहा कि भले ही सरकार चली जाए पर सत्ता लोलुपो से समझौता कर सरकार बनती है तो मैं ऐसी सरकार को चिमटे से भी छूना पसंद नहीं करूंगा, अटल जी ने कहा था मैं मृत्यु से नहीं डरता, मैं डरता हूं तो बदनामी से डरता हूं। श्री साय ने कहा की स्व. बाजपाई ने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति की । कार्यक्रम को उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार राठी एवं मंजूल मयंक श्रीवास्तव एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सत्यम दुआ ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर,किशोर महानंद, अंजय शुक्ला, राजीव चक्रवर्ती,ललित जयसिंह,गोपी साहू,भीमवंत निषाद,दलविंदर सिंह बेदी, राम प्रजापति,सुनील कुकरेजा,पार्षद प्रदीप वर्मा,खेम सेन,कृतिका जैन, प्रभा विश्वकर्मा,राजकुमार राठी, संतोष श्रीवास्तव,किशोरचंद्र नायक, सुब्रत घोष, अजय पाणिकर,रविंद्र ठाकुर ,कमल जैन, विलास सुतार,रामलाल साहू, रविंद्र चौहान,सजय नागर,इंदरचंद जैन,जयराम कुकरेजा,जितेंद्र नाग, ओम राठौर, हरीश ठाकुर, अनूप खेलकर,विनय निर्मलकर, सुरेंद्र सोलंकी,संतोष साहू,महेश बघेल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम साय ने बीजेपी प्रवक्ता उज्जवल दीपक की तारीफ की, मुलाकात की जानकारी शेयर करते बीजेपी प्रवक्ता उज्जवल दीपक ने x पोस्ट में बताया, “मैं आपके डिबेट्स लगातार देखता हूँ” कल रात्रि माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर प्रदेश प्रवक्ता के नवीन दायित्व हेतु मुझे आशीर्वाद प्रदान करते हुए जब उन्होंने ये कहा तो मन प्रफुल्लित हो गया जब प्रदेश के मुख्यमंत्री आपको ऐसा कहें तो मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता के लिए ये निश्चित ही गर्व का पल है। हमारी भाजपा एक परिवार है और आपके मुखिया अपने परिवार के हर सदस्य के कार्यों को ना सिर्फ देखते है बल्कि अवसर मिलने पर पीठ थपथपा कर परिवार के हित में यूँ ही सतत कार्य करने के लिए प्रेरित भी करते हैं।