Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पत्रकार स्व. पंकज शर्मा की प्रतिमा का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया अनावरण, पत्रकारिता में योगदान को किया गया याद

October 7, 2026

सेवा संकल्प अभियान-2026 : कांकेर से 277 दिव्यांग हितग्राहियों का दल जगदलपुर रवाना

October 7, 2026

जिला अस्पताल जाने का रास्ता बना नाला, चार साल से गंदे पानी के बीच इलाज कराने पहुंच रहे मरीज

October 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, October 7
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बालोद महिला हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी नेमीचंद साहू को उम्रकैद, पत्थर से वार कर की थी हत्या
दुर्ग

बालोद महिला हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी नेमीचंद साहू को उम्रकैद, पत्थर से वार कर की थी हत्या

Author AuthorBy Author AuthorOctober 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद में महिला की हत्या मामले (Balod Murder Case) में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया है. आरोपी नेमीचंद साहू को मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा दी गई है. पुलिस की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली. मृतिका के हाथ पर बने “K.K.” टैटू ने उसकी पहचान में अहम भूमिका निभाई.
पत्थर से हमला कर की थी हत्या
अभियोजन के अनुसार, थाना डौंडी लोहारा में अपराध क्रमांक 19/2026 के तहत धारा 103(1), 238 BNS में मामला दर्ज किया गया था. 16 जनवरी 2026 को आरोपी नेमीचंद साहू उर्फ नेमू (29) ने ग्राम गुरमी स्थित नाला भेंजरा पठार के पास महिला कमला बाई राजपूत के सिर और चेहरे पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी थी. हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया. उसने शव को पत्थरों से ढक दिया, खून से सने कपड़े साफ किए और मृतका का मोबाइल तोड़ दिया था, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके.
हाथ पर बने टैटू से हुई मृतका की पहचान
मामले की शुरुआत में मृतिका की पहचान पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी. उसके हाथ पर अंग्रेजी अक्षरों में “K.K.” का टैटू बना हुआ था. पुलिस ने इसे अहम सुराग मानकर तकनीकी और मैदानी स्तर पर जांच शुरू की. लगातार प्रयास के बाद मृतका की पहचान बालोद के ग्राम पाररास निवासी कमला राजपूत के रूप में हुई. पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतका के संपर्कों, गतिविधियों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की.
तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह ने थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. पुलिस ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर भौतिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाए. तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक जांच और मैदानी विवेचना के जरिए घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा गया. जांच के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर, आरोपी के खून से सने कपड़े, हीरो डीलक्स बाइक, मृतका का टूटा मोबाइल और चूड़ियां बरामद की.
पुलिस ने 26 जनवरी 2026 को आरोपी नेमीचंद साहू को गिरफ्तार किया. विवेचना के बाद प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. साक्ष्यों और अभियोजन की दलीलों के आधार पर बालोद सत्र न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई.

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

संबलपुर में हरियाली का संकल्प: मंत्री दयालदास बघेल ने किया पौधरोपण, बोले- पर्यावरण संरक्षण के बिना जीवन की कल्पना नहीं

October 2, 2026

BSP स्क्रैप चोरी मामला: अब CBI करेगी जांच, राजपत्र अधिसूचना के बाद बढ़ा जांच का दायरा

September 29, 2026

मरकाटोला घाट में फिर बड़ा सड़क हादसा: DJ पिकअप को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 गंभीर घायल

September 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • पत्रकार स्व. पंकज शर्मा की प्रतिमा का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया अनावरण, पत्रकारिता में योगदान को किया गया याद
  • सेवा संकल्प अभियान-2026 : कांकेर से 277 दिव्यांग हितग्राहियों का दल जगदलपुर रवाना
  • जिला अस्पताल जाने का रास्ता बना नाला, चार साल से गंदे पानी के बीच इलाज कराने पहुंच रहे मरीज
  • बालोद महिला हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी नेमीचंद साहू को उम्रकैद, पत्थर से वार कर की थी हत्या
  • अंबेडकर प्रतिमा पर गोबर फेंकने से आक्रोश, 5 दिन का अल्टीमेटम; गिरफ्तारी नहीं हुई तो चक्काजाम की चेतावनी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.