Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगी नई तकनीक और नवाचार की राह

October 3, 2026

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कौशिक समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान

October 3, 2026

कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान – विधायक शर्मा

October 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 3
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » संबलपुर में हरियाली का संकल्प: मंत्री दयालदास बघेल ने किया पौधरोपण, बोले- पर्यावरण संरक्षण के बिना जीवन की कल्पना नहीं
दुर्ग

संबलपुर में हरियाली का संकल्प: मंत्री दयालदास बघेल ने किया पौधरोपण, बोले- पर्यावरण संरक्षण के बिना जीवन की कल्पना नहीं

Author AuthorBy Author AuthorOctober 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत किया गया पौधरोपण

panchayattantra24.-बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, संकल्प और कृतित्व की भावना को आत्मसात करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज नवागढ़ विकासखंड के ग्राम संबलपुर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन पर्यावरण के संवर्धन के बिना संभव नहीं है, इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह पर्यावरण की रक्षा में अपना योगदान दे।
हजारों पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
ग्राम संबलपुर में आयोजित भव्य पौधरोपण कार्यक्रम में हजारों पौधे रोपे गए। मंत्री श्री बघेल ने स्वयं अपने हाथों से पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने भी उत्साह के साथ पौधरोपण किया। पूरा परिसर ’’पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ’’ के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में कटहल, नीम, पीपल, बरगद, आम, जामुन और गुलमोहर सहित फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।
पर्यावरण संरक्षण के लिए किया आव्हान
इस अवसर पर मंत्री श्री बघेल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए आव्हान किया। उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाना सौ पुण्यों के बराबर है। पेड़ ही हमें ऑक्सीजन देते हैं, वर्षा लाते हैं और धरती को हरा-भरा रखते हैं। यदि हम आज पेड़ नहीं लगाएंगे तो आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा और पानी के लिए तरसना पड़ेगा।
स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने कहा
मंत्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सेवा पखवाड़ा के माध्यम से स्वच्छता, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का जो संकल्प लिया है, उस पर अमल करते हुए हम सभी को पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभानी चाहिए। स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम अपने आसपास हरियाली बढ़ाएंगे और कचरा मुक्त वातावरण बनाएंगे। उन्होंने हर नागरिक से आह्वान किया कि वह अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह या किसी विशेष अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल बच्चे की तरह करे।
बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं की विशेष सहभागिता रही। बच्चों ने पर्यावरण पर आधारित नारे लगाए और पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। मंत्री जी ने बच्चों से कहा कि आप ही देश के भविष्य हैं, पर्यावरण की रक्षा की जिम्मेदारी अब आपके कंधों पर है।
गांव में उत्साह का माहौल
पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर ग्राम संबलपुर में सुबह से ही उत्साह का माहौल था। ग्रामीणों ने मंत्री जी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू, अन्य जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, सीईओ जिला पंचायत सुश्री प्रेमलता पद्माकर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती दिव्या पोटाई, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, महिलाएं और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मंत्री बघेल ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह केवल एक पौधरोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित भविष्य की नींव है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

BSP स्क्रैप चोरी मामला: अब CBI करेगी जांच, राजपत्र अधिसूचना के बाद बढ़ा जांच का दायरा

September 29, 2026

मरकाटोला घाट में फिर बड़ा सड़क हादसा: DJ पिकअप को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 गंभीर घायल

September 25, 2026

भारी बारिश के बीच बालोद में आज सभी स्कूल बंद, DEO ने जारी किया आदेश; 25 सितंबर की परीक्षाएं अब 28 को

September 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगी नई तकनीक और नवाचार की राह
  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कौशिक समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान
  • कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान – विधायक शर्मा
  • सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की निवेश क्षमता का वैश्विक प्रदर्शन, SING फोरम में मुख्यमंत्री साय करेंगे निवेशकों से सीधा संवाद
  • वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान हमारी संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक: टंक राम वर्मा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.