Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने गृहमंत्री विजय शर्मा से की मुलाकात

January 23, 2026

मुख्यमंत्री ने गुजरात के अध्ययन भ्रमण से लौटे महिला पत्रकारों के दल से की मुलाकात

January 23, 2026

मशहूर कथावाचक युवराज पांडे को मिल रही ‘निपटाने’ की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

January 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, January 24
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मुख्यमंत्री बघेल ने कलेक्टरों को लिखा पत्र…. आवेदनों के निराकरण में विलंब पर दोषियों के विरूद्ध होगी कार्रवाई….
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल ने कलेक्टरों को लिखा पत्र…. आवेदनों के निराकरण में विलंब पर दोषियों के विरूद्ध होगी कार्रवाई….

adminBy adminDecember 31, 2018No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रायपुर 31 दिसम्बर 2018. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर नये वर्ष 2019 की शुभकामनाएं दी है। साथ ही कलेक्टरों को राज्य सरकार की प्राथमिकताओं से भी अवगत कराया है। उन्होंने कहा है कि राज्य के नागरिकों को जनोपयोगी सेवाएं समय-सीमा में उपलब्ध कराना राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत विभिन्न विभागों द्वारा 200 से अधिक नागरिक सेवाएं निर्धारित समय-सीमा में जनसामान्य को उपलब्ध कराने के लिए चिन्हांकित की गई है। इन सेवाओं को समय-सीमा में नागरिकों को उपलब्ध करायी जाए।

मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र में कलेक्टरों से कहा है कि यह देखा जा रहा है कि आम-नागरिकों को छोटे-छोटे काम कराने के लिए शासकीय कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं, उन्हें अनावश्यक परेशानी होती है और निर्धारित समय-सीमा में नागरिकों को आवश्यक सेवाएं प्राप्त नहीं हो पा रही है। अतः सभी कलेक्टर 15 दिसम्बर 2018 की स्थिति में जिले में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों , उनके निराकरण की स्थिति तथा निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध नहीं करायी गई सेवाओं की संख्या, विलम्ब का कारण एवं समय पर आवेदनों के निराकरण नहीं करने पर समक्ष अधिकारी द्वारा की गई दण्डात्मक कार्रवाही की सम्पूर्ण जानकारी 7 जनवरी 2019 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि सभी लंबित आवेदनों का 15 जनवरी 2019 तक निराकरण कर दिया जाए और भविष्य में सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बघेल ने कहा है कि वे स्वयं दिन-प्रतिदिन के आधार पर आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करेंगे और आवेदनों के निराकरण में विलम्ब होता है, तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के विरूद्ध अनुशासनात्क कार्यवाही की जाएगी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

उत्कृष्ट बीएलओ हुए सम्मानित, नव मतदाताओं को वितरित किए गए ईपिक कार्ड

January 23, 2026

पिपलावंड में खनन के खिलाफ ग्रामीणों का उग्र विरोध, लोक सुनवाई में अधिकारियों का घेराव

January 23, 2026

रियल इस्पात प्लांट हादसा: 6 श्रमिकों की मौत, परिजनों को औसतन 45 लाख रुपये का मुआवजा, 5 गंभीर घायल

January 23, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13592/1

Recent Posts

  • रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने गृहमंत्री विजय शर्मा से की मुलाकात
  • मुख्यमंत्री ने गुजरात के अध्ययन भ्रमण से लौटे महिला पत्रकारों के दल से की मुलाकात
  • मशहूर कथावाचक युवराज पांडे को मिल रही ‘निपटाने’ की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ को उर्वरक निवेश का हब बनाने की उठाई मांग, मुंबई बैठक में रखी ठोस दलीलें
  • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.