Panchayattantra 24.com – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई 2026, बुधवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत मामलों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाने की संभावना है। सरकार की आगामी योजनाओं और प्रशासनिक विषयों पर भी मंत्रिपरिषद विचार-विमर्श करेगी।
